महाराष्ट्र : ‘मुख्यमंत्री - माझी लाडकी बहिन योजना’ के लिए घर बैठे ऐसे कर सकते हैं अप्लाई, तरीका है बड़ा आसान

‘मुख्यमंत्री - माझी लाडकी बहीण योजना’ महाराष्ट्र सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुरू की गई एक पहल है। यह योजना राज्य में 21 से 65 वर्ष की आयु की महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करने, उनके स्वास्थ्य और...
महाराष्ट्र : ‘मुख्यमंत्री - माझी लाडकी बहिन योजना’ के लिए घर बैठे ऐसे कर सकते हैं अप्लाई, तरीका है बड़ा आसान
‘मुख्यमंत्री - माझी लाडकी बहिन योजना’ , कॉन्सेप्ट फोटो
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने इस बार के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले महिलाओं के सम्मान के लिए ‘मुख्यमंत्री - माझी लाडकी बहीण योजना’ का ऐलान किया था और इस योजना की खास बात यह थी कि पहली राशि सरकार ने जुलाई महीने में महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर कर दी थी।

महाराष्ट्र में बीते 20 नवंबर को एक ही चरण में 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था और 23 नवंबर को नतीजे सामने आए थे। ऐसे में सरकार ने इस योजना को लेकर ऐलान किया था कि जब महाराष्ट्र विधानसभा में बजट पास होगा, तो इसकी राशि बढ़ाकर 2100 रुपये कर दी जाएगी।

माझी लाडकी बहीण योजना की बढ़ेगी राशि

ध्यान देने वाली बात यह है कि मार्च से अप्रेल 2025 के बीच में विधानसभा में बजट पेश हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि घर बैठे कैसे ‘मुख्यमंत्री - माझी लाडकी बहिन योजना’ के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए स्क्रॉल करते जाइएं इस आर्टिकल को अंत तक।

समझिए ‘मुख्यमंत्री - माझी लाडकी बहीण योजना’ के बारे में

‘मुख्यमंत्री - माझी लाडकी बहीण योजना’ महाराष्ट्र सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुरू की गई एक पहल है। यह योजना राज्य में 21 से 65 वर्ष की आयु की महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करने, उनके स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाने और उनके परिवारों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सुदृढ़ करने के लिए बनाई गई है। यह योजना पूरे महाराष्ट्र में महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने और उन्हें सशक्त बनाने पर केंद्रित है।

माझी लाडकी बहीण योजना का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

'माझी लाडकी बहीण योजना' के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले इस योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। उसके बाद यहां अप्लिकेंट लॉइन पर क्लिक करके अपना अकाउंट बना लें। इसके बाद आपके सामने ऑनलाइन फॉर्म खुलकर आएगा, जिसमें आप अपना पूरा नाम आधार, मोबाइल नंबर, और पासवर्ड डालें।

पासवर्ड फिल करने के बाद में जिला, तालुका, गांव, नगर निगम/परिषद, अधिकृत व्यक्ति के अनुसार भरें और नियम और शर्तों को स्वीकार करें पर टिक करके आगे बढ़ें। जैसे ही आप इस पर टिक करेंगे आपके सामने एक फॉर्म सबमिट करें का ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन वपर टैप करें यहां आपको कैप्चा कोड फिल करने के लिए पूछा जाएगा।

कैप्चा को फिल करें और साइन-अप पर क्लिक करें। अकाउंट बनाने वक्त दिए गए फोन पर आपको एक OTP यानी वन-टाइम पासवर्ड प्राप्त होगा। उस ओटीपी को डालकर अपना खाता सत्यापित करें और कैप्चा कोड फिर से दर्ज करें। जैसे ही ये स्टेप्स आप पूरा करेंगे आपके पास सफल लॉगिन की पुष्टि करने वाला मैसेज आ जाएगा।