Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर छेड़ी चुनावी जंग, डिजिटल कैंपेन माना जा रहा अधिक कारगर

Gondia Political: साकोली नगर परिषद चुनाव 2025 में सोशल मीडिया पर तेज डिजिटल प्रचार। उम्मीदवार फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब के जरिए मतदाताओं तक तेजी से पहुंच बना रहे हैं।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Nov 26, 2025 | 04:40 PM

उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर छेड़ी चुनावी जंग (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sakoli Municipal Election 2025: आगामी 2 दिसंबर को होने वाले नगर परिषद चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों का प्रचार जोर-शोर से जारी है। पारंपरिक प्रिंट मीडिया पर आचार संहिता के कड़े नियम लागू होने के कारण प्रचार सीमित हो गया है, जबकि फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप स्टेटस, यूट्यूब, रील्स और शॉर्ट वीडियो के माध्यम से अनेक उम्मीदवार अपने प्रचार वीडियो, पोस्टर, घोषणा पत्र और आकर्षक संदेश लगातार साझा कर रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर विज्ञापन के लिए अनुमति, खर्च का लेखा-जोखा और मंजूरी अनिवार्य होती है। मगर सोशल मीडिया पर कौन-सा प्रचार आधिकारिक है और कौन-सा व्यक्तिगत, इसकी स्पष्ट पहचान करना अक्सर कठिन हो जाता है।

वीडियो और संदेश लगातार प्रसारित

इसी वजह से कई उम्मीदवार सोशल मीडिया को ही मुख्य प्रचार मंच के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे युवा मतदाताओं तक तुरंत पहुंच बनाना आसान हुआ है। यही कारण है कि राष्ट्रीय पार्टियों के साथ-साथ स्वतंत्र उम्मीदवार भी सोशल मीडिया का पूरा लाभ उठा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे-बोरीवली ट्वीन टनल प्रोजेक्ट पर विवाद, मिट्टी ढुलाई से बढ़ा प्रदूषण

जायकवाड़ी परियोजना पर HC सख्त, भूमि अधिग्रहण के बाद भुगतान लंबित, 4 हफ्तों में मुआवजा राशि जमा करने के निर्देश

बिजली खंभों पर अवैध बैनर हटाएं, 4 दिन की मोहलत, नहीं हटाए पोस्टर तो दर्ज होगा केस; महावितरण की सख्त चेतावनी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नागपुर दौरे पर कड़ी सुरक्षा, 2,500 पुलिसकर्मी तैनात

उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर छेड़ी चुनावी जंग

कुछ पोस्टों में चुनाव चिन्ह, पार्टी के नाम और खुले तौर पर की जा रही नारेबाजी स्पष्ट दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर मतदाताओं से अपील, कार्यकर्ताओं के रील्स, प्रचार सभाओं के वीडियो और संदेश लगातार प्रसारित किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े: दहशत: गांव में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, पटाखे फोड़कर भगाया

डिजिटल कैंपेन माना जा रहा अधिक कारगर

पारंपरिक प्रिंट मीडिया की तुलना में सोशल मीडिया अधिक तेज़, कम खर्चीला और प्रभावी साबित हो रहा है। इसीलिए इस चुनाव में डिजिटल कैंपेन को अधिक कारगर माना जा रहा है। साकोली नगर परिषद चुनाव अब कुछ ही दिनों की दूरी पर है। ऐसे में सोशल मीडिया का यह तेज़ डिजिटल प्रचार और भी गति पकड़ सकता है। आगामी मतदान पर इसका कितना प्रभाव पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

Sakoli municipal election digital campaign 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 26, 2025 | 04:40 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Social Media

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.