- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- Attempted Exploitation Under The Guise Of E Kyc Sensational Case Related To The Ladki Behen Yojana In Jalgaon Case Filed Against The Accused
e-KYC के बहाने शोषण की कोशिश; जलगांव में ‘लाडकी बहिन योजना’ से जुड़ा सनसनीखेज मामला, आरोपी पर केस दर्ज
Jalgaon News: जलगांव में ‘लाडकी बहिन योजना’ के e-KYC के बहाने महिलाओं से शारीरिक संबंध मांगने वाले आरोपी गोकुल चव्हाण पर मामला दर्ज। रोहिणी खडसे ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल।

Ladki Bahin Yojana e-KYC News: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना इन दिनों ईकेवाईसी प्रक्रिया को लेकर चर्चा में है। इसी प्रक्रिया का फायदा उठाकर जलगांव में एक शख्स द्वारा महिलाओं का शोषण करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के बहाने आरोपी ने महिलाओं से शारीरिक संबंध और प्रेम संबंध की मांग की, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लाडली बहन योजना का लाभ जारी रखने के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य किया गया है। जिन महिलाओं की केवाईसी अधूरी है, उनके खाते में पैसे आना फिलहाल बंद हो गया है। इसी स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी गोकुल चव्हाण ने एक महिला से संपर्क किया।
उसने ईकेवाईसी कराने का भरोसा देकर महिला के घर पहुंचकर जरूरी दस्तावेज लिए और काम के बदले सीधे शारीरिक संबंध की मांग कर दी। इस मांग से महिला स्तब्ध रह गई, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दूसरी महिला से भी की प्रेम संबंध की मांग आरोपी ने एक अन्य महिला को उसका बंद पड़ा पेंशन दोबारा शुरू कराने का लालच दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Chhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
बदले में उसने उससे प्रेम संबंध बनाने की मांग की। इस तरह सरकारी योजनाओं के नाम पर महिलाओं से अश्लील मांग किए जाने से शहर में हड़कंप मच गया है। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर जलगांव सिटी पुलिस स्टेशन में आरोपी गोकुल चव्हाण के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने और कितनी महिलाओं को इस तरह निशाना बनाया है।
रोहिणी खडसे ने जताई नाराजगी इस घटना पर राकांपा शरद गुट की महिला प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आत्मप्रशंसा से समय मिले तो इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान दें। जलगांव में ईकेवायसी के नाम पर महिलाओं से शारीरिक संबंध की मांग के दो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव से पहले योजना का लाभ आसानी से दिया गया, लेकिन अब तरहतरह की शर्तों के कारण महिलाओं को परेशान होना पड़ रहा है। खडसे ने सरकार से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
Attempted exploitation under the guise of e kyc sensational case related to the ladki behen yojana in jalgaon case filed against the accused
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM













