- Hindi News »
- Maharashtra »
- Heavy Rush In Trains To Go To Village Central Railway Will Run 574 Summer Special
गांव जाने के लिए ट्रेनों में हो रही भारी भीड़, मध्य रेलवे चलाएगी 574 समर स्पेशल ट्रेनें
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: गर्मी की छुट्टियां (Summer Holidays) शुरू होते ही यूपी-बिहार (UP-Bihar) की ओर जाने वाली ट्रेनों (Trains) में भीड़ बढ़ गई है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुंबई (Mumbai) से मध्य रेलवे (Central Railway) और पश्चिम रेलवे (Western Railway) की ओर से समर स्पेशल ट्रेनें (Summer Special Trains) छोड़ी जा रहीं हैं, परंतु वे भी नाकाफी साबित हो रही हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछली गर्मी में कोरोना गाइडलाइन के बीच मुलुक की ट्रेनें छोड़ी जा रही थी। इस बार यात्रा के लिए कोई शर्त न होने का असर भी दिख रहा है। लोग सपरिवार गांव-देश की यात्रा पर निकल रहें हैं।
बढ़ी वेटिंग लिस्ट
मुंबई, ठाणे, कल्याण, बांद्रा, पुणे, नाशिक, सूरत इन शहरों से गांव की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें भरी हुई हैं। कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट रिग्रेट दिखा रहा है, तो कुछ ट्रेनों में 350 से लेकर 400 तक वेटिंग लिस्ट पहुंच गई है। सीएसएमटी, एलटीटी स्टेशनों से छूटने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में भारी भीड़ हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
‘शिक्षा का मंदिर बना हवस का अड्डा’, गोवंडी के स्कूल में चपरासी ने साल भर किया 6 साल की बच्ची का यौन शोषण
‘ट्रंप साहब, यह भारत का आंतरिक मामला है’, बंगाल की जीत पर पीएम मोदी को बधाई देने पर भड़के संजय राउत
‘बंगाल को गुजरात बनाना चाहती है भाजपा’; चुनाव बाद हिंसा पर संजय राउत का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला
ट्रेन में बैठने की जगह नहीं मिल रही
वाराणसी जाने वाले धर्मेन्द्र पाठक ने बताया कि काफी घूमकर जाने वाली कामायनी जैसी ट्रेन में बैठने की जगह नहीं मिल रही है अन्य रेगुलर ट्रेनों का हाल बुरा है। लखनऊ जाने वाली पुष्पक में वोटिंग टिकट नहीं मिल रहा है।
भीड़ के पीछे कई कारण
वैसे गर्मी में हर साल उत्तर भारत की ट्रेनों में भीड़ रहती है, लेकिन इस बार भीड़ ज्यादा दिखाई दे रही है। अपने पूरे परिवार के साथ बेटी की शादी के लिए गांव जा रहे संतराम यादव ने कहा कि पिछले 2 साल में कोरोना की वजह से शादी ब्याह रुक गए थे। मुंबई में रहने वाले मध्यम वर्ग के लोग ज्यादातर शादी ब्याह और अन्य कार्यक्रम गांव से ही करते हैं, इसलिए गांव जाना जरुरी है। अप्रैल-मई में गांव की ओर जाने वाली सारी ट्रेनें फुल हैं। इसका फायदा टिकट दलाल उठा रहें हैं। एक यात्री ने बताया कि स्लीपर का एक कन्फर्म टिकट दिलाने 2 से ढाई हजार रुपए वसूले जा रहें हैं।
छोड़ी जा रही समर स्पेशल ट्रेनें
बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए अप्रैल से जून के दौरान यात्रियों की सीएसएमटी, एलटीटी, पनवेल, पुणे, नागपुर और साईनगर शिर्डी से विभिन्न गंतव्यों के लिए अब तक 574 समर स्पेशल चलाने की घोषणा की गई है। सीपीआरओ सीपीआरओ शिवाजी सुतार के अनुसार, मुंबई, पुणे से रोजाना 18 से 20 रेगुलर और स्पेशल ट्रेन उत्तर भारत के लिए जा रहीं हैं। इनके अलावा एलटीटी से शालीमार, बलिया, गोरखपुर, समस्तीपुर और थिविम के बीच 282 समर स्पेशल चलेगी।
समर स्पेशल की बुकिंग शुरु
पनवेल और करमली के बीच 18,सीएसएमटी से मनमाड, नागपुर, मालदा टाउन और रीवा के बीच 126 समर स्पेशल, पुणे से करमली, जयपुर, दानापुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन और कानपुर सेंट्रल के बीच 100 समर स्पेशल सहित अन्य स्थानों के लिए ट्रेनें शामिल हैं। पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ सुमित ठाकुर के अनुसार, यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए मुंबई, सूरत,अहमदाबाद से कई विशेष और समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं। वेटिंग लिस्ट को मॉनिटर किया जा रहा है। समर स्पेशल की बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्री www.irctc.co.in पर लॉग इन कर या निकटतम आरक्षण केंद्र पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।
Heavy rush in trains to go to village central railway will run 574 summer special
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
GT के खिलाफ टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने चुनी गेंदबाजी, चोटिल कप्तान रियान पराग प्लेइंग XI से बाहर
May 09, 2026 | 07:44 PMECI के स्पेशल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता को मिला ईनाम, सुवेंदु सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी
May 09, 2026 | 07:42 PMदक्षिण कोरियाई कोस्ट गार्ड ने दो चीनी नौकाएं जब्त कीं, येलो सी में बढ़ा तनाव; एक नाविक की मौत
May 09, 2026 | 07:38 PMयात्रीगण कृपया ध्यान दें! रविवार को मध्य रेलवे की ‘इन’ तीनों लाइनों पर मेगा ब्लॉक
May 09, 2026 | 07:31 PMआकार ले रही ऑरेंज गेट रोड टनेल, 250 मीटर सुरंग निर्माण पूरा, एमटीएचएल से जुड़ेगी मुंबई में सबसे गहरी सुरंग
May 09, 2026 | 07:16 PMExplainer: IPL 2026 में कोई कर रहा वेपिंग तो कोई पी रहा ई-सिगरेट, जानें एक दूसरे से कितनी अलग हैं ये दो चीजें
May 09, 2026 | 07:10 PMJyeshtha Ekadashi: ज्येष्ठ माह की पहली एकादशी बुधवार को, विधिवत पूजा से मिल जाएगी कर्ज से मुक्ति!
May 09, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM














