- Hindi News »
- Maharashtra »
- Grocery Shop And House Pelted With Stones
किराना दूकान और घर पर पत्थरबाजी, रिपोर्ट वापस लेने की धमकी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
अकोला के शंकर नगर में अज्ञात बदमाशों ने किराना दुकान और घर पर पत्थरबाजी की, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- Written By: महाराष्ट्र डेस्क

Akola News: अकोट फैल पुलिस थाना क्षेत्र के शंकर नगर इलाके में शुक्रवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने किराना दूकान और घर पर पत्थरबाजी कर दहशत फैला दी. इस घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. खास बात यह रही कि पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार, आधी रात को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक दूकान और घर पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. इससे दूकान और घर को नुकसान पहुंचा तथा नागरिकों में भय का वातावरण बन गया. घटना के बाद सुबह आरोपी फिर से दूकान पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को धमकी दी कि पुलिस में दर्ज रिपोर्ट वापस लो, नहीं तो हत्या कर देंगे.
घटना का पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें आरोपियों की गतिविधियां और पत्थरबाजी साफ दिखाई दे रही है. इससे पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में आसानी होगी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सम्बंधित ख़बरें
छेड़छाड़ करने वाले युवक को मनचले युवक को लड़कियों ने सड़क पर सिखाया सबक, जवाहर नगर में हुई घटना
दिव्यांग सोशल फाउंडेशन का स्वास्थ्य उपक्रम, ऑटो चालकों को निशुल्क औषधि वितरण
वरूड में साप्ताहिक बाजार की जमीन को लेकर विवाद, मामला न्यायालय में, फैसले पर टिकी निगाहें
खोई हुई बैग मालिक को सुरक्षित लौटाई, सिटी कोतवाली पुलिस की सराहनीय कार्यवाही
नागरिकों का आक्रोश इस घटना से शंकर नगर क्षेत्र के नागरिकों में भारी आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बदमाश बारबार दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. नागरिकों ने कहा कि रात में घर से बाहर निकलने में भी डर लगता है.
नागरिकों ने मांग की है कि आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए. अब सबकी निगाहें पुलिस प्रशासन पर हैं कि वह इस दहशत को कैसे नियंत्रित करता है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाता है.
Grocery shop and house pelted with stones
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
French Open 2026: कार्लोस अल्काराज फ्रेंच ओपन से हुए बाहर, इस कारण लिया बड़ा फैसला
Apr 26, 2026 | 07:56 PMपचपदरा रिफाइनरी में आग का ‘खतरनाक’ सच आया सामने! HPCL के खुलासे ने सबको चौंकाया
Apr 26, 2026 | 07:47 PMकिराना दूकान और घर पर पत्थरबाजी, रिपोर्ट वापस लेने की धमकी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Apr 26, 2026 | 07:42 PMछेड़छाड़ करने वाले युवक को मनचले युवक को लड़कियों ने सड़क पर सिखाया सबक, जवाहर नगर में हुई घटना
Apr 26, 2026 | 07:40 PMदिव्यांग सोशल फाउंडेशन का स्वास्थ्य उपक्रम, ऑटो चालकों को निशुल्क औषधि वितरण
Apr 26, 2026 | 07:34 PMGT vs CSK: चेन्नई की हार, गुजरात की हुंकार, साई सुदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस ने दर्ज की शानदार जीत
Apr 26, 2026 | 07:32 PMवरूड में साप्ताहिक बाजार की जमीन को लेकर विवाद, मामला न्यायालय में, फैसले पर टिकी निगाहें
Apr 26, 2026 | 07:31 PMवीडियो गैलरी

गुजरात में निकाय चुनाव मतदान जारी, 4.18 करोड़ वोटर 41° गर्मी में करेंगे मतदान
Apr 26, 2026 | 03:14 PM
West Bengal Election: राहुल गांधी ने बंगाल में पीएम मोदी और टीएमसी को दी खुली चेतावनी
Apr 26, 2026 | 02:56 PM
बिहार की राजनीति में ‘निशांत’ की एंट्री! तेजस्वी ने नीतिश को घेरा तो बेटे ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Apr 26, 2026 | 02:00 PM
जबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PM
रायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PM
भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM











