- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mva Leaders Were Successful In Convincing The Rebels
बागियों को मनाने में सफल रहे MVA के नेता, वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद बनी बात
नासिक मध्य निर्वाचन क्षेत्र में महाविकास आघाड़ी ने पूर्व विधायक वसंत गिते को टिकट दिया था, लेकिन यहां कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ. हेमलता पाटील, गुलजार कोकणी और हानिफ बशीर ने बगावत की थी।
- Written By: रीना पंवार

नासिक : महाविकास आघाड़ी के नेताओं ने आखिरकार जिले में टिकट वितरण को लेकर बागी हुए कांग्रेस समर्थकों को मना ही लिया है। हालांकि, कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में तो ऑल इंडिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सीधे हस्तक्षेप करके बागियों से बातचीत कर समझाना पड़ा। विधानसभा चुनाव में सोमवार, 4 नवंबर तक नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख थी और इसके पहले के दो दिन कई नाटकीय घटनाओं से भरे रहे।
नासिक मध्य निर्वाचन क्षेत्र में महाविकास आघाड़ी ने पूर्व विधायक वसंत गिते को टिकट दिया था, लेकिन यहां कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ. हेमलता पाटील, गुलजार कोकणी और हानिफ बशीर ने बगावत की थी। इससे महाविकास आघाड़ी के वोटों पर सीधा असर होने की आशंका थी। इसलिए पाटील समेत अन्य उम्मीदवारों को मनाने के प्रयास शुरू हुए।
बहुत समझाने पर मानी हेमलता पाटील
इसके लिए पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने डॉ. पाटील और अन्य बागी नेताओं से बातचीत की, लेकिन वे अपनी उम्मीदवारी पर अडिग रहे। अंत में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और सांसद संजय राउत ने उन्हें समझाया। इसके बाद सोमवार 4 नवंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव और उत्तर महाराष्ट्र के प्रभारी बी.एम. संदीप डॉ. पाटील के निवास स्थान पर पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की।
सम्बंधित ख़बरें
ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का सुनहरा अवसर, आईआरसीटीसी का स्पेशल टूर पैकेज करें बुक
पुणे हाइवे पर लुटेरी लड़कियों का आतंक…ट्रक चालकों को बनाती थीं शिकार, गिरोह का पर्दाफाश
Nashik News: ढोल-ताशों की गूंज में विदा हुए गणराया, 15 घंटे चला गणपति विसर्जन जुलूस
गणेश विसर्जन से पहले पुलिस बनी मजदूर! PWD की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा
यह भी पढ़ें- ‘जनता जानती है कि भाजपा मुझसे इतना प्यार क्यों करती है…’ चुनाव से पहले नवाब मलिक बोले विरोध के बावजूद जीतूंगा चुनाव
लहांगे और घारे ने भी वापस लिया नामांकन
आखिरकार महाविकास आघाड़ी के हित में डॉ. पाटील ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का फैसला किया। इसके अलावा, कोकणी और बशीर ने भी अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। इगतपुरी-त्र्यंबकेश्वर से लकी जाधव को टिकट दिए जाने के बाद गोपाल लहांगे और अनिता घारे ने भी अपनी उम्मीदवारी के लिए नामांकन दर्ज किया था, लेकिन आखिरी दिन उन्होंने भी अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में आएगी महाविकास आघाड़ी की सरकार, कांग्रेस नेता सचिन पायलट बोले – बैकफुट पर है भाजपा
20 नवम्बर को एक चरण में होने हैं मतदान
गौरतलब है कि 29 अक्टूबर नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था, जिसके बाद नामांकन वापस लेने का उम्मीदवारों के पास सोमवार तक का मौका था। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए राज्य की 288 सीटों पर 20 नवम्बर को एक चरण में मतदान होने हैं, जिसके बाद 23 नवम्बर को मतगणना होनी हैं।
Mva leaders were successful in convincing the rebels
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रूस-खाड़ी तक पहुंचेगा जलगांव का केला? नई योजना से उम्मीद, किसानों को मिलेगी राहत
Feb 17, 2026 | 09:33 AMरोहतक में अस्पताल के बाहर युवक पर बरसाईं दो दर्जन गोलियां, बाबा गैंग और हिमांशु भाऊ में खूनी जंग
Feb 17, 2026 | 09:32 AMराकां (अजित पवार) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 26 फरवरी को, सुनेत्रा पवार बन सकती हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष
Feb 17, 2026 | 09:27 AMप्रोटीन से भरपूर ये खिचड़ी सेहत के लिए है रामबाण! दोपहर के लंच में करें शामिल, जानें रेसिपी
Feb 17, 2026 | 09:23 AMजिनेवा में अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता का दूसरा दौर शुरू, प्रतिबंधों और सुरक्षा पर टिकी दुनिया की नजर
Feb 17, 2026 | 09:06 AMजाते-जाते भी नहीं सुधरे यूनुस, बिना नाम लिए भारत के खिलाफ उगला जहर, फिर अलापा ‘सेवन सिस्टर्स’ का राग
Feb 17, 2026 | 09:05 AMस्मार्ट मीटर से सस्ता हुआ बिजली बिल, नासिक में 31.93 लाख की छूट; स्मार्ट मीटर ने बदली तस्वीर
Feb 17, 2026 | 09:01 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














