Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अभी से घटने लगा पांगोली नदी का जलस्तर, रबी मौसम में गहराएगी सिंचाई की समस्या

Rabi Irrigation Crisis: पांगोली नदी का जलस्तर ठंड की शुरुआत में ही घटने लगा, जिससे रबी फसल की सिंचाई पर संकट गहराया। जल कमी से किसानों और मवेशियों पर भी गंभीर असर की आशंका है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Nov 16, 2025 | 06:25 PM

अभी से घटने लगा पांगोली नदी का जलस्तर (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia Water Scarcity: इस वर्ष पर्याप्त बारिश होने के बावजूद ठंड की शुरुआत में ही नदियों और नहरों का जलस्तर तेजी से घटने लगा है। इससे रबी मौसम में सिंचाई की समस्या गंभीर होती जा रही है। किसानों को आशंका है कि पानी की कमी के कारण रबी की फसल को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। हर साल की तरह इस वर्ष भी अच्छी बारिश हुई थी, जिससे उम्मीद थी कि गर्मी तक जलस्तर स्थिर रहेगा।

लेकिन नवंबर माह में ही नाले सूखने लगे। गोरेगांव और गोंदिया तहसील से बहने वाली पांगोली नदी में भी पानी का भंडार लगातार कम होता जा रहा है। इससे कृषि सिंचाई की समस्या गंभीर रूप से उभर रही है और रबी फसल खतरे में पड़ने की आशंका है।

उपज और बाजार मूल्य दोनों ही उनकी चिंता बढ़ा रहे

प्रकृति की मार और अन्य समस्याओं से किसान पहले ही संकट में हैं, ऐसे में उपज और बाजार मूल्य दोनों ही उनकी चिंता बढ़ा रहे हैं। ठंड की शुरुआत में ही नदी-नालों का जलस्तर कम होना संकेत देता है कि भविष्य में नागरिकों को भी पेयजल की समस्या झेलनी पड़ सकती है। गर्मियों में यह जल संकट और भी भयावह रूप ले सकता है।

वर्तमान में नदी नाले में तब्दील

पांगोली नदी का उद्गम गोरेगांव तहसील के ग्राम तेढ़ा स्थित एक छोटे तालाब से होता है। लगभग 70 किमी लंबी यह नदी आगे चलकर बाघ नदी से मिलती है। पहले नदी की गहराई और चौड़ाई अधिक थी, जिससे सालभर पानी उपलब्ध रहता था। इसी जल से कई गांवों में पेयजल आपूर्ति होती थी और सैकड़ों हेक्टेयर खेतों की सिंचाई होती थी। इसीलिए पांगोली नदी को गोंदिया की “जीवनदायिनी” कहा जाता है। लेकिन समय पर देखभाल और मरम्मत नहीं होने के कारण यह नदी आज नाले में बदलती जा रही है।

ये भी पढ़े: ‘चुनावों में पैसे बांटे जाते हैं…’, अजित पवार गुट के नेता के विवादित बयान से मचा सियासी घमासान

मवेशियों पर भी पड़ेगा असर

दिवाली के बाद अधिकांश नालों में जलस्तर गिरने से मवेशियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इस वर्ष गर्मी से पहले ही जल संकट शुरू हो गया है, जिससे पशुओं के लिए पीने के पानी की उपलब्धता एक बड़ी समस्या बन गई है।

Pangoli river water level decline rabi irrigation crisis gondia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 16, 2025 | 06:25 PM

Topics:  

  • farmers demand
  • Gondia News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

कांग्रेस ने BMC चुनाव के लिए पहली सूची जारी की, 87 उम्मीदवारों के नाम घोषित, अब वंचित की बारी…

2

अरावली पर अदालत के फैसले का आदित्य ठाकरे ने किया स्वागत, कहा-राहत स्थायी हो

3

बीएमसी चुनाव से पहले राज ठाकरे का आह्वान, बोले-मतभेद भूलकर गठबंधन मजबूत करें

4

वायु प्रदूषण: नियमों के उल्लंघन पर एमपीसीबी की कार्रवाई, मुंबई में चार आरएमसी प्लांट सील

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.