- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Mahurkuda Farm Fire Farmer Loss Gondia
माहुरकुड़ा में किसान के खेत में आग, अज्ञात व्यक्ति ने खेत में लगाई आग, सिंचाई व्यवस्था तबाह
Mahurkuda Farm Fire News: गोंदिया जिले के माहुरकुड़ा में किसान रूपचंद शहारे के खेत में आग लगने से लकड़ी, सिंचाई पाइप और सोलर पंप के तार जलकर नष्ट हो गए। घटना में किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

Mahurkuda farm fire (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Gondia Farmer Loss News: अर्जुनी मोरगांव तहसील के माहुरकुड़ा परिसर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक किसान के खेत में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। जानकारी के अनुसार स्थानीय किसान रूपचंद शहारे के खेत में 23 मई की दोपहर के आसपास किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर आग लगा दी। इस आग में खेत की लकड़ी, सिंचाई के लिए इस्तेमाल की जाने वाली महंगी पाइप और सौर ऊर्जा आपूर्ति के तार पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। इस घटना से किसान को लाखों रु. का नुकसान हुआ है और इलाके में रोष का माहौल है।
आग से खेत में खड़ी घास, मेड़ पर झाड़ियां, लकड़ी के ढेर और सिंचाई के लिए बिछाए गए पाइप जलकर नष्ट हो गए। सोलर पंप के लिए लगे तार भी पिघल जाने से खेत में सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गर्मी के मौसम में पहले से ही जल संकट से जूझ रहे किसानों के लिए यह घटना और गंभीर है।
प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग
स्थानीय निवासियों के अनुसार, आग प्राकृतिक नहीं है और संदेह है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। क्योंकि आग लगते ही तेजी से पूरे खेत में फैल गई। समय रहते आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सौभाग्य से कोई जनहानी नहीं हुई। लेकिन वित्तीय प्रभाव बहुत बड़ा रहा है। पीड़ित किसान रूपचंद शहारे ने प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग की है। पीड़ित किसान को न्याय दिलाए
सम्बंधित ख़बरें
अतिक्रमण विवाद ने लिया हिंसक रूप, अधिकारियों के सामने बवाल, मौदा में लाठी-डंडे चले, कई घायल; गांव में तनाव
वर्धा पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘वॉश आउट’ और ‘ऑल आउट’ अभियान में पकड़ी 20 करोड़ से अधिक की अवैध शराब और ड्रग्स
नागपुर ACB की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: लाइसेंस रिन्यू करने के बदले 30 हजार की रिश्वत लेते चीफ इंजीनियर गिरफ्तार
‘मुझसे जन्मदिन पर कोई मिलने न आए’, राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर साझा किया भावुक संदेश; जानें ऐसा क्यों कहा?
ये भी पढ़े: Pune Metro Uber QR Ticket : पुणे मेट्रो का सफर हुआ डिजिटल, अब उबर ऐप से बुक होंगे QR टिकट
कड़ी कार्रवाई की मांग
मांग की है कि आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने रोष में कहा, किसानों की जान पहले से ही खतरे में है, अगर कोई जानबूझकर इस तरह नुकसान पहुंचा रहा है तो यह बहुत गंभीर है। इधर इस घटना से इलाके के किसानों में भय का माहौल बन गया है और नागरिक प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। अपेक्षा है कि स्थानीय प्रशासन व राजस्व विभाग तत्काल मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण कर पीड़ित किसान को न्याय दिलाए।
Mahurkuda farm fire farmer loss gondia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अतिक्रमण विवाद ने लिया हिंसक रूप, अधिकारियों के सामने बवाल, मौदा में लाठी-डंडे चले, कई घायल; गांव में तनाव
Jun 11, 2026 | 04:23 PMवर्धा पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘वॉश आउट’ और ‘ऑल आउट’ अभियान में पकड़ी 20 करोड़ से अधिक की अवैध शराब और ड्रग्स
Jun 11, 2026 | 04:21 PMबुरहानपुर में प्राकृतिक आपदा का तांडव, 300 करोड़ की केला फसल तबाह; कलेक्टर के दरबार में पहुंचे बेबस अन्नदाता
Jun 11, 2026 | 04:14 PMJacqueline Fernandez की याचिका से अलग हुए जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा, सुप्रीम कोर्ट में बदली सुनवाई की बेंच
Jun 11, 2026 | 04:13 PMZoho Corp ने लॉन्च किया स्वदेशी ‘Nathu La’ सर्वर, बिजली की लागत और खपत होगी कम
Jun 11, 2026 | 04:12 PMTMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पोस्ट से बढ़ी राजनीतिक चर्चा, पीएम मोदी के बधाई पोस्ट में ममता बनर्जी को किया टैग
Jun 11, 2026 | 04:08 PMनागपुर ACB की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: लाइसेंस रिन्यू करने के बदले 30 हजार की रिश्वत लेते चीफ इंजीनियर गिरफ्तार
Jun 11, 2026 | 04:04 PMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM











