रोहित पवार ने तुकाराम मुंढे को सौंपा ज्ञापन, MPSC पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग कर किए चौंकाने वाले खुलासे
MPSC Paper Leak: MPSC अन्न व औषध निरीक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में रोहित पवार ने FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे को ज्ञापन सौंपा और परीक्षा रद्द कर निष्पक्ष जांच की मांग की।
- Written By: गोरक्ष पोफली
रोहित पवार ने सौंपा तुकाराम मुंढे को ज्ञापन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Rohit Pawar Meets Tukaram Mundhe: महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अन्न और औषध निरीक्षक भर्ती परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। युवा विधायक रोहित पवार ने इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर 27 जुलाई 2026 को अन्न एवं FDA के आयुक्त तुकाराम मुंढे से मुलाकात की और उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
MPSC द्वारा 22 मार्च 2026 को अन्न और औषध निरीक्षक के पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही इसमें बड़े पैमाने पर धांधली और पेपर लीक होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थीं। रोहित पवार ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि परीक्षा से ठीक दो दिन पहले ही कथित प्रश्नपत्र व्हाट्सएप स्टेटस और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने के गंभीर आरोप सामने आए हैं।
चौंकाने वाले खुलासे और डिजिटल प्रमाण
रोहित पवार द्वारा सौंपे गए पत्र में कुछ बेहद चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। व्हाट्सएप पर वायरल हुए संदेशों और वास्तविक परीक्षा के प्रश्नपत्र के बीच समानता देखी गई है। सोशल मीडिया पर 100 में से 90 प्रश्न मिल गए और मोबाइल के जरिए नकल जैसे दावों वाले संदेशों की बाढ़ आ गई थी। सबसे गंभीर आरोप यह है कि 20 मार्च 2026 को ही, यानी परीक्षा से दो दिन पहले, कुछ उम्मीदवारों के मोबाइल पर प्रश्नपत्र के फोटो भेजे गए थे। कथित तौर पर इन्हीं उम्मीदवारों ने परीक्षा में बहुत ऊंचे अंक प्राप्त किए हैं, जिससे इस पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ऑटोनॉमस हुआ राम मेघे कॉलेज, अमरावती के छात्र अब स्किल बेस्ड शिक्षा के पढ़ेंगे पाठ
MPSC पेपर लीक मामले में नया ट्विस्ट: शिकायतकर्ता के यू-टर्न से मचा हड़कंप, रोहित पवार ने सरकार पर बोला हमला
जंगली जानवर बने किसानों के दुश्मन, अमरावती में सुअरों और हिरणों का आतंक, छह एकड़ अरहर की फसल बर्बाद
अभिभावकों को भुगतनी पड़ रही बच्चों की गलतियों की सजा, यवतमाल में नाबालिगों को वाहन देने पर 279 केस दर्ज
छात्रों की पीड़ा और रोहित पवार की मांग
विधायक रोहित पवार इस महत्वपूर्ण बैठक में अकेले नहीं थे, उनके साथ बड़ी संख्या में वे प्रतियोगी छात्र भी मौजूद थे, जिनका भविष्य इस परीक्षा के परिणामों पर टिका है। पवार ने आयुक्त तुकाराम मुंढे के साथ इस विषय पर सविस्तर चर्चा की और छात्रों के मन में व्याप्त असुरक्षा की भावना से उन्हें अवगत कराया।
औषध निरीक्षक पदाच्या परिक्षेचा पेपर फुटल्यासंदर्भात अन्न व औषध प्रशासन विभागाचे आयुक्त तुकाराम मुंढे साहेब यांची स्पर्धा परिक्षेच्या विद्यार्थ्यांसोबत भेट घेऊन सविस्तर चर्चा केली आणि या पेपरफुटी प्रकरणाची स्वतंत्र, निष्पक्ष व कालबद्ध मर्यादेत चौकशी करण्याची विनंती त्यांना केली,… pic.twitter.com/jLM7Texawc — Rohit Pawar (@RRPSpeaks) July 27, 2026
रोहित पवार की प्रमुख मांगें
- इस पूरे प्रकरण की एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए।
- जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस भर्ती प्रक्रिया के तहत होने वाली नियुक्तियों और भविष्य की सभी कार्यवाहियों पर तत्काल रोक लगाई जाए।
- धांधली के व्यापक प्रभाव को देखते हुए, इस परीक्षा को रद्द कर पुनः निष्पक्ष तरीके से आयोजित किया जाए, ताकि लाखों ईमानदार छात्रों के साथ न्याय हो सके।
प्रशासन का रुख और भविष्य की राह
FDA के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने इस मामले की गंभीरता को स्वीकार किया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि चूंकि यह विषय सीधे तौर पर MPSC आयोग के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए इस मामले से जुड़े सभी प्रासंगिक दस्तावेज और सबूत तुरंत आयोग को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि आयोग इन सबूतों के आधार पर छात्रों के हित में उचित कार्रवाई करेगा।
यह भी पढ़ें: MPSC पेपर लीक मामले में नया ट्विस्ट: शिकायतकर्ता के यू-टर्न से मचा हड़कंप, रोहित पवार ने सरकार पर बोला हमला
इस कथित घोटाले ने राज्य के लाखों युवाओं के मन में सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं के प्रति अविश्वास पैदा कर दिया है। अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इस मामले की तह तक जाकर दोषियों को सजा दिला पाता है और क्या उन मेहनती छात्रों को न्याय मिलता है जो वर्षों से इन पदों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
