गोंदिया में मासूम की मौत पर हंगामा! आश्रमशाला के शिक्षकों पर गंभीर आरोप- बीमार बेटी को चुपचाप घर छोड़ गए
Gondia Ashram School Student Death: गोंदिया जिले में आश्रमशाला की 5वीं की छात्रा नूतन मड़ावी की मौत। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप। केशोरी पुलिस कर रही है मामले की जांच।
- Written By: प्रिया जैस
मृतक नूतन मणीराम मड़ावी (सौजन्य-नवभारत)
Nutan Madavi Case Gondia: गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के येरंडी ग्राम में एक आदिवासी आश्रमशाला में कक्षा 5वीं में अध्यनरत आदिवासी छात्रा की उपचार के दौरान मृत्यु होने का मामला सामने आया है। मृतक छात्रा का नाम नूतन मणीराम मड़ावी (11) बताया गया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि यह घटना आश्रम स्कूल में नहीं हुई है।
समय पर नहीं मिला उपचार
आश्रमशाला के शिक्षकों ने नूतन को घर छोड़ दिया था तब आश्रम शालाओं के शिक्षकों ने नूतन बीमार है या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं दी थी। आश्रमशाला में ही नूतन बीमार थी, यदि समय पर उपचार मिल जाता तो नूतन की मृत्यु नहीं होती। लापरवाह आश्रमशाला प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मांग को लेकर परिवार ने केशोरी पुलिस थाने में शिकायत कराई है।
जानकारी के अनुसार, केशोरी थाने के तहत परसटोला ग्राम में आता है। इस ग्राम की छात्रा नूतन अर्जुनी मोरगांव तहसील के येरंडी में स्थित एक निजी आश्रमशाला में कक्षा 5वीं में अध्यनरत थी। निवासी आश्रमशाला होने से यहां पर अध्यनरत सभी छात्र-छात्राएं निवास करते हैं। विद्यार्थियों की देखभाल की जिम्मेदारी संबंधित शाला प्रशासन पर होती है।
सम्बंधित ख़बरें
आज राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गोंदिया में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद
गोंदिया के किसानों को बड़ी राहत, धान बकाया भुगतान के लिए 286 करोड़ रुपये जारी
गोंदिया में अंडरपास निर्माण रुका, भीमनगर-सिंगलटोली के नागरिकों ने ओवरब्रिज की उठाई मांग
Lakhandur News: अच्छी बारिश के लिए ग्रामीणों ने कराई गुलाबराव और फुलवंती की प्रतीकात्मक शादी
होली होने से नूतन को आश्रमशाला के शिक्षकों ने उसे घर पहुंचा दिया। लेकिन नूतन के पिता मणीराम व माता सुनीता ने आरोप लगाया कि, जब शिक्षकों ने नूतन को घर पहुंचाया तब वह बीमार होने जैसी दिखाई दे रही थी, लेकिन इस संदर्भ में शिक्षकों ने जानकारी नहीं दी और दो दिनों में ही नूतन की तबीयत खराब हो गई।
यह भी पढ़ें – गड़चिरोली में ‘लाल सोना’ बटोरने की होड़, लेकिन झाड़ियों के पीछे छिपा है बड़ा खतरा; भूलकर भी न करें ये गलती
उसे उपचार के लिए गड़चिरोली जिले के कुरखेडा में भर्ती किया गया। उसके बाद आगे के उपचार के लिए आरमोरी में रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
जाचं की जा रही
केशोरी के पुलिस निरीक्षक मंगेश काले ने बताया नूतन की मृत्यु होने की लिखित शिकायत मिली है। इस संदर्भ में मृतक के दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। जिसकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
