कांग्रेस ने BMC चुनाव के लिए पहली सूची जारी की, 87 उम्मीदवारों के नाम घोषित, अब वंचित की बारी…
Congress Candidate List: कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाड़ी के साथ गठबंधन के बाद मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए 87 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Mumbai municipal election (सोर्सः सोशल मीडिया)
BMC Election 2025: इंडियन नेशनल कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाड़ी के साथ गठबंधन के बाद मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 87 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने उन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, जहां किसी तरह का विवाद नहीं है।
मुंबई महानगरपालिका चुनाव में पहली बार वंचित बहुजन आघाड़ी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ की पहल पर वंचित बहुजन आघाड़ी के साथ बातचीत कर गठबंधन को अंतिम रूप दिया गया।
परिवार के सदस्यों को भी मिला टिकट
रविवार को गठबंधन की घोषणा के बाद मुंबई कांग्रेस के नेताओं ने संयुक्त बैठक कर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की और पहली सूची को मंजूरी दी। कांग्रेस की पहली सूची में दो प्रमुख नेताओं के परिवार के सदस्यों को भी टिकट दिया गया है। सांसद चंद्रकांत हंडोरे की बेटी प्रज्योति हंडोरे को वार्ड नंबर 140 से उम्मीदवार घोषित किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर विधान परिषद चुनाव: 18 जून वोटिंग, उससे पहले मुंबई में भाजपा पार्षदों का अभ्यास वर्ग
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला! 2022 दंगों के दौरान दर्ज किए गए मामलों को लिया वापस, BJP ने उठाए सवाल
MP में राज्यसभा चुनाव का एलान, 18 जून को वोटिंग, दिग्विजय की सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस के सामने नंबर का संकट
Cockroach Janta Party पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान, बोले- यह युवाओं के गुस्से की आवाज
विधायक असलम शेख के बेटे और बहन उम्मीदवार
वहीं, विधायक असलम शेख के बेटे और बहन को भी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस उम्मीदवार सोमवार रात ‘एबी फॉर्म’ जमा करेंगे और मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की दूसरी उम्मीदवार सूची सोमवार रात तक घोषित की जा सकती है।
ये भी पढ़े: बीएमसी चुनाव से पहले राज ठाकरे का आह्वान, बोले-मतभेद भूलकर गठबंधन मजबूत करें
कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी के बीच गठबंधन का ऐलान
बता दें कि नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी के बीच गठबंधन का ऐलान रविवार को किया गया। मुंबई की कुल 227 सीटों में से वंचित बहुजन आघाड़ी 62 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। महादेव जानकर की राष्ट्रीय समाज पार्टी करीब 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि कांग्रेस लगभग 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
राज्य की शेष 28 नगर निगमों में गठबंधन को लेकर स्थानीय स्तर पर सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे। दोनों पार्टियों ने इस संबंध में स्थानीय इकाइयों को निर्णय लेने का अधिकार दे दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धैर्यवर्धन पुंडकर ने कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन में संयुक्त रूप से गठबंधन की घोषणा की।
