- Hindi News »
- Maharashtra »
- Rebel Candidates Will Become A Problem For Both Mahayuti And Mva In The Upcoming Assembly Elections
महायुति और MVA दोनों को बागियों से खतरा, समीर भुजबल-निर्मला गावित बने रास्ते का रोड़ा
नांदगाव निर्वाचन से सबसे ज्यादा 18 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। हालांकि, शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवार सुहास कांदे के सामने राष्ट्रवादी अजित पवार गुट के पूर्व पदाधिकारी समीर भुजबल की चुनौती बरकरार है।
- Written By: रीना पंवार

नासिक मध्य से नामांकन वापस लेने के बाद डॉ. हेमलता पाटील
नासिक : नासिक के मध्य से कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ. हेमलता पाटील, मनसे के अंकुश पवार, नासिक पश्चिम से माकपा के डॉ. डी. एल. कराड और दिंडोरी से शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के पूर्व विधायक धनराज महाले समेत 141 लोगों के अपनी उम्मीदवारी वापस लेने से कई निर्वाचन क्षेत्रों में महायुति और महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवारों की चुनौतियां बढ़ गई हैं। हालांकि, देवलाली, चांदवड और नांदगाव में बगावत रोकने में महायुति असफल रही, जबकि इगतपुरी में महाविकास आघाड़ी को असफलता मिली।
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 4 नवंबर थी, जिसके कारण महायुति और महाविकास आघाड़ी के अधिकृत उम्मीदवारों ने प्रचार की जगह बगावत करने वालों को शांत करने पर ध्यान केंद्रित किया था। कई बागी उम्मीदवारों को पीछे हटने के लिए खुद उम्मीदवार कार्यालय ले गए थे। निर्वाचन शाखा की जानकारी के अनुसार, जिले की 15 सीटों पर 337 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध हुए थे, जिनमें से 141 ने नामांकल वापस ले लिया।
काफी मान-मुनव्वल के बाद मानी पाटील
नासिक मध्य से चुनाव लड़ने के लिए अडिग रहीं डॉ. हेमलता पाटील ने आखिरी समय में अपना नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार को वोटों के बंटवारे का नुकसान न हो इसलिए मैंने नाम वापस लिया है। डॉ. पाटील ने यह भी कहा कि मनपा चुनाव में कांग्रेस को न्याय मिलेगा, उन्हें इसका आश्वासन दिया गया है। नासिक मध्य से मनसे के अंकुश पवार ने भी नाम वापस ले लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्री पद से इस्तीफा देंगे नरहरि झिरवल? कार्यालय सील होने से मची खलबली, विपक्ष को मिल गया मुद्दा
Mumbai News: सत्ता पक्ष को भाया केंद्र सरकार का बजट, विपक्ष ने बताया खोखले वादों का पिटारा
एक तीर से दो निशाने! सुनेत्रा पवार के बहाने शिंदे को किनारा, सीएम फडणवीस की होगी ‘अग्निपरीक्षा’
अमित शाह ने संभाली महायुति की कमान! बारामती यात्रा ने साफ किए संकेत, अब NCP को बिखरने से रोकेगी भाजपा
यह भी पढ़ें-‘बकरी’ वाले आपत्तिजनक बयान पर शाइना एनसी ने सुनील राउत को लताड़ा, पार्टी को भी नहीं छोड़ा
भाजपा ने मत विभाजन रोकने के लिए मनसे के उम्मीदवार को नाम वापस लेने के लिए मनाने का प्रयास किया। मनसे प्रमुख राज ठाकरे के आदेश पर अंकुश पवार पीछे हट गए। उन्होंने मीडिया को बताया कि उनके नेता के निर्देश पर उन्होंने यह फैसला लिया। इसके अलावा नासिक पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में माकपा के डॉ. डी. एल. कराड ने भाजपा को मत विभाजन का लाभ न मिलने के लिए नामांकन वापस ले लिया।
नांदगाव से 18 उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन
बात करें, नांदगाव निर्वाचन क्षेत्र की तो यहां से सबसे ज्यादा 18 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। हालांकि, शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवार सुहास कांदे के सामने राष्ट्रवादी अजित पवार गुट के पूर्व पदाधिकारी समीर भुजबल की चुनौती बरकरार है। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया था। भुजबल ने शिंदे गुट पर हमला बोलते हुए कहा कि दिंडोरी और देवलाली की तरह वे आधिकारिक उम्मीदवार नहीं हैं। शिवसेना शिंदे गुट ने महायुति में विभाजन को रोकने के लिए बहुत प्रयास किया। जिसके बाद, दिंडोरी से पूर्व विधायक धनराज महाले पीछे हट गए हैं, लेकिन देवलाली में राजश्री अहिरराव के हस्ताक्षरित पत्र समय पर प्रस्तुत नहीं होने के कारण उनकी आधिकारिक उम्मीदवारी बरकरार रही।
चांदवड में नहीं सुलझा मामला
वहीं, चांदवड में भाजपा में अंतर्कलह जारी रही। यहां गिरीश महाजन की मध्यस्थता के बावजूद मामला नहीं सुलझा। महायुति के उम्मीदवार डॉ. राहुल आहेर के खिलाफ उनके भाई केदा आहेर ने अपनी उम्मीदवारी बरकरार रखी है। इसके अलावा, इगतपुरी में महाविकास आघाड़ी के लकी जाधव के सामने पूर्व विधायक निर्मला गावित की बगावत जारी है। जिले के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 141 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया है जिनमें नांदगाव से सर्वाधिक 18 उम्मीदवार हैं। इसके अलावा अन्य चुनाव क्षेत्रों में भी उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए हैं।
यह भी पढ़ें-जरांगे पाटिल ने आखिरी वक्त में पलटा पासा! इन 46 सीटों पर बदल सकता है समीकरण
नामांकन वापस लेने वाले 141 उम्मीदवारों में मालेगांव मध्य से 3, मालेगांव बाह्य से 15, बागलाण से 9, कलवण से 8, चांदवड से 8, येवला से 17, सिन्नर से 10, निफाड से 8, दिंडोरी से 8, नासिक पूर्व से 2, नासिक मध्य से 11, नासिक पश्चिम से 7, देवलाली से 6 और इगतपुरी से 11 लोग शामिल हैं।
Rebel candidates will become a problem for both mahayuti and mva in the upcoming assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Epstein Files विवाद पर डोनाल्ड ट्रंप की सफाई: कहा- मेरा उनसे कोई लेना-देना नहीं, मैं बेगुनाह हूं
Feb 17, 2026 | 09:34 AMरूस-खाड़ी तक पहुंचेगा जलगांव का केला? नई योजना से उम्मीद, किसानों को मिलेगी राहत
Feb 17, 2026 | 09:33 AMरोहतक में अस्पताल के बाहर युवक पर बरसाईं दो दर्जन गोलियां, बाबा गैंग और हिमांशु भाऊ में खूनी जंग
Feb 17, 2026 | 09:32 AMराकां (अजित पवार) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 26 फरवरी को, सुनेत्रा पवार बन सकती हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष
Feb 17, 2026 | 09:27 AMप्रोटीन से भरपूर ये खिचड़ी सेहत के लिए है रामबाण! दोपहर के लंच में करें शामिल, जानें रेसिपी
Feb 17, 2026 | 09:23 AMजिनेवा में अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता का दूसरा दौर शुरू, प्रतिबंधों और सुरक्षा पर टिकी दुनिया की नजर
Feb 17, 2026 | 09:06 AMजाते-जाते भी नहीं सुधरे यूनुस, बिना नाम लिए भारत के खिलाफ उगला जहर, फिर अलापा ‘सेवन सिस्टर्स’ का राग
Feb 17, 2026 | 09:05 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














