Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPS संजय वर्मा महाराष्ट्र के नए DGP, चुनाव आयोग ने किया नियुक्त, जानें उनके बारे में

महाराष्ट्र मे विधानसभा चुनावों के होने के पहले IPS संजय वर्मा को नए DGP का कार्यभार सौंपा गया है। इससे पहले चुनाव आयोग ने राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले की शिकायत के बाद DGP रश्मि शुक्ला के ट्रांसफर का आदेश दिया था।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 05, 2024 | 03:02 PM

IPS संजय वर्मा महाराष्ट्र के नए DGP

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : महाराष्ट्र मे विधानसभा चुनावों के होने के पहले IPS संजय वर्मा को नए DGP का कार्यभार सौंपा गया है। मिली खबर के अनुसार IPS संजय वर्मा को केंद्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के नए पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त कर दिया है। उससे पहले चुनाव आयोग ने राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले की शिकायत के बाद DGP रश्मि शुक्ला के ट्रांसफर का आदेश दिया था।

दरअसल हाल ही में एक समीक्षा बैठक मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार द्वारा ली गई थी। जिसमें उन्होने अधिकारियों को निष्पक्ष रहने के लिए चेतावनी जारी की थी। राजीव कुमार ने तब कहा था कि अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करते समय पक्षपात की भावना जरा भी न दिखाएं।

Sanjay Kumar Verma, IPS (MH:1990) to be the new DGP of Maharashtra. pic.twitter.com/wvRoMAjqsi — ANI (@ANI) November 5, 2024


जानकारी दें कि, विधि एवं प्रौद्योगिकी महानिदेशक के तौर पर सेवा दे रहे 1990 बैच के अधिकारी वर्मा, रश्मि शुक्ला की जगह लेंगे। दरअसल प्रमुख विपक्षी दलों की शिकायतों के बाद ही निर्वाचन आयोग ने राज्य पुलिस प्रमुख के पद से शुक्ला को हटाने का निर्देश जारी कर दिया था। IPS संजय कुमार वर्मा को अप्रैल 2028 में सेवानिवृत्त होना है।

सम्बंधित ख़बरें

संपादकीय: केरल में वाम मोर्चा को BJP की चुनौती

बेलसंड विधानसभा सीट: राजद-जदयू के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई, बाढ़-बेरोजगारी बनेंगे चुनावी मुद्दे

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

यहां पढ़ें –  बागियों को मनाने में सफल रहे MVA के नेता, वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद बनी बात

वहीं DGP रश्मि शुक्ला को हटाने के बाद मुंबई के पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर को महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी अतिरिक्त तौर पर सौंपी गई थी। लेकिन अब प्रदेश में IPS संजय वर्मा की DGP की पद पर नियुक्ति कर दी गई है।

यहां पढ़ें – महायुति और MVA दोनों को बागियों से खतरा, समीर भुजबल-निर्मला गावित बने रास्ते का रोड़ा

बता दें कि, संजय वर्मा 1990 बैच के IPS अफसर हैं। फिलहाल वे महाराष्ट्र में कानून और तकनीकी DG की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। वे आगामी अप्रैल 2028 में रिटायर होंगे। पिछले कुछ दिन से उनका नाम सीनियर अधिकारियों की लिस्ट में भी शुमार था। यह भी बताते चलें कि, महाराष्ट्र में आगामी 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। वहीं, फिर आगामी 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान होगा।

 

Ips sanjay kumar verma to be the new dgp of maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 05, 2024 | 02:46 PM

Topics:  

  • Assembly Election
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.