Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑटोनॉमस हुआ राम मेघे कॉलेज, अमरावती के छात्र अब स्किल बेस्ड शिक्षा के पढ़ेंगे पाठ

UGC Autonomous Status: अमरावती के बडनेरा स्थित प्रो. राम मेघे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट को UGC ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्वायत्त संस्थान का दर्जा दिया है।

  • Author By Manishkumar Mishra | published By आंचल लोखंडे |
Updated On: Jul 27, 2026 | 07:10 PM

इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Engineering College: विदर्भ यूथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित बडनेरा के प्रो. राम मेघे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्वायत्त संस्थान का दर्जा मिला है। यह उपलब्धि संस्थान के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

इस उपलब्धि की आधिकारिक घोषणा संस्थान द्वारा सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्था के अध्यक्ष नितीन धांडे ने दी। इस समय संस्था के उपाध्यक्ष एड. उदय देशमुख, सचिव युवराज सिंह चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रो. डॉ. हेमंत देशमुख, कार्यकारिणी सदस्य नितिन हिवसे, डॉ. पूनम चौधरी, पंकज देशमुख, प्रो. विनय गोहाड, प्रो. गजानन काले और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय ठाकरे विशेष रूप से उपस्थित थे।

UGC ने दी राम मेघे कॉलेज को स्वायत्तता

संस्था के अध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे ने कहा कि स्वायत्त दर्जा मिलना हमारे कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान, नवाचार और निरंतर उत्कृष्टता की दिशा में किए गए प्रयासों पर मुहर लगाता है। यह दर्जा हमारे छात्रों को अधिक गुणवत्तापूर्ण, उद्योगउन्मुख और वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करने में बेहद मददगार साबित होगा।

सम्बंधित ख़बरें

MPSC पेपर लीक मामले में नया ट्विस्ट: शिकायतकर्ता के यू-टर्न से मचा हड़कंप, रोहित पवार ने सरकार पर बोला हमला

अभिभावकों को भुगतनी पड़ रही बच्चों की गलतियों की सजा, यवतमाल में नाबालिगों को वाहन देने पर 279 केस दर्ज

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सिर्फ शुरुआत है, उद्धव ठाकरे का केंद्र पर हमला; बोले- छात्र आंदोलन से झुकी सरकार

सरकार की नज़र से छूटा यवतमाल का किसान, कर्जमाफी सूची में नाम नहीं आने से परेशान होकर की आत्महत्या

उद्योग आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

इस दौरान संस्था के प्रबंधन ने प्राचार्य डॉ. अजय ठाकरे के कुशल नेतृत्व, सभी विभागाध्यक्षो, डीन, प्रोफेसरों, गैरशिक्षण कर्मचारियों और छात्रों के अथक परिश्रम व योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

छात्रों को मिलेंगे ये बड़े फायदे

स्वायत्त दर्जा मिलने के बाद होने वाले बदलावों और फायदों पर बात करते हुए प्राचार्य डॉ. अजय ठाकरे ने बताया कि कॉलेज अब उद्योगों की वर्तमान जरूरतों के अनुसार अपना नया और अपडेटेड सिलेबस खुद तैयार कर सकेगा।

ये भी पढ़े: Yavatmal News: दिग्रस के 55 तोला सोना चोरी मामले में 6 साल बाद बड़ा मोड़, कोर्ट ने मांगा जवाब

स्किलबेस्ड एजुकेशन और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा दिया जाएगा। परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी व आधुनिक बनाया जाएगा। छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर करियर और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। पिछले 17 वर्षों से महाविद्यालय उंचाईयों को छू रहा है। कॉलेज में पीएचडी टीचर, सिनिअर स्टाफ है। जिसमें 6 सबजेक्ट की शिक्षा दी जाती है।

Ram meghe college amravati ugc autonomous status 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 06:36 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Educational Institution
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.