- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Navegaon Dam Sangadi Line Project Is Controversial
नवेगांवबांध-सानगड़ी लाइन प्रोजेक्ट विवादित, भ्रष्टाचार की आशंका, ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Gondia News: जीरो ब्रेकडाउन पॉलिसी के तहत मंजूर नवेगांवबांध-सानगड़ी विद्युत लाइन प्रोजेक्ट को लेकर इन दिनों गोंदिया जिले में चर्चा जोरों पर है।
- Written By: आंचल लोखंडे

नवेगांवबांध-सानगड़ी लाइन प्रोजेक्ट विवादित (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Navegaonbandh: केंद्र सरकार की जीरो ब्रेकडाउन पॉलिसी के तहत मंजूर नवेगांवबांध-सानगड़ी विद्युत लाइन प्रोजेक्ट को लेकर इन दिनों गोंदिया जिले में चर्चा जोरों पर है। वोल्टेज ड्राफ्ट की समस्या को दूर करने तथा ग्रामीण इलाकों को निरंतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए यह काम शुरु किया गया था। लेकिन, प्रोजेक्ट स्थल पर हो रहे कार्यों को देखकर स्थानीय नागरिकों ने इसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वर्तमान में भिवखिड़की, बाराभाटी, परसोडी व झांसीनगर गांवों में लाइन बिछाने का काम चल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार व विभागीय अधिकारी मिलकर केंद्र सरकार की निधि का दुरुपयोग कर रहे हैं। निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं हो रहा और खंभों की मजबूती संदिग्ध है। गोंदिया जिला ओबीसी सेल अध्यक्ष किशोर तरोने ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नियम के अनुसार जंगरोधक लोहे के खंभे लगाए जाने चाहिए थे, लेकिन उनकी जगह घटिया काले लोहे के खंभे लगाए जा रहे हैं। उन्हें रेड ऑक्साइड व सिल्वर पेंट तक सही तरह से नहीं किया गया और हल्के सीमेंट-क्रांक्रिट में गाड़ा गया है।
जनता के पैसों की लूट
यह सीधा जनता के पैसों की लूट है। सरकार को इसकी उच्च स्तरीय जांच करनी चाहिए। इस मामले में अर्जुनी मोरगांव महावितरण के उपकार्यकारी अभियंता पाटिल का कहना है कि प्रोजेक्ट में जैसा लिखा है वैसा ही काम किया जाता है। उनके अनुसार खंभे 10 से 11 मीटर लंबे होते हैं और उन्हें 4 से 5 फुट की गहराई तक डाला जाता है। साथ ही रेड ऑक्साइड व सिल्वर पेंट किया जाता है और सीमेंट-कांक्रिट से मजबूती दी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया जिले में नकली कृषि दवाइयों की आपूर्ति, किसानों को भारी नुकसान
पुरानी पेंशन के लिए आर-पार की जंग: 21 अप्रैल से महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का GM तरुण प्रकाश ने किया औचक निरीक्षण; अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन होंगे हाईटेक
गोंदिया को मिलेगी वंदे भारत और मुंबई के लिए ट्रेन? नंदीग्राम एक्सप्रेस के विस्तार, पटना साहिब ट्रेन की मांग
सड़क किनारे खेत होने की आपत्ति : दादोरिया
पाटिल का तर्क है कि जंगरोधक खंभे तभी लगाए जाते हैं जब प्रोजेक्ट रिपोर्ट में उनका उल्लेख हो। वहीं प्रोजेक्ट का प्रत्यक्ष काम देख रही पॉलीकैब कंपनी के गोंदिया सर्कल प्रभारी लोकेश दादोरिया ने भी आरोपों को नकारा। उनका कहना है कि सड़क किनारे खेत होने की वजह से किसानों की आपत्ति के चलते खंभे बीच सड़क से 4 से 6 मीटर की दूरी पर लगाए जा रहे हैं। इस्तेमाल की गई सामग्री एम।एस। (माइल्ड स्टील) है और रेड ऑक्साइड पेंट लगाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही काम किया जा रहा है और कठिनाइयों के बावजूद कंपनी प्रोजेक्ट पूरा करने का प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़े: सराफा व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए अब सतर्कता समिति की स्थापना
मिलीभगत से निधि का दुरुपयोग
इन स्पष्टीकरणों के बावजूद नागरिकों का सवाल है कि जब केंद्र सरकार ने निधि व मार्गदर्शक निर्देश दिए हैं, तो घटिया दर्जे का काम क्यों किया जा रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि अधिकारियों, ठेकेदार व कंपनी की मिलीभगत से निधि का दुरुपयोग हो रहा है। लोग यह भी आशंका जता रहे हैं कि भविष्य में खंभे कमजोर साबित होंगे और बिजली आपूर्ति फिर बाधित होगी।
Navegaon dam sangadi line project is controversial
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब बिना पढ़े समझें दुनिया की हर भाषा, X का नया AI फीचर करेगा सब कुछ ऑटोमैटिक
Apr 10, 2026 | 03:42 AMमुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














