Sambhajinagar में स्वास्थ्य सहायता से मरीजों को राहत, 1769 मरीजों को 14 करोड़ की मदद, CM निधि बनी सहारा
Sambhajinagar Health Scheme: संभाजीनगर में मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता निधि जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस योजना के तहत 1769 मरीजों को 14 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद दी गई।
- Written By: अंकिता पटेल
संभाजीनगर स्वास्थ्य सहायता ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Government Health Support: छत्रपति संभाजीनगर राज्य सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं से सहायता नहीं प्राप्त कर सके पात्र एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता निधि एक बड़ा सहारा बनकर उभर रहा है।
छत्रपति संभाजीनगर जिले में वित्तीय वर्ष के दौरान 1769 मरीजों को लगभग 14 करोड़ 25 लाख रुपये की चिकित्सा आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री की पहल और दूरदृष्टि के चलते जिला कक्ष को स्थापना, कागजरहित आवेदन प्रक्रिया तथा आवेदनों के त्वरित निपटारे जैसे कई सकारात्मक बदलाव किए गए हैं।
इसके साथ ही सामंजस्य करार और जनसहभागिता के माध्यम से कई अस्पतालों, धर्मार्थ संस्थाओं, संगठनों और दानदाताओं का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत
शाह फॉर्मूले में शिंदे को शह: विधान परिषद चुनाव में 11 सीटों के साथ BJP बनी बड़ा भाई, शिंदे और पवार बैकफुट पर
तीसरी मुंबई में कहां से आएगा पानी ? उरण के 25,000 परिवारों के सामने जल संकट, फंड की कमी से जलजीवन स्कीम लटकी
मेडल नहीं जीता, दो लोगों की जान ली है;Pune Porsche Case के आरोपी के वायरल वीडियो पर भड़के पीड़िता के पिता
मुख्यमंत्री सहायता निधि की कार्यप्रणाली में किए गए सुधारों और सहायता के विभिन्न माध्यम उपलब्ध कराने से पारदर्शिता बढ़ी है तथा सहायता वितरण की गति में उल्लेखनीय तेजी आई है। इसके परिणामस्वरूप अधिकाधिक पात्र मरीजों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है।
मरीजों को समय पर मिल रही आर्थिक सहायता
1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 20:26 के दौरान राज्यभर में 40 हजार 776 मरीजों को 333 करोड़ 6 लाख 81 हजार 500 रुपये की चिकित्रह सहायता प्रदान की गई। वहीं इसी अवधि में छत्रपति संभाजीनगर जिले के 1769 मरीजों को लगभग 14 करोड़ 25 लाख 2 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।
मुख्यमंत्री की संकल्पना से शुरू किए गए जिला कक्ष, कागजरहित आवेदन प्रक्रिया और विभिन्न सामंजस्य करारों के कारण मरीजों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है।
मुख्यमंत्री सहायता निधि और धर्मार्थ अस्पताल सहायता कक्ष के कक्ष प्रमुख रामेश्वर नाईक ने अपील की है कि जरूरतमंद मरीज योजना का लाभ लेने तथा अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800 123 2211 पर संपर्क करें। ईसीटी, आरटीपमएस, टीडीएस उपचारों की सुविधा, विद्यार्थियों को मिलेगा अनुसंधान का मौका,
सामंजस्य करार से सहायता का मार्ग प्रशस्त
इस योजना के तहत कॉक्लियर इम्प्लांट (2 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए), हृदय, यकृत, किडनी, फेफड़े, बोन मैरो प्रत्यारोपण, हाथ और घुटने का प्रत्यारोपण, हिप रिप्लेसमेंट, कैसर शल्य चिकित्सा, सड़क दुर्घटना, बच्चों की शल्य चिकित्सा, मस्तिष्क संबंधी रोग, हृदय रोग, डायलिसिस, कैंसर उपचार (कीमोथेरेपी और रेडिएशन), अस्थिबंधन, नवजात शिशुओं के रोग, जलने के मामलों तथा विद्युत दुर्घटना जैसे कुल 20 गंभीर रोगों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।
यह भी पढ़ें:-Sambhajinagar में पंचायत संकट, नियुक्ति अटकी; सैकड़ों गांवों में ठप हुआ कामकाज
मुख्यमंत्री की पहल पर मुख्यमंत्री सहायता निधि कक्ष, और के बीच बच्चों के कैसर उपचार के लिए हाल ही में सामंजस्य करार किया गया है। इस करार के तहत सामाजिक दायित्व ।
सीएसआर) के अंतर्गत उपचार के लिए विशेष निधि उपलब्ध कराई जाएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवतापूर्ण कैसर उपचार प्राप्त करना आसान होगा।
