- Hindi News »
- Maharashtra »
- In The Badlapur Case The Commission Of Inquiry Asked The Affected People To Give Statements
बदलापुर मामले में जांच आयोग ने प्रभावित लोगों से बयान देने को कहा, अधिसूचना की जारी
बदलापुर केस में जांच आयोग ने इस घटना से जुड़े सभी लोगों से अपने बयान देने को कहा है। आयोग इस केस के आरोपी अक्षय शिंदे की पुलिस कस्टडी में हुई मौत को लेकर जांच कर रहा है।
- Written By: रीना पंवार

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
ठाणे : बदलापुर मामले के आरोपी अक्षय शिंदे की पुलिस गोलीबारी में हुई मौत की जांच कर रहे आयोग ने इस घटना से जुड़े सभी लोगों से अपने बयान देने को कहा है। मामले की जांच कर रहे न्यायमूर्ति दिलीप भोसले जांच आयोग ने बयान आमंत्रित करने के लिए शनिवार को एक अधिसूचना जारी की। इसमें उन सभी लोगों से अपने बयान देने को कहा गया है जो इस घटना के बारे में व्यक्तिगत रूप से जानते हैं या इससे प्रभावित हुए हैं।
अक्षय शिंदे पर ठाणे जिले के बदलापुर में एक स्कूल के टॉयलेट में चार और पांच साल की दो लड़कियों का यौन शोषण करने का आरोप लगा था। मामला सामने आने के बाद आरोपी को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपी पुलिस के साथ 23 सितंबर को हुई कथित मुठभेड़ में मारा गया।
आयोग कर रहा घटना की जांच
बाद में इस मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) दिलीप भोसले की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया। आयोग को 23 सितंबर को ठाणे में मुंब्रा बाईपास पर हुई मुठभेड़ की जांच करने का जिम्मा सौंपा गया है। इस जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि क्या किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह या संगठन को इस घटना के लिए जिम्मेदार पाया गया है। जांच इस बात पर भी केंद्रित होगी कि हालात से निपटने के लिए पुलिस द्वारा की गई एंकाउटर की कार्रवाई उचित थी या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
‘बकरीद से पहले बवाल’, पूनम क्लस्टर में कुर्बानी शेड को लेकर चले लात-घूंसे, पुलिस छावनी में तब्दील मीरा रोड
प्रहार जनशक्ति के बाद BVA का Shiv Sena में होगा विलय, हितेंद्र ठाकुर को एकनाथ शिंदे का बड़ा ऑफर, पढ़ें रिपोर्ट
करोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल अंबरनाथ के पार्क, शिवगंगा नगर बाल उद्यान बना शराबियों का अड्डा
18 साल बाद बरी हुए राज ठाकरे, रेलवे भर्ती आंदोलन, जानें कोर्ट ने फैसले में क्या कहा?
घटना से संबंधित व्यक्ति दें बयान
यह जांच आयोग इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं और पूरे घटनाक्रम का विसतृत रूप से जांच करेगा। साथ ही ऐसी घटनाएं दोबारा न हों इसके लिए आयोग उन उपायों की शिफारिश भी करेगा जो ऐसे हालातों में पुलिस द्वारा उठाए जा सकते हैं। जांच आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘जांच के अधीन मामले और 23 सितंबर 2024 को हुई घटना से पहले, उसके दौरान और उसके बाद में हुई अन्य घटनाओं से व्यक्तिगत रूप से परिचित, प्रभावित या संबंधित सभी व्यक्ति शपथ पत्र पर अपना बयान आयोग को प्रस्तुत करें।”
यह भी पढ़ेंः बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, लुधियाना से सुजीत कुमार को किया गया अरेस्ट
यह था पूरा मामला
24 साल के अक्षय शिंदे पर अगस्त माह में बदलापुर के एक स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। वह स्कूल में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। इस मामले में उसकी गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस द्वारा उसे तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था, तब मुठभेड़ में वह मारा गया। पुलिस ने बताया कि उसने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन ली थी और गोली चला दी थी, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में वह मारा गया। इस घटना में एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
In the badlapur case the commission of inquiry asked the affected people to give statements
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BJD छोड़ BJP में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय, भगवा रंग में रंगे पटनायक के करीबी, ओडिशा में क्यों हुआ उलटफेर?
May 26, 2026 | 12:53 PMनासिक में प्याज किसानों का महाआक्रोश! मुंबई-आगरा हाईवे जाम, रोहित पवार सहित कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में
May 26, 2026 | 12:48 PMरायगढ़ में सबसे ज्यादा वोटर, कोंकण एमएलसी सीट पर भाजपा-एनसीपी के बीच बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 12:48 PMजनगणना ड्यूटी में आनाकानी की तो खैर नहीं; नागपुर मनपा आयुक्त का आदेश- सीधे दर्ज करें FIR
May 26, 2026 | 12:46 PMQuad Summit: क्वाड बैठक में बोलीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग- इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि बेहद जरूरी
May 26, 2026 | 12:45 PMUPI Payment अटक जाए तो घबराइए नहीं, जानिए ऐसी स्थिति में क्या करें? पैसा वापस पाने का आसान तरीका
May 26, 2026 | 12:44 PMभारत-पाक बॉर्डर पर बुनियादी ढांचा होगा मजबूत; राजस्थान के सीमावर्ती गांवों को शाह देंगे 4G और सड़कों की सौगात
May 26, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














