Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gondia News: पीएम श्री जान्या तिम्या विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आरोप, अभिभावकों ने मांगी जांच

Goregaon ZP School: गोरेगांव स्थित पीएम श्री शहीद जान्या तिम्या जिला परिषद विद्यालय में स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और शिक्षकों की कमी को लेकर अभिभावकों ने सवाल उठाए हैं।

  • Author By Raghwendra Tiwari | published By आंचल लोखंडे |
Updated On: Jul 27, 2026 | 07:52 PM

गोरेगांव जिप स्कूल (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shaheed Janya Timya School: गोरेगांव स्थित पीएम श्री शहीद जान्या तिम्या जिला परिषद विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय में स्वच्छता, विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं, शिक्षकों की कमी तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर अभिभावकों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने विद्यालय का निरीक्षण कर शौचालयों, स्नानगृह, मध्याह्न भोजन रसोई और परिसर की व्यवस्था पर नाराजगी जताई तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय के कुछ शौचालयों और परिसर में पर्याप्त साफसफाई नहीं है तथा मध्याह्न भोजन तैयार होने वाले रसोईघर की स्वच्छता पर भी प्रश्नचिह्न हैं। उनका कहना है कि विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच होती है या नहीं, इसकी भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शौचालयों में नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर, फिनाइल अथवा अन्य कीटाणुनाशक का उपयोग नहीं किया जाता, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

शौचालय, पेयजल और मध्याह्न भोजन व्यवस्था पर सवाल

अभिभावकों ने विद्यालय में 15 शिक्षकों के पद रिक्त होने का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि इतने बड़े विद्यालय में शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना चुनौती बन गया है। कुछ अभिभावकों ने विद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय और कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए। साथ ही विद्यालय को विभिन्न योजनाओं से प्राप्त निधि के उपयोग में पारदर्शिता की मांग करते हुए खर्च का विवरण सार्वजनिक करने की बात कही।

सम्बंधित ख़बरें

रोहित पवार ने तुकाराम मुंढे को सौंपा ज्ञापन, MPSC पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग कर किए चौंकाने वाले खुलासे

Gondia News: गोंदिया में दूध की आवक 10 हजार लीटर घटी, मिलावट विरोधी कार्रवाई का असर

ऑटोनॉमस हुआ राम मेघे कॉलेज, अमरावती के छात्र अब स्किल बेस्ड शिक्षा के पढ़ेंगे पाठ

MPSC पेपर लीक मामले में नया ट्विस्ट: शिकायतकर्ता के यू-टर्न से मचा हड़कंप, रोहित पवार ने सरकार पर बोला हमला

अभिभावकों का विद्यालय निरीक्षण

हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में कोई आधिकारिक जांच रिपोर्ट या प्रशासनिक निष्कर्ष अब तक सामने नहीं आए हैं। निरीक्षण के दौरान प्रफुल देशमुख, संतोष सरनागत, लतीफभाई पठान, बंडू कालसरपे, सोनू क्षीरसागर, कोमल हरिणखेड़े, तिलकचंद पटले, चोपकर, शेख ताई सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

ये भी पढ़े: अभिजीत दीपके का अगला टार्गेट लॉक! महाराष्ट्र के बड़े नेता होंगे अगली विकेट? एथनॉल विवाद ने बढ़ाईं फ्लाईओवर मैन

त्रुटियों को सुधारने का प्रयास किया जाएगा

जान्या तिम्या जिप स्कूल के प्रधानाध्यापक डोंगरवार ने कहा कि विद्यालय का परिसर, शौचालय और अन्य सुविधाएं दिखाईं। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर सफाई की आवश्यकता दिखाई देने पर संबंधित स्थानों पर तत्काल ब्लीचिंग पाउडर डालने के निर्देश भी दिए गए। विद्यालय में कुछ कमियां हो सकती हैं। यदि कहीं त्रुटियां हैं तो उन्हें सुधारने का प्रयास किया जाएगा। अभिभावकों द्वारा दिए गए उचित सुझावों पर गंभीरता से अमल किया जाएगा।

Goregaon zp school parents raise questions on facilities cleanliness

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 07:19 PM

Topics:  

  • Gondia
  • Gondia News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.