- Hindi News »
- Maharashtra »
- Government Schools Ai Tutoring Filo Ssk Board Results Success Story
सरकारी स्कूलों में AI ट्यूटर का कमाल, फेलियर रेट 70% गिरा, सांगली के छात्रों ने रचा इतिहास
Sampoorna Shiksha Kavach: महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों के सरकारी स्कूलों में AI आधारित 'संपूर्ण शिक्षा कवच' प्रोग्राम से बड़ा बदलाव आया है। सांगली में फेलियर रेट घटने के साथ रिजल्ट में ऐतिहासिक सुधार हुआ
- Written By: आकाश मसने

सरकारी स्कूलों में AI ट्यूटर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sampoorna Shiksha Kavach Filo AI Tutor: भारतीय सरकारी शिक्षा व्यवस्था इस समय दुनिया के सबसे बड़े और अनोखे डिजिटल बदलाव की गवाह बन रही है। जहां कभी सरकारी स्कूलों में फेल होने वाले छात्रों की संख्या एक गंभीर चुनौती थी, वहीं अब एआई (AI) आधारित पर्सनल ट्यूटरिंग प्रोग्राम के कारण महज एक साल में फेलियर रेट में 70% तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। कई पिछड़े जिलों के सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत सिर्फ 12 महीनों में 87% से उछलकर 99.3% तक पहुंच गया है।
यह क्रांतिकारी बदलाव झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मेघालय और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में देखने को मिल रहा है। इस सफलता के पीछे ‘संपूर्ण शिक्षा कवच’ (एसएसके) प्रोग्राम है, जिसे राज्य सरकारों और दिल्ली स्थित एआई एजुकेशन स्टार्टअप ‘फिलो’ ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत शुरू किया है। फिलो की एनसीईआरटी (NCERT) के साथ भी अकादमिक साझेदारी है। यह प्लेटफॉर्म छात्रों को 24×7 लाइव वन-ऑन-वन पर्सनल टीचर सपोर्ट देता है, वह भी पूरी तरह मुफ्त।
झारखंड के लातेहार और गुमला ने रचा इतिहास
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के 2026 के आधिकारिक नतीजों के मुताबिक, कभी संघर्षपूर्ण माना जाने वाला लातेहार जिला कक्षा 12 साइंस रैंकिंग में 2023 के 13वें स्थान से उठकर 2025 और 2026 में लगातार पहले स्थान पर बना हुआ है। लातेहार ने 93.25% पास प्रतिशत हासिल किया है। वहीं, नीति आयोग के एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स में शामिल गुमला जिला कक्षा 10 की रैंकिंग में 20वें स्थान से छलांग लगाकर सीधे नंबर-1 पर पहुंच गया है। दुमका जिले में एसएसके स्कूलों का पास प्रतिशत 98.2% रहा, जबकि गैर-एसएसके स्कूलों का प्रदर्शन सिर्फ 77.3% ही रहा।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में भीषण हादसा: बस और बाइक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
यवतमाल में महावितरण का बड़ा एक्शन: दो दिनों में 1 करोड़ 2 लाख रुपये की हाईटेक बिजली चोरी का पर्दाफाश
हाथ में पर्ची, दवा की तलाश! मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल से नागपुर बेहाल; मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
गोंदिया में जिलाधीश ने बाल अपराध और बाल विवाह रोकने के दिए सख्त निर्देश, 22 हजार से अधिक लोगों ने ली शपथ
महाराष्ट्र में भी दिखा एआई का जादू
महाराष्ट्र के सांगली जिले में 2026 के एसएससी बोर्ड रिजल्ट्स ने यह स्पष्ट रूप से दिखा दिया कि छात्रों के प्रदर्शन में सबसे बड़ा फर्क इस बात से आया कि उन्होंने फिलो के एआई ट्यूटरिंग प्लेटफॉर्म का कितना उपयोग किया। ब्लॉक के 42 सरकारी स्कूलों में जिन स्कूलों के 50% से ज्यादा छात्रों ने इस प्लेटफॉर्म को अपनाया और 30,000 से अधिक लर्निंग सेशंस पूर्ण किए। वहां पास प्रतिशत में साल-दर-साल सिर्फ 2.4 प्रतिशत अंकों की गिरावट दर्ज हुई। वहीं, जिन स्कूलों में इसका इस्तेमाल कम रहा, वहां पास प्रतिशत 9.2 प्रतिशत अंक तक गिर गया। यानि 50% इस्तेमाल के स्तर पर दोनों के बीच 6.8 प्रतिशत अंकों का बड़ा अंतर देखने को मिला।
सरकारी स्कूलों में AI ट्यूटर (सोर्स: सोशल मीडिया)
खास बात यह रही कि यह बदलाव सिर्फ 5 महीनों से भी कम समय में देखने को मिला, जबकि बाकी जगहों पर रिजल्ट लगातार नीचे जा रहे थे। सांगली का यह आंकड़ा कोई अकेला उदाहरण नहीं है, बल्कि यह उस बड़े बदलाव का हिस्सा है, जो अब छह राज्यों में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होने लगा है।
मध्य प्रदेश में चला पायलट प्रोजेक्ट
मध्य प्रदेश के विदिशा में एक छोटे से पायलट प्रोजेक्ट में ही छात्रों ने 2025-26 के सत्र में 90% से अधिक अंक हासिल किए। हिमाचल प्रदेश, मेघालय और राजस्थान में भी इस मॉडल को राज्य स्तर पर अपनाया गया है।
को-फाउंडर, फिलो के को-फाउंडर रोहित कुमार ने कि पढ़ाई में आने वाली परेशानी देश के हर कोने में एक जैसी है। हर बच्चा चाहता है कि रात 10 बजे भी यदि उसे कोई सवाल समझ न आए, तो उसे तुरंत मदद मिले। बोर्ड रिजल्ट्स साबित कर रहे हैं कि हमारा एआई मॉडल सही दिशा में काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें:- ‘महाराष्ट्र दुनिया की 30वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी’, Maharashtra 1st Conclave 2026 में बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस
अंतर्राष्ट्रीय मान्यता और भारत सरकार से गोल्ड मेडल
इस एआई मॉडल का असर सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा जेफरसन काउंटी में किए गए एक स्वतंत्र अध्ययन में पाया गया कि फिलो के उपयोग से अश्वेत और कम आय वाले छात्रों के मैथ्स और इंग्लिश स्कोर में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
इस बेहतरीन कार्य के लिए भारत सरकार ने एसएसके को वर्ष 2023 और 2025 में नेशनल अवॉर्ड्स फॉर ई-गवर्नेंस का गोल्ड अवॉर्ड प्रदान किया है। साथ ही नीति आयोग ने ‘नीति फॉर स्टेट्स अवॉर्ड्स 2025’ में इसे शिक्षा श्रेणी में देश की सर्वश्रेष्ठ पहल मानते हुए प्रथम पुरस्कार से नवाजा है।
Government schools ai tutoring filo ssk board results success story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में आवारा कुत्तों की दहशत, 5 साल में 1 लाख लोगों को लगवानी पड़ी रेबीज वैक्सीन
May 21, 2026 | 09:46 AMअकोला में भीषण हादसा: बस और बाइक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
May 21, 2026 | 09:44 AMभाई का चालान कटते ही पुलिस की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर बैठ गई बहन, करैरा में हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
May 21, 2026 | 09:39 AMदो बार थोड़े ही मरूंगा…जब सुरक्षा की चेतावनी पर राजीव गांधी ने हंसकर दिया था यह जवाब, पहले भी हुए था हमला
May 21, 2026 | 09:32 AMदिल्ली-NCR में आज से हड़ताल! ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, 21 से 23 मई तक बंद का किया ऐलान
May 21, 2026 | 09:31 AMमहाराष्ट्र में 30 जून से पहले लागू होगी किसान कर्जमाफी योजना, कृषि मंत्री का बड़ा बयान
May 21, 2026 | 09:25 AMयवतमाल में महावितरण का बड़ा एक्शन: दो दिनों में 1 करोड़ 2 लाख रुपये की हाईटेक बिजली चोरी का पर्दाफाश
May 21, 2026 | 09:24 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM












