-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- The Case Of Indian Oil Corporation Accused Sent To Jail For 14 Days In Bribery Case
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन का मामला; रिश्वत प्रकरण में आरोपी को 14 दिनों के लिए भेजा जेल
- Written By: नवभारत डेस्क

प्रतीकात्मक तस्वीर
गोंदिया. रिश्वत लेने के आरोप में बंदी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लि. गोंदिया के सेल्स अधिकारी सुनील गोलर को सीबीआई के अधिकारियों ने 28 मार्च को जिला अपर व सत्र न्यायालय के न्यायाधीश शरद पराते के समक्ष पेश किया जहां उसे 14 दिन के लिए 11 अप्रेल तक न्यायिक हिरासत में भंडारा जेल भेज दिया गया है.
न्यायालय में कार्रवाई के दौरान सीबीआई के जांच अधिकारी आर.पी.सिंग व एड.मंजीत सिंग तथा आरोपी की ओर से एड.निजाम शेख, एड.राजेश भाजीपाले व एड.विवेक बारापात्रे उपस्थित हुए. इस समय सीबीआई को आरोपी की जरूरत नहीं होने से न्यायाधीश पराते ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसके पूर्व आरोपी को न्यायालय से 3 दिन की सीबीआई हिरासत मिली थी.
उल्लेखनीय है कि महावितरण कंपनी के सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता अशोक साखरवाडे के पुत्र अविनाश साखरवाडे का गोरेगांव तहसील अंतर्गत खाडीपार में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन कंपनी अंतर्गत मीरा पेट्रोल एंड डीजल पंप है. इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए अधिकारी पेट्रोल पंप संचालक से 1 लाख रु.की मांग कर रहा था.
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में मातोश्री पगडंडी योजना अधूरी, बरसात में किसानों की बढ़ी मुश्किलें
भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
गोंदिया में जून में भी 41.9 डिग्री तापमान, मानसून की देरी से किसान चिंतित
NEET UG 2026: गोंदिया में परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की विशेष तैयारी, स्टेशन पर हेल्प डेस्क और अतिरिक्त कोच
इतना ही नहीं पैसे नहीं देने पर वह पेट्रोल पंप बंद करने की भी चेतावनी देने लगा था. जिससे साखरवाडे ने नागपुर सीबीआई में शिकायत कर दी. इसके आधार पर सीबीआई की टीम ने योजना बद्ध तरीके से गोलर को 1 लाख रु. की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. इसी तरह के प्रकरण से संलग्न 2 अधिकारियों को नागपुर में भी गिरफ्तार किया गया. इस प्रकरण की जांच नागपुर सीबीआई के पुलिस अधीक्षक खान के मार्गदर्शन में शुरू हैं.
The case of indian oil corporation accused sent to jail for 14 days in bribery case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली: आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने विधायक कार्यालय पर किया प्रदर्शन, प्रलंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Jun 21, 2026 | 02:01 PMयादगार पारी खेल भी महारिकॉर्ड से चूके वैभव सूर्यवंशी, आउट होने के बाद मायूस हुआ 15 साल के बल्लेबाज का चेहरा
Jun 21, 2026 | 02:01 PMसड़कों पर सन्नाटा, शराब पर पाबंदी… G-7 खत्म होते ही फ्रांस में मचा हड़कंप, आखिर क्यों उठाने पड़े ये कदम?
Jun 21, 2026 | 01:58 PMबिहार के स्वास्थ्य मंत्री का ‘अतरंगी योग’! सम्राट चौधरी के बगल में खड़े होकर किए ऐसे स्टेप्स कि हंस पड़े लोग
Jun 21, 2026 | 01:55 PMअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा उत्साह, “योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
Jun 21, 2026 | 01:52 PMऑपरेशन टाइगर का फाइनल काउंटडाउन! आज महाराष्ट्र की राजनीति में होगा बड़ा धमाका? 6 बागी सांसद लेंगे ये फैसला
Jun 21, 2026 | 01:51 PMठाणे में स्कूल बस चालकों पर सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवर पर केस दर्ज
Jun 21, 2026 | 01:49 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














