गोंदिया की राजनीति में आया भूचाल, महायुति के तीनों दल आमने-सामने, रंगत लाएगा मुकाबला

Gondia Local Body Elections: गोंदिया और जिले की नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव में महायुति के तीनों दल-भाजपा, शिवसेना (शिंदे) और राकांपा (अजित)एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरकर त्रिकोणीय मुकाबला
गोंदिया की राजनिती में आया भूचाल
गोंदिया की राजनिती में आया भूचाल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gondia Municipal Council Polls: गोंदिया जिले में स्थानीय निकाय चुनाव के चलते राजनीतिक वातावरण पूरी तरह गर्मा गया है। नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव में शामिल भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और राकांपा (अजित गुट) के उम्मीदवार अब एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोंकते दिखाई दे रहे हैं। नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि गोंदिया-तिरोड़ा नगर परिषद तथा गोरेगांव-सालेकसा नगर पंचायत में महायुति के तीनों घटक दल आमने-सामने उतर चुके हैं।

विधानसभा चुनाव में एकजुटता दिखाने वाली महायुति अब स्थानीय निकाय चुनाव में पूरी तरह अलग-अलग राह पर चलते हुए दिखाई दे रही है। इस त्रिकोणीय मुकाबले ने मतदाताओं में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है, क्योंकि कुछ ही माह पूर्व जो नेता एक ही मंच पर साथ नजर आ रहे थे, वही अब एक-दूसरे के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं।

गोंदिया नगर परिषद: अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

गोंदिया नगर परिषद में नगराध्यक्ष पद के लिए महायुति के तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।

  • भाजपा : कशीश जायसवाल
  • राकांपा (अजित गुट) : डॉ. माधुरी नासरे
  • शिवसेना (शिंदे गुट) : डॉ. प्रशांत कटरे

भाजपा में टिकट वितरण को लेकर नाराजगी भी सामने आई है। प्रारंभ में प्रबल दावेदार माने जा रहे अमित बुद्धे की जगह कशीश जायसवाल को टिकट मिला। उपेक्षा महसूस कर रहे डॉ. प्रशांत कटरे ने भाजपा छोड़कर शिवसेना (शिंदे) में प्रवेश लिया और सीधे नगराध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो गए।

तिरोड़ा में पांच दलों के बीच कांटे की टक्कर

तिरोड़ा नगर परिषद के नगराध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

  • भाजपा : अशोक असाटी
  • राकांपा (अजित गुट) : अजय गौर
  • शिवसेना (शिंदे गुट) : नागेश बर्वे
  • कांग्रेस : गजेंद्र सिंगनजुडे
  • राकांपा (शरद गुट) : संदीप पाटिल

पांच अलग-अलग दलों की मौजूदगी से मतों का विभाजन तय माना जा रहा है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प बन गया है।

  • गोरेगांव: आरक्षित सीट ने बदले समीकरण
  • गोरेगांव नगराध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित है।
  • भाजपा : अजय कोठेवार (हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल)
  • राकांपा (अजित गुट) : संजय घासले
  • शिवसेना (शिंदे गुट) : मुकेश कुसराम
  • सालेकसा: छह प्रत्याशी मैदान में

सालेकसा नगर पंचायत का नगराध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है।

यहां से उम्मीदवार:

  • भाजपा : राजेंद्र बडोले (SC)
  • राकांपा (अजित गुट) : ब्रजभूषण बैस
  • शिवसेना (शिंदे गुट) : मनीष असाटी
  • कांग्रेस : विजय पुंडे
  • राकांपा (शरद गुट) : मनोज डोये
  • शिवसेना (उद्धव गुट) : वंदना क्षीरसागर
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com