-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ips Krishna Prakash Reply On Letterbum Said Fake Letter Made Viral Only For Defamation
लेटरबम पर आईपीएस कृष्ण प्रकाश का जवाब, कहा- केवल बदनामी के लिए वायरल किया फर्जी पत्र
- Written By: संतोष मिश्रा

पिंपरी: पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) के तबादले (Transfer) के बाद उनके कामकाज पर उंगली और संदेह उठानेवाले पत्र (Letter) वायरल (Viral) करने का सिलसिला बरकरार है। आईपीएस अधिकारी कृष्ण प्रकाश (IPS Krishna Prakash) के पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्तालय से तबादले के बाद उनके बारे में भी एक पत्र वायरल हो रहा है। इस बारे में खबरें प्रकाशित होने के बाद कृष्ण प्रकाश ने एक बयान जारी कर अपना स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा है कि यह पत्र केवल और केवल उनकी बदनामी करने भर के इरादे से वायरल किया गया है। ऐसे विघ्नसंतोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की चेतावनी भी उन्होंने दी है।
पिछले पुलिस कमिश्नरों की भांति कृष्ण प्रकाश के तबादले के बाद भी उनके करीबी अधिकारी के नाम से एक पत्र वायरल हो रहा है। इसमें कृष्ण प्रकाश के कार्यकाल पर उंगली उठाई गई है और प्रॉपर्टी लिटिगेशन के मामलों में 200 करोड़ रुपए की काली कमाई किए जाने का दावा किया गया है। यह पत्र उनके करीबी अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक अशोक डोंगरे जो कि पुलिस कमिश्नर के रीडर भी थे, के नाम से बतौर शिकायतकर्ता के वायरल किया गया है। हालांकि डोंगरे ने स्पष्ट किया है कि यह पत्र उन्होंने नहीं लिखा है। साथ ही उन्होंने नए पुलिस कमिश्नर अंकुश शिंदे से इस मामले की जांच की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
धर्म का चोला पहने ‘बाबा’ की गंदी करतूत, पुणे में मोबाइल ऐप से भक्तों की जासूसी
महाराष्ट्र चुनाव: चिंचवड़ में ‘जगताप पैटर्न’, जगताप परिवार ने लगातार पांचवीं रिकॉर्ड जीत पर लगाई मुहर
पुणे में पानी की टंकी गिरने से अब तक 5 मजदूरों की हुई मौत, पुलिस ने कांट्रेक्टर के खिलाफ किया मामला दर्ज
महाराष्ट्र के पुणे में मातम! पानी की टंकी गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल
पत्र पूरी तरह से झूठा
अब इस मामले में खुद आईपीएस कृष्ण प्रकाश ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि पिंपरी-चिंचवड पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान सहायक पुलिस निरीक्षक अशोक डोंगरे के नाम के दुरुपयोग की शिकायतें आज पूरे दिन सोशल मीडिया पर वायरल रही हैं। यह पत्र पूरी तरह से झूठा है और इस संबंध में डॉ. अशोक डोंगरे ने खुद पुलिस कमिश्नर के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, इससे यह स्पष्ट है कि पत्र केवल मुझे बदनाम करने के लिए लिखा गया था।
कानूनी कार्रवाई करने की दी चेतावनी
आईपीएस कृष्ण प्रकाश ने कहा कि ऐसा करने के प्रयास अतीत में पहले भी दोहराए गए हैं और असफल रहे हैं। चूंकि पिंपरी-चिंचवड कमिश्नर को लोगों का सबसे अधिक प्यार, स्नेह और आशीर्वाद मिला है, ऐसे असंतुष्ट लोगों के आरोपों पर बिना कोई ध्यान दिए मैं कानूनी कार्रवाई करने पर ध्यान केंद्रित करूंगा।
Ips krishna prakash reply on letterbum said fake letter made viral only for defamation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जलभराव में फंसी महिला की मदद के लिए रुका बाइक सवार, इंसानियत की मिसाल बना वायरल वीडियो
Jul 18, 2026 | 06:49 PMयामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, कार्तिक आर्यन और ममूटी ने शेयर किया बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार
Jul 18, 2026 | 06:44 PMसपा नेता मानसिंह यादव का ओपी राजभर पर हमला, कहा- रेडियो की तरह कभी भी बदल लेते हैं सुर
Jul 18, 2026 | 06:42 PMसोनम वांगचुक की मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डिहाइड्रेशन, कीटोन लेवल बढ़ा; इलाज से किया इनकार
Jul 18, 2026 | 06:41 PMबारिश के लिए भोपाल में गधों को खिलाए गए गुलाब जामुन, अनोखी परंपरा का वीडियो हुआ वायरल
Jul 18, 2026 | 06:40 PMभारत की पहली 250 टन डीजल-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड ऑल-टेरेन क्रेन लॉन्च, प्रदूषण कम करने की दिशा में बड़ा कदम
Jul 18, 2026 | 06:37 PMबारिश के मौसम में बीमार होने से कैसे बचें? अपनी डाइट में शामिल करें विटामिन सी से भरपूर ये सुपर फूड्स
Jul 18, 2026 | 06:30 PMवीडियो गैलरी

क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM
इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM
‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:00 PM














