- Hindi News »
- Maharashtra »
- Hsc Student Faints Gives Exam In Hospital Nagpur Administration Help
परीक्षा केंद्र पर बेहोश हुई छात्रा, होश आते ही अस्पताल में पूरा किया 12वीं का पेपर! अमरावती में चर्चा तेज
12th Board Exam in Hospital: 12वीं की छात्रा परीक्षा के दौरान हुई बेहोश, अस्पताल में पुलिस सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में दिया पेपर। प्रशासन की संवेदनशीलता की सराहना।
- Written By: प्रिया जैस

अस्पताल में दिया बोर्ड का एग्जाम (सौजन्य-नवभारत)
Gadge Maharaj Vidyalaya Exam Center: बारहवीं की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर अचानक तबीयत बिगड़ने से बेहोश हुई एक छात्रा को प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते अस्पताल में ही परीक्षा देने का अवसर मिला। इस मानवीय निर्णय की शहरभर में सराहना हो रही है।
शनिवार को एचएससी परीक्षा के लिए बैठक क्रमांक 7014986 की छात्रा श्रेया गुणवंत देशमुख परीक्षा केंद्र पर उपस्थित थी। सुबह लगभग 10.50 बजे उसे चक्कर आया और वह बेहोश हो गई। तुरंत परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों और वाहन चालक ने उसे इलाज के लिए महाजन अस्पताल में भर्ती कराया।
छात्रा की परीक्षा को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए परीक्षा केंद्र प्रशासन ने वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया। विभागीय अध्यक्ष संदीप सांगवे से दूरभाष पर चर्चा कर आवश्यक अनुमति ली गई। इसके बाद सुबह 11.40 बजे अस्पताल पहुंचकर छात्रा से बातचीत की गई। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसने परीक्षा देने की सहमति दी।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती के लिए बड़ी उड़ान, बेलोरा एयरपोर्ट पर अप्रैल से ‘नाइट लैंडिंग’ की तैयारी; अब रात में भी उतरेंगे विमान!
HSC Paper Leak: नागपुर में 12वीं फिजिक्स और केमिस्ट्री का पेपर WhatsApp पर वायरल; क्या फिर से होगी परीक्षा?
ST बसों में अब ‘स्मार्ट’ सफर: 1 अप्रैल से रियायती यात्रा के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य, जानें शुल्क और प्रक्रिया
अमरावती मनपा की पहली आमसभा में कचरे के मुद्दे पर हंगामा; विलास इंगोले बने विपक्ष के नेता
पुलिस बंदोबस्त में अस्पताल पहुंचा प्रश्नपत्र
इसके पश्चात परीक्षा केंद्र क्रमांक 201 गाडगे महाराज विद्यालय से गोपनीयता के सभी नियमों का पालन करते हुए प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिका पुलिस बंदोबस्त में सुबह 11.50 बजे अस्पताल पहुंचाई गई। इस दौरान महिला पुलिस कर्मचारी सविता प्राविड की नियुक्ति की गई। परिरक्षक वैदामली रामटेके और उपपरिरक्षक मोहम्मद इब्राहिम अली स्वयं उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें – HSC Paper Leak: नागपुर में 12वीं फिजिक्स और केमिस्ट्री का पेपर WhatsApp पर वायरल; क्या फिर से होगी परीक्षा?
- प्रशासन की तत्परता से बेहोश छात्रा का बचा साल
- महाजन अस्पताल में विशेष व्यवस्था कर कराई परीक्षा
- शिक्षा विभाग के समन्वय से बना प्रेरक उदाहरण
- परीक्षा केंद्र से अस्पताल तक पहुंची उत्तरपुस्तिका
कक्ष की सीसीटीवी से निगरानी
अस्पताल के कक्ष में सीसीटीवी निगरानी में छात्रा को परीक्षा देने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई। संपूर्ण प्रक्रिया विभागीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार संपन्न हुई। इस व्यवस्था के कारण श्रेया देशमुख ने निर्धारित समय में अपना प्रश्नपत्र पूरा किया। प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग के समन्वय से छात्रा के शैक्षणिक भविष्य को प्राथमिकता देते हुए लिया गया यह निर्णय प्रेरणादायक और अनुकरणीय माना जा रहा है।
Hsc student faints gives exam in hospital nagpur administration help
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Salim Khan Statement: जब सलमान खान की ईद रिलीज फिल्मों पर हुआ विवाद, पिता सलीम खान ने यूं किया पलटवार
Feb 22, 2026 | 12:29 PMSave Tadoba: लोहारडोंगरी खदान के विरोध में 20 हजार लोगों ने मिलाया हाथ; ऑनलाइन याचिका बनी हथियार
Feb 22, 2026 | 12:27 PMRamadan Special: सहरी में शामिल करें ये खास स्मूदी, रोजे के दौरान शरीर को मिलेगी एनर्जी, नोट करें रेसिपी
Feb 22, 2026 | 12:25 PMबैंक अकाउंट फ्रीज होने की कुछ बड़ी वजहें… रोजमर्रा के लेनदेन रुकने से पहले हो जाएं सावधान
Feb 22, 2026 | 12:17 PMकिश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात जैश कमांडर सैफुल्लाह घिरा, दोनों ओर से फायरिंग जारी
Feb 22, 2026 | 12:12 PMपुणे: स्वच्छता में नंबर वन सासवड़, राष्ट्रीय सम्मान मिला, लेकिन 7.5 करोड़ की पुरस्कार राशि अटकी
Feb 22, 2026 | 12:11 PMनेहरू ने दुनिया को ‘नागिन डांस’ दिखाया और PM मोदी ने AI; निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
Feb 22, 2026 | 12:11 PMवीडियो गैलरी

मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM














