उत्तराखंड में कांपी धरती! रुद्रप्रयाग में आया 3.06 तीव्रता का भूकंप, सुबह-सुबह घरों से बाहर भागे लोग
Rudraprayag Earthquake: रुद्रप्रयाग में सुबह 5:13 बजे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.06 मापी गई। लोग दहशत में घरों से बाहर निकले। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं, प्रशासन अलर्ट पर।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर
Uttarakhand Earthquake: रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.06 दर्ज की गई। झटकों के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप सुबह 5:13:17 बजे आया। इसका केंद्र रुद्रप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर पूर्व में स्थित था और गहराई लगभग 15 किलोमीटर दर्ज की गई। झटके करीब 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए। फिलहाल किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के भीतर कई टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं, जो लगातार गतिशील रहती हैं। जहां ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं, उस क्षेत्र को फॉल्ट लाइन कहा जाता है। बार-बार टकराव से प्लेट्स में दबाव बढ़ता है और जब यह दबाव अचानक रिलीज होता है, तो ऊर्जा बाहर निकलती है इसी से भूकंप आता है।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
इम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
देर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
बारुईपुर कांड: मारे गए निर्दोष इंद्रजीत के परिवार से मिले CM सुवेंदु, ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
भूकंप का केंद्र और तीव्रता क्या होती है?
भूकंप का केंद्र (एपिसेंटर) वह स्थान होता है, जिसके ठीक नीचे पृथ्वी के भीतर ऊर्जा निकलती है। इसी जगह पर कंपन सबसे ज्यादा महसूस होता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, झटकों का असर कम होता जाता है। हालांकि, अगर तीव्रता 7 या उससे अधिक हो, तो 40 किलोमीटर के दायरे में तेज असर पड़ सकता है।
कैसे मापी जाती है तीव्रता?
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर मापी जाती है, जिसे रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल भी कहा जाता है। इस पैमाने पर 1 से 9 तक के स्तर होते हैं। भूकंप के दौरान निकलने वाली ऊर्जा के आधार पर इसकी तीव्रता तय की जाती है, जिससे उसके प्रभाव और नुकसान का अनुमान लगाया जाता है।
यह भी पढ़ें- 20 सालों तक विपक्ष में बैठ जाएंगे, लेकिन… हुमायूं कबीर के वायरल वीडियो पर मचा घमासान, अमित शाह ने किया पलटवार
वहीं आज महाराष्ट्र के परभणी, नांदेड़, हिंगोली, वाशिम और यवतमाल में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कुछ ऐसे इलाकों में जहां भूकंप की तीव्रता अधिक थी, घरों की दीवारों में दरारें पड़ गईं, और छतों पर लगी चादरों के अपनी जगह से खिसकने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इन हल्के झटकों के अचानक आने से नागरिकों के बीच डर का माहौल बन गया है; शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये झटके सुबह लगभग 8:46 बजे महसूस किए गए थे।
