- Hindi News »
- Maharashtra »
- Imd Issues Heavy Rain And Flood Warning In Maharashtra Next Five Days
महाराष्ट्र में कहीं बाढ़ तो कहीं मौसम हुआ सुहाना, जानिए अगले 5 दिनों का हाल
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र के कई जिलों में मानसून की एंट्री हो गई है। कुछ हिस्सों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है तो कुछ जगह मौसम सुहाना हुआ है।
- Written By: सोनाली चावरे

महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी
मुंबई: महाराष्ट्र के नासिक, पालघर और पंढरपुर जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। नदी किनारे के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। नासिक, पालघर और पंढरपुर जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। तो वही मध्य महाराष्ट्र में मौसम सुहाना हुआ है। काले बादलों की छटा ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। कुछ जिलों में मौसम कूल हुआ है।
मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई के लिए 24 जून से 28 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है। 24 जून से 28 जून 2025 तक लगातार 5 दिनों तक समुद्र में हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया है। हाई टाइड के दौरान समुद्र में साढ़े चार मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
Maharashtra Weather: विदर्भ-मराठवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट, तो कोंकण में गरजेंगे बादल, जानें आपके शहर का मौसम
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
मतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
24 जून 2025 के लिए मौसम की चेतावनी #weatherupdate #IndiaWeather #weatherforecast #Lightning #Rainfall #thunderstorm #indiaweather #Meteorology #madhyapradesh #rajasthan #himachalpradesh #uttarakhand #konkan #goa #Bihar @moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/vNReO5T3eL — India Meteorological Department (@Indiametdept) June 23, 2025
नासिक में बाढ़ जैसे हालत
नासिक जिले में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण गंगापुर बांध पूरी तरह लबालब हो गया है। 23 जून की सुबह से पाटबंधारे विभाग ने नासिक शहर के कादवा नदी में 6,240 क्यूसेक्स की रफ्तार से पानी छोड़ा है। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों और सभी सरकारी एजेंसियों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने खासतौर से नदी किनारे बसे लोगों को चेतावनी दी है कि वे नदी के बहाव से दूर रहें और अपने जरूरी सामान और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं।
पालघर में उफनती नदियां
नासिक जिले के बाद पालघर जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण सूर्या, वैतरणा और पिंजाल जैसी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। इससे कई तालाब और नाले भी जलमग्न हो गए हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले के दहानू, बोइसर, वाडा, जव्हार, मोखाडा, वसई-विरार और नालासोपारा क्षेत्रों में 4-5 दिनों से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है. स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की ओर से ‘अरेंज अलर्ट’ घोषित किया है और नदी किनारे बसे लोगों का विस्थापन भी शुरू कर दिया गया है।
पंढरपुर भीमा नदी उफान पर
सोलापुर जिले के पंढरपुर में स्थित भीमा नदी उजनी बांध से पानी छोड़े जाने के कारण उफान पर है। 6 जुलाई को आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर लाखों श्रद्धालु विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने वारकरियों और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है और कहा है कि कोई भी व्यक्ति अफवाहों पर ध्यान न दे, लेकिन सावधानी जरूर बरते। किसी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों या आपदा नियंत्रण कक्ष से तुरंत संपर्क करें।
नागपुर में बरसे बादल, मौसम हुआ कूल
नागपुर में बीते कुछ दिनों से आसमान में काले बादलों की अठखेलियां तो चल रही थीं लेकिन बादल बरस नहीं रहे थे। उमस भरी गर्मी से पूरी सिटी हलाकान थी। सोमवार की सुबह कुछ इलाकों में बौछारें पड़ीं और शाम को करीब आधा घंटे बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडकता आ गई। सुबह से ही बदली भरा मौसम था और हवाएं चल रही थीं। शाम को 5 बजे के बाद आसमान में काले बादलों ने डेरा जमाया। इससे मौसम कूल-कूल हो गया। मौसम विभाग ने अब तक सिटी में मानसून आने की अधिकृत घोषणा नहीं की है।
चंद्रपुर में अभी भी गर्मी के हालात
चंद्रपुर में गर्मी का मौसम चल रहा है, और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, एक समाचार रिपोर्ट के अनुसार। गर्मी का मौसम मार्च के मध्य से शुरू होकर जून के मध्य तक रहता है, जिसमें अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। हालांकि, तापमान में गिरावट और बारिश के बारे में कोई तत्काल जानकारी नहीं है।
Imd issues heavy rain and flood warning in maharashtra next five days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
May 19, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMअब ChatGPT और Gemini को टक्कर देगी नई Siri, iPhone यूजर्स के लिए बड़ा धमाका
May 19, 2026 | 05:58 AMMaharashtra Weather: विदर्भ-मराठवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट, तो कोंकण में गरजेंगे बादल, जानें आपके शहर का मौसम
May 19, 2026 | 05:55 AMThird Bada Mangal: 2026 का तीसरा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को चढ़ाएं ये खास वस्तुएं, मनोकामनाएं होंगी पूरी
May 19, 2026 | 05:30 AMपेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












