Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिंगोली में 14,000 महिलाओं को कैंसर! संजीवनी अभियान में जांच में सामने आए लक्षण

Women Cancer Patients in Hingoli: महाराष्ट्र की राज्य सरकार की एक पहल ने राज्य की महिलाओं में मौजूद कैंसर के लक्षणों का उजागर किया। इस अभियान की रिपोर्ट में हुए खुलासे चौंकाने वाले है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 10, 2025 | 04:03 PM

महिलाओं की स्वास्थ्य जांच (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Women Cancer Patients in Hingoli: महाराष्ट्र राज्य सरकार की संजीवनी पहल के दौरान एक बड़ा खुलासा किया है, जिसके परिणाम देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। संजीवनी अभियान के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें चौकाने वाले खुलासे हुए। राज्य के हिंगोली जिले में 14 हजार महिलाओं में कैंसर के लक्षण मिले हैं।

मराठवाड़ा के इस जिले में पिछले दिनों राज्य सरकार ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर जांच की थी। इसमें से 14 हजार महिलाएं संदिग्ध कैंसर रोगी के तौर पर सामने आई हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार की संजीवनी स्कीम के तहत स्क्रीनिंग के दौरान इन महिलाओं के बारे में यह जानकारी मिली है।

मंत्री प्रकाश आबिटकर ने कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस से सर्वे की शुरुआत की गई थी। इसके तहत कुल 2,92,996 महिलाओं के बीच जाकर सर्वे किया गया था। हिंगोली के कलेक्टर अभिनव गोयल ने पहले शुरुआती रिपोर्ट में यह संख्या 13,500 बताई थी।

गर्भाशय और माउथ कैंसर

स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने बताया कि सर्वे के जवाबों के आधार पर ही यह पता चला है कि करीब 14,500 महिलाओं में कैंसर जैसे लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि कुल 14,542 महिलाओं में से तीन को गर्भाशय का कैंसर पाया गया है। इसके अलावा एक महिला को स्तन कैंसर है और 8 को माउथ कैंसर है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह जानकारी जिला कलेक्टर की ओर से कैंसर को लेकर चलाए गए जागरूकता अभियान में सामने आई है।

स्क्रीनिंग पर फोकस

यह अभियान इसलिए चलाया गया है ताकि कैंसर शुरुआती स्टेज में ही पता चल सके और फिर उन लोगों का इलाज कराया जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि महिलाओं के लिए अलग से किसी कैंसर अस्पताल के निर्माण का प्रस्ताव नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्क्रीनिंग की व्यवस्था मजबूत
को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट बर्खास्त, CM फडणवीस ने लिया तगड़ा एक्शन, क्या है वजह

राज्य सरकार की संजीवनी स्कीम के तहत में हिंगोली में कुल 14,542 महिलाओं में कैंसर जैसे लक्षण पाए गए। 8 मार्च से की गई जांच में अब तक 2,92,996 महिलाओं का सर्वेक्षण किया गया। इसका पता कैंसर लक्षण प्रश्नावली के माध्यम से किया गया। इसके तहत जिलों की महिलाओं का सर्वेक्षण किया गया। जांच के बाद 3 महिलाओं में गर्भाशय कैंसर, 1 में स्तन कैंसर और 8 में मुख कैंसर का पता चला।

14000 women in hingoli cancer symptoms revealed sanjeevani abhiyan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2025 | 08:07 AM

Topics:  

  • Hingoli
  • Latest News
  • Maharashtra News
  • Monsoon Session

सम्बंधित ख़बरें

1

नववर्ष स्वागत के लिए छत्रपति संभाजीनगर में कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त,70 चौराहों पर कड़ी नजर

2

गड़चिरोली में दहशत: घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, सुखदेव ने सूझबूझ से बचाई परिवार की जान

3

पुणे मनपा चुनाव: गैंगस्टरों के ‘फ्री हैंड’ पर लगेगी लगाम; पुलिस आयुक्त ने बनाया ‘स्पेशल स्क्वाड’

4

Pune Crime Report: शहर में हत्या की घटनाओं में 15% की कमी, लेकिन चेन स्नेचिंग ने उड़ाई पुलिस की नींद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.