-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Heavy Rain Bhandara Orange Alert Lightning House Damage
भंडारा में बारिश का कहर, 3 दिन का ऑरेंज अलर्ट, बिजली गिरने से गाय की मौत
- Written By: अंकिता पटेल
Bhandara Orange Alert: भंडारा में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। जिले में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आकाशीय बिजली गिरने से एक गाय की मौत हुई, जबकि कई मकान और गोठे क्षतिग्रस्त हुए।

भंडारा बारिश, ऑरेंज अलर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI)
Bhandara Heavy Rain Damage: भंडारा जिले में लगातार हो रही बारिश अब कहर बरपाने लगी है। मौसम विभाग ने जिले के लिए तीन दिनों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को दोपहर तक बारिश थमी रही, लेकिन बाद में फिर शुरू हो गई। पिछले दो दिनों की मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित होने के साथ नुकसान की घटनाएं भी सामने आई हैं। आकाशीय बिजली गिरने से एक गाय की मौत हो गई, जबकि दो गोठे और छह मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
नुकसान की घटनाएं बढ़ी
जानकारी के अनुसार गुढरी गांव में दिलीप पटले के गोठे को नुकसान पहुंचा है। वहीं मोहाडी तहसील के खड़की गांव में बिजली गिरने से एक गाय की मौत हो गई और एक गोठा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा कुंभली में दो मकान तथा उमरी, मालूटोला और बोदरा में एक-एक मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों का पंचनामा कराया जा रहा है।
मार्ग बंद से लोगों को परेशानी
बारिश के कारण जिले के तीन प्रमुख मार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद रहे। इनमें भंडारा-कारधा छोटा पुल, मालूटोला-सोमनाला मार्ग तथा सराटी नाला पुल शामिल हैं। हालांकि वैकल्पिक संपर्क बना हुआ है। दूसरी ओर साकोली तहसील के सुंदरी गांव में भारी बारिश से तालाब की पार टूट गई, जिससे आसपास के किसानों को नुकसान की आशंका है। प्रशासन ने तत्काल पंचनामा करने के निर्देश दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागालैंड में बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
CM फडणवीस का बयान: कम समय में अतिवृष्टि से ड्रेनेज सिस्टम पर पड़ा दबाव, 3 स्कूलों से सुरक्षित निकाले गए छात्र
नागपुर में विकास के दावों की खुली पोल: 108 मिमी बारिश ने उजागर की बुनियादी ढांचे की नाकामी
Weather Alert: इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में बिगड़ सकता है मौसम, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी
बांधों से छोड़ा जा रहा पानी
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं में जलभराव लगातार बढ़ रहा है। कारधा छोटे पुल के पास वैनगंगा नदी का जलस्तर 243.91 मीटर दर्ज किया गया, जो 245 मीटर के चेतावनी स्तर से नीचे है।
बढ़ती जल आवक को देखते हुए पुजारीटोला बांध के चार गेट खोलकर 88 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। गोसीखुर्द परियोजना के 13 गेटों से 1,612.88 क्यूसेक तथा धापेवाड़ा परियोजना के नौ गेटों से 1,870.11 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
गोंडसावरी का तालाब फूटा
लाखनी तहसील के गोंडसावरी में तालाब फूटने से आसपास के खेतों में बड़ी मात्रा में पानी घुस गया। इस घटना में करीब 20 से 25 एकड़ खेतों में लगी धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। खेती के ऐन मौसम में खड़ी फसल बर्बाद होने से प्रभावित किसान बेहद परेशान हैं। पटवारी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
लाखनी तहसीलदार से तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग जोर पकड़ रही है। पूर्व पंचायत समिति उपसभापति तथा वर्तमान पंचायत समिति सदस्य गिरीश बावनकुले ने तत्काल घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मौके पर स्थिति का जायजा लेकर नुकसानग्रस्त किसानों से बातचीत की।
पूरे नुकसान की विस्तृत जानकारी लाखनी तहसीलदार को फोन पर तथा प्रत्यक्ष मुलाकात के दौरान दी। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित किसानों को तत्काल उचित नुकसान भरपाई देने की मांग की है।
क्षेत्र के नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी
एक दिन पहले जिले के नौ राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि दर्ज की गई थी, जबकि बुधवार को केवल एकोडी मंडल में अतिवृष्टि हुई। 1 जून से अब तक जिले में औसतन 83 प्रतिशत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और नागरिकों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
यह भी पढ़ें:-घर-घर नल योजना बनी जानलेवा! अमरावती में गड्ढे में डूबकर 3 साल की बच्ची की मौत
साकोली में सर्वाधिक वर्षा
पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 20.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 37.2 मिमी बारिश साकोली तहसील में हुई। तुमसर में 29.1 मिमी, लाखनी में 20.6 मिमी, भंडारा में 18.8 मिमी, मोहाडी में 18.7 मिमी, लाखांदूर में 15.7 मिमी तथा पवनी में 13.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
Heavy rain bhandara orange alert lightning house damage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में बारिश का कहर, 3 दिन का ऑरेंज अलर्ट, बिजली गिरने से गाय की मौत
Jul 30, 2026 | 01:01 PMमंच पर आए, बोले और चले गए… 5 सेकंड के भाषण में अनंत सिंह ने ऐसा क्या कहा? जो अब हो रहा वायरल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:01 PMबांकीपुर में वोटिंग के दौरान किदवईपुरी में अचानक क्या हुआ? पोलिंग बूथ के बाहर भिड़े BJP और जन सुराज के समर्थक
Jul 30, 2026 | 12:58 PM2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी
Jul 30, 2026 | 12:54 PMFIH World Cup 2026: हॉकी इंडिया के फैसले पर मचा विवाद, भगवा जर्सी को लेकर पूर्व कप्तान का बड़ा हमला
Jul 30, 2026 | 12:53 PMThe Odyssey: जन नायकन के शानदार परफॉर्मेंस से फिसली द ओडिसी, 13वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
Jul 30, 2026 | 12:47 PMLife Skills For Kids: सिर्फ पढ़ाई नहीं, बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 लाइफ स्किल्स; भविष्य में आएंगी सबसे ज्यादा
Jul 30, 2026 | 12:42 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














