-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane School Bus Driver Drunk Driving Check Police Action
ठाणे में स्कूल बस चालकों पर सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवर पर केस दर्ज
- Written By: अपूर्वा नायक
Thane School Bus Driver Drunk Driving Check: ठाणे ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया। 93 स्कूलों के निरीक्षण के दौरान 366 बस चालकों की जांच की गई।

ठाणे स्कूल बस सेफ्टी ड्राइव (सौ. सोशल मीडिया )
Thane School Bus Driver Drunk Driving Check News: ठाणे शहर पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने एवं नशे की हालत में स्कूल बस चलाने वाले ड्राइवरों के खिलाफ मुहिम शुरु की है।
पुलिस उपायुक्त पंकज शिरसाट के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र अंतर्गत 93 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 366 ड्राइवरों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया। इसके तहत अंबरनाथ के एक निजी स्कूल के शराबी बस ड्राइवर के खिलाफ एक्शन लिया गया।
शराबी ड्राइवरों पर कड़ी कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है कि शराब पीकर स्कूल बस चलाने वाले ड्राइवरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कहा गया है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इसी तरह, शराब पीकर स्कूल वाहन चलाने वाले ड्राइवर विद्यार्थियों की जान खतरे में डाल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली नप उपचुनाव में 75% मतदान, कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर
चंद्रपुर मनपा में बड़ा खुलासा, नाला सफाई ठेका रद्द, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि
सड़क पर नमाज़ गलत तो रास्ता रोककर योग क्यों? मुंबई में मस्जिद के बाहर रास्ते पर याेग करने पर बरसीं रागिनी नायक
गोंदिया में मातोश्री पगडंडी योजना अधूरी, बरसात में किसानों की बढ़ी मुश्किलें
इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के करीब 93 स्कूलों का सरप्राइज विजिट किया। सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच चलाए गए इस विशेष अभियान में 370 बसों की जांच की गई।
इसमें बैज, यूनिफॉर्म, गाड़ियों का पीयूसी, इंश्योरेंस के साथ-साथ बसों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गए। साथ ही, कुल 366 ड्राइवरों का ड्रंक ड्राइविंग के लिए टेस्ट किया गया। इसमें देखा गया कि अंबरनाथ वेस्ट में फादर एंजेल स्कूल का बस ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। बस ड्राइवर का नाम बाबा मंजरी (उम्र 26) है और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
स्कूल बस ड्राइवरों का शराब पीकर गाड़ी चलाना बहुत खतरनाक है। स्कूलों को अपने ड्राइवरों का रोजाना या कम से कम हफ्ते में एक बार ‘ब्रेथ एनालाइजर’ से टेस्ट करना चाहिए। ऐसे ड्राइवरों के खिलाफ केस दर्ज किए जाएंगे जो विद्यार्थियों की जान को खतरे में डालते हैं, – पंकज शिरसाट, पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक)
ये भी पढ़ें :- मध्य रेल का विशेष ट्रैफिक ब्लॉक 23 जून को, दिवा-ठाणे मार्ग पर ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव
अभिभावक बरतें सावधानी
यदि स्कूल बस ड्राइवर का व्यवहार संदिग्ध हो या शराब पीने का शक हो, तो बच्चों को गाड़ी में न बैठाएं। अगर ड्राइवर का गलत व्यवहार पाया जाता है, तो तुरंत स्कूल प्रशासन पुलिस को 112 पर शिकायत करनी चाहिए।
Thane school bus driver drunk driving check police action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे में स्कूल बस चालकों पर सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवर पर केस दर्ज
Jun 21, 2026 | 01:49 PM‘कांग्रेस चाहती थी बंगाल पाकिस्तान जाए’, PM मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार
Jun 21, 2026 | 01:48 PMगड़चिरोली नप उपचुनाव में 75% मतदान, कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर
Jun 21, 2026 | 01:47 PMचंद्रपुर मनपा में बड़ा खुलासा, नाला सफाई ठेका रद्द, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि
Jun 21, 2026 | 01:42 PMBank Holidays: अगले हफ्ते SBI-HDFC समेत 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूर चेक करें बैंक हॉलिडे लिस्ट
Jun 21, 2026 | 01:36 PMइंटरनेशनल योगा डे पर बच्चों के बीच पहुंचे शाहिद कपूर, योग के साथ फिटनेस और आत्मविश्वास का खास संदेश
Jun 21, 2026 | 01:34 PMDessert Recipe: फटे हुए दूध का करें सही इस्तेमाल, मिनटों में तैयार होंगी ये 2 टेस्टी स्वीट डिश
Jun 21, 2026 | 01:34 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM












