छेड़छाड़ करने वाले युवक को मनचले युवक को लड़कियों ने सड़क पर सिखाया सबक, जवाहर नगर में हुई घटना

जवाहर नगर में एक युवक ने दो लड़कियों से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया, लेकिन लड़कियों ने साहस दिखाते हुए उसे सबक सिखाया। घटना ने महिलाओं की सुरक्षा के सवाल को फिर से उठाया है।
akola-1624
Published on
Updated on

Akola News: अकोला शहर एक बार फिर एक सनसनीखेज घटना के कारण चर्चा में है. सिविल लाइन पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले जवाहर नगर क्षेत्र में एक युवक ने दो लड़कियों से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया. लेकिन डरकर चुप रहने के बजाय लड़कियों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही सबक सिखाया. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक कुछ समय से क्षेत्र में घूमकर लड़कियों को परेशान कर रहा था.

इस बीच जब उसने दो लड़कियों को अश्लील इशारे किए. शुरुआत में लड़कियों ने अनदेखी की, लेकिन जब उसका गलत व्यवहार बढ़ता गया तो उन्होंने उसे पकड़कर बीच सड़क पर ही पीट दिया. घटना होते ही चौक पर भीड़ जमा हो गई. कुछ लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि कुछ नागरिकों ने लड़कियों का साथ देकर आरोपी को पकड़ने में मदद की. घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू है और आगे की जांच जारी है. इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा के सवाल को फिर से सामने ला दिया है. शहर में बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर नागरिकों में चिंता व्यक्त की जा रही है. हालांकि, इस मामले में लड़कियों द्वारा दिखाए गए साहस की हर स्तर पर सराहना हो रही है. नागरिकों ने कहा कि अन्याय सहन करने के बजाय उसका प्रतिकार करना आवश्यक है.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com