Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोंदिया में करियर जोन कोचिंग पर GST विभाग की छापेमारी, टैक्स चोरी की जांच शुरू

Career Zone GST Action: गोंदिया में करियर जोन कोचिंग सेंटर पर GST विभाग ने टैक्स चोरी की शिकायत के बाद छापेमारी की। कोचिंग फीस पर 18% GST जमा न करने, ITC में गड़बड़ी की जांच की जा रही है।

  • Author By Raghwendra Tiwari | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jul 15, 2026 | 07:36 PM

करियर जोन कोचिंग (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gondia GST Raid: स्थानीय करियर जोन कोचिंग पर टैक्स चोरी को लेकर जीएसटी विभाग द्वारा 15 जुलाई सुबह से छापे मारे गए हैं। जीएसटी विभाग नागपुर के अधिकारियों का दल गोंदिया पहुंचा और हड्डीटोली जाने वाले मार्ग पर स्थित करियर जोन संस्था के दो शाखाओं पर एक साथ छापामार कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान सेल्फ स्टडी के लिए पहुंचे विद्यार्थियों को बाहर निकाला गया।

कोचिंग पर जीएसटी नियमों के उल्लंघन, मुख्य रूप से कोचिंग फीस पर 18 प्रश जीएसटी न चुकाने, इनपुट टैक्स क्रेडिट आईटीसी में हेराफेरी, और अघोषित नकद आय के मामले में प्राप्त शिकायत के बाद की गई है। शिक्षा स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा जो किसी डिग्री के लिए हो जीएसटी मुक्त है लेकिन निजी ट्यूशन परीक्षा तैयारी करने की सेवाएं, व्यावसायिक प्रशिक्षण, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं, ईलर्निंग ऑनलाइन कोर्स और डिजिटल एजुकेशन प्लेटफार्म के लिए कोचिंग पर कमर्शियल सेवा के रूप में 18 प्रश.  टैक्स लगाया जाता है।

करियर जोन पर GST रेड

जेईई और नीट जैसी व्यावसायिक और प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग 18 प्रश. जीएसटी के दायरे में आती है। अक्सर संस्था छात्रों से फीस में जीएसटी तो वसूलते हैं, लेकिन उसे सरकारी खाते में जमा करने के बजाय छिपा लेते हैं। इसी टैक्स चोरी के शक में जीएसटी विभाग के साथसाथ कई बार आयकर विभाग भी बड़ी कार्रवाई करता है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर! जयंत पाटिल को वित्त मंत्री बनाने के फॉर्मूले पर चर्चा की अटकलें

आगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा

भंडारा में आतंक मचाने वाला बाघ पकड़ा गया, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलता

Akola News: अमृत योजना चरण-2 में देरी, अकोला की 217 करोड़ की जलापूर्ति परियोजना अटकी

रिटर्न में गड़बड़ी और टैक्स चोरी की जांच तेज

कोचिंग सेंटरों पर जीएसटी विभाग की छापेमारी आमतौर पर तब होती है, जब छात्रों से 18 प्रश. जीएसटी वसूलने के बावजूद उसे सरकारी खाते में जमा नहीं किया जाता, फीस के फर्जी बिल बनाए जाते हैं, या बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से कक्षाएं चलाई जाती हैं।  अगर कोचिंग सेंटर ने पहले ही फीस में 18 प्रश. जीएसटी ले लिया है, तो विभाग द्वारा जुर्माना लगने पर वे दोबारा टैक्स नहीं मांग सकते।

GST विभाग की बड़ी कार्रवाई

पक्की रसीद छात्रों को हमेशा फीस जमा करने पर वैध बिल / रसीद लेनी चाहिए, जिसमें संस्था का GST नंबर और ब्रेकअप फीस GST स्पष्ट रूप से लिखा हो। करियर जोन में रिटर्न संबंधित खामियों की जांच की जा रही है, जांच दल ने दस्तावेजों को कब्जे में लेते हुए रिटर्न संबंधित खामियों की जांच शुरू कर दी है और करियर जोन के संचालक रोहित झा से पूछताछ की जा रही है और अन्य साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़े: चंद्रपुर जिले ने पेश की मिसाल, सत्र 2026-27 में 94 हजार से अधिक छात्रों को समय पर बांटे स्कूल यूनिफॉर्म

गोंदिया के करियर जोन कोचिंग सेंटर पर छापा

फीस वसूल रहे पर टैक्स नहीं दे रहे मौके पर मौजूद सूत्रों ने बताया कि कोचिंग सेंटर में पिछले दोतीन सालों का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। उल्लेखनीय है कि गोंदिया के हर गली मोहल्ले में कोचिंग संस्थान चल रहे हैं विभिन्न विभिन्न कोर्स यहां पढ़ाए जाते हैं, जहां विद्यार्थी तो पहुंचते हैं लेकिन वहीं कोचिंग संस्थानों के द्वारा जब टैक्स देने की बारी आती है तो सभी टैक्स नहीं भरते। कई ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आवेदन दिया है लेकिन बावजूद इसके वह कोचिंग संस्थान चल रहे हैं और टैक्स चोरी हो रही है।

Gondia career zone gst raid coaching fee tax evasion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 07:09 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • GST
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.