केरल की महिला मंत्री के साथ स्कूल में हुई ऐसी हरकत, शरीर के अंगों की तस्वीर कर दी पोस्ट! खुलासे से मचा हड़कंप
Kerala Women Minister Bindu Krishnan: केरल की महिला मंत्री के साथ एक ऐसी घटना हुई, जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए। स्कूल कार्यक्रम के दौरान महिला मंत्री की आपत्तिजनक तस्वीरें लेने का मामला सामने आया।
- Written By: प्रिया जैस
महिला मंत्री बिंदु कृष्णन (सौजन्य-IANS, कंसेप्ट फोटो)
Kerala Bindu Krishnan Women Safety: देश में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार कई आश्वासन देती है, लेकि अगर सरकार में महिला मंत्री ही सुरक्षित महसूस न करें तो यह बड़े सवाल खड़े करती है। केरल की महिला मंत्री ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया। केरल की महिला और बाल विकास मंत्री बिंदु कृष्णन ने उनके साथ हुई घटना की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि, 6 जुलाई को कोल्लम में हायर सेकेंडरी एडमिशन फेस्टिवल के दौरान, मैंने अपने चुनाव क्षेत्र के कई स्कूलों का दौरा किया। उस समय मुझे पता नहीं चला, लेकिन एक स्कूल में कोई मेरी तस्वीरें ले रहा था। उसके पीछे बैठे एक व्यक्ति ने देखा कि वह क्या कर रहा है और पाया कि वह मेरे चेहरे को जूम नहीं कर रहा था, वह मेरे शरीर के अंगों को जूम कर रहा था।
सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें
उस व्यक्ति के पास ही मौजूद किसी व्यक्ति ने यह देखा और उसे ऐसा करने से रोका। मंत्री बिंदु कृष्णन को लगा कि मामला वहीं खत्म हो गया। लेकिन उसने फिर भी उन्हें ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। उस व्यक्ति ने महिला मंत्री का चेहरा नहीं, बल्कि उनके शरीर के अंग सोशल मीडिया पर पोस्ट किए।
सम्बंधित ख़बरें
X पर अब नहीं बनेगा कमेंट सेक्शन जंग का मैदान, एलन मस्क का बड़ा अपडेट, दोस्तों के रिप्लाई दिखेंगे सबसे पहले
कल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
Delhi | Keralam Women and Child Development Minister Bindu Krishnan says, "On July 6th, during the Higher Secondary Admission festival in Kollam, I visited several schools in my constituency. I didn't realise it at the time, but at one school, someone was taking photos of me. A… pic.twitter.com/k36PogzqEB — ANI (@ANI) July 15, 2026
मंत्री बिंदु कृष्णन ने कहा, अगर कोई सार्वजनिक जगह पर राज्य की मंत्री की ऐसी तस्वीरें लेने और उन्हें पोस्ट करने की हिम्मत कर सकता है, तो उस स्कूल की युवा लड़कियों या महिला शिक्षकों की क्या स्थिति होगी? यह बहुत गंभीर उल्लंघन है। मैं आम तौर पर किसी को परेशान करना पसंद नहीं करती, लेकिन इस मामले में मैंने सख्त कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें – FBI Most Wanted List: अमेरिका में गूंजा पंजाब के गैंगस्टर का नाम, FBI ने इस भारतीय को किया मोस्ट वांटेड घोषित
केरल सरकार बनाएगी नई नीति
उन्होंने बताया कि हम इससे निपटने के लिए एक नीति बना रहे हैं। उन्होंने इस मामले में गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को भी शामिल करने की बात कही। मंत्री बिंदु कृष्णन ने कहा कि मैं गृह मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलूंगी क्योंकि इसे प्रभावी बनाने के लिए उनके विभागों का शामिल होना जरूरी है। हमें एक ऐसे सिस्टम की जरूरत है जहां महिलाएं और लड़कियां इस तरह की उत्पीड़न से सुरक्षित महसूस करें।
एक महिला मंत्री से जुड़ी इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर किसी महिला मंत्री के साथ ऐसी घटना हो सकती है, तो आम महिलाओं के लिए स्थिति बेहद खतरनाक और डरावनी हो सकती है। सरकार को इस मामले पर गंभीर एक्शन लेने की जरूरत है।
