Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

असुरक्षित यात्रा के लिए मजबूर ‘बेटियां’, तीन वर्षों से बंद हैं एसटी बसें, बाघ नदी का जर्जर पुल बना ख

Salkasa Amgaon Road: सालेकसा-आमगांव मार्ग पर बाघ नदी के जर्जर पुल के कारण तीन वर्षों से एसटी बसें बंद हैं, जिससे छात्राओं और महिलाओं को असुरक्षित यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 05, 2026 | 06:12 PM

Salkasa Amgaon Road:सालेकसा-आमगांव मार्ग (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bagh River Bridge: एक ओर पूरे देश में 3 जनवरी को क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई, जिन्होंने महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोले और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। लेकिन दूसरी ओर सालेकसा-आमगांव मार्ग पर सावित्रीबाई की बेटियां पिछले तीन वर्षों से भी अधिक समय से असुरक्षित यात्रा करने को मजबूर हैं। उनकी सुरक्षित आवाजाही के लिए शासन-प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम उठाता नजर नहीं आ रहा है। सालेकसा-आमगांव मार्ग पर बाघ नदी पर लगभग 50 वर्ष पूर्व बना पुल अत्यंत जर्जर स्थिति में है।

पुल की खराब हालत के कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों के साथ-साथ महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल (एसटी) की बस सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। परिणामस्वरूप आमगांव-सालेकसा बसों को आमगांव-साकरीटोला-तिरखेड़ी मार्ग से डायवर्ट किया गया है। इस क्षेत्र में रेल सेवाएं बेहद सीमित हैं और सालेकसा रेलवे स्टेशन कई गांवों से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित है। ऐसे में महिला यात्रियों और छात्राओं के लिए एसटी बस सेवा सबसे सस्ती, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का साधन थी। लेकिन पिछले तीन वर्षों से रोढ़ा से साकरीटोला तक के सैकड़ों गांवों की छात्राएं और महिलाएं इस सुविधा से वंचित हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर स्थिति

बस सेवा बंद होने के कारण छात्राओं को स्कूल और कॉलेज पहुंचने के लिए या तो काली-पीली ऑटो, अथवा अपरिचित कार चालकों और दोपहिया वाहनों से यात्रा करनी पड़ रही है, जो सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत चिंताजनक है। यही स्थिति उन महिलाओं की भी है, जो रोजमर्रा के कार्यों के लिए आमगांव या सालेकसा आती-जाती हैं। पिछले दो वर्षों से अधिक समय से इस मार्ग पर महिलाओं और छात्राओं की यात्रा असुरक्षित बनी हुई है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या शासन-प्रशासन किसी अनहोनी की प्रतीक्षा कर रहा है?

सम्बंधित ख़बरें

शिवणफल-ताडगांव को व्याघ्र प्रकल्प घोषित करने की मांग, अशोक शिंदे का वनमंत्री गणेश नाईक को पत्र

भाजपा व मित्र दल का 28 सदस्यों का गुट, नगरसेवकों ने डीएम से मान्यता देने की मांग की

पंचायती राज अभियान के तहत ग्रामपंचायत अंबोडा का दौरा, संतोष धोत्रे ने की समीक्षा

आखिरकार खुनी नदी पर पुल निर्माण कार्य शुरू, 14 करोड़ 35 लाख रुपए के कार्य चरणबद्ध रूप से होंगे पूरे

ये भी पढ़े: मुंबईकर ध्यान दें! BMC चुनाव के बीच मुंबई सेंट्रल RTO की सभी सेवाएं 2 दिन रहेंगी ठप, जानें कारण

ठोस कदम उठाने की आवश्यकता

झालिया की जि.प. सदस्य छाया नागपुरे ने कहा कि बाघ नदी पर पुल की जर्जर स्थिति के कारण एसटी बस सेवाएं बंद हैं, जिससे इस मार्ग पर महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। उनकी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए शासन-प्रशासन को तत्काल ठोस और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।

Salkasa amgaon road st bus suspended bagh river bridge safety issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 05, 2026 | 06:12 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra
  • ST Bus

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.