मिर्जापुर में वकील की दिनदहाड़े हत्या (Image- Social Media)
Mirzapur lawyer Shot Dead: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील राजीव कुमार सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को बाइक सवार दो हमलावरों ने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि गमछा पहने एक बदमाश वकील के पास पहुंचा और देशी तमंचे से गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद जब हमलावर भागने लगे तो उनकी बाइक तुरंत स्टार्ट नहीं हो सकी। बाइक पर बैठे दूसरे आरोपी ने करीब 19 बार किक मारकर उसे चालू करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसके बाद गोली चलाने वाले बदमाश ने तमंचा बैग में रखा और खुद बाइक स्टार्ट करने की कोशिश की, जो कुछ प्रयासों के बाद चालू हो गई। इसी दौरान दूसरे हमलावर ने वहां से गुजर रहे लोगों को तमंचा दिखाकर रोक दिया, जिससे मौके पर दहशत फैल गई।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील राजीव कुमार सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई…#mirzapur #rajeevsinghmurder #video pic.twitter.com/iKhz8ZwomZ — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) April 11, 2026
खबर अपडेट की जा रही है…