Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोंदिया में अंडरपास निर्माण रुका, भीमनगर-सिंगलटोली के नागरिकों ने ओवरब्रिज की उठाई मांग

Railway Overbridge: गोंदिया के भीमनगर-सिंगलटोली क्षेत्र में नागरिकों ने रेलवे द्वारा बनाए जा रहे अंडरपास का कार्य रुकवाकर ओवरब्रिज की मांग की।

  • Author By Manoj Akotkar | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 27, 2026 | 09:37 PM

Bhimnagar (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gondia Underpass: नागपुर-रायपुर रेल लाइन व गोंदियाचंद्रपुर रेल लाइन के बीच फंसे आंबेडकर वार्ड, सिंगलटोली, भीमनगर के निवासियों ने शनिवार को बड़ी संख्या में एकत्रित होकर चंद्रपुर लाइन पर रेलवे की मनमर्जी से चल रहे अंडरपास के निर्माण कार्य को रुकवाकर ओवर ब्रिज की मांग पर जोर दिया। जनता की ओर से प्रतिनिधित्व करने सामने आए सामाजिक कार्यकर्ता अमितकुमार भालेराव ने कहा, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिना जनता की सुखसुविधा देखे मनमर्जी से कार्य कर रही है।

अंडर पास निर्माण कार्य शुरू कर यहां की जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ये क्षेत्र नागपुररायपुर रेल लाइन व गोंदियाचंद्रपुर रेललाइन के बीच फंसा बड़ी आबादी वाला क्षेत्र है। क्षेत्र में स्कूल, डीएडबीएड कॉलेज है व छोटेमोटे उद्योग है। उन्होंने ने कहा, रेलवे ने पूर्व में नागपुररायपुर लाइन पर रेलवे क्रॉसिंग बंद कर कम हाइट का अंडर पास दिया है, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। विद्यार्थियों के लिए स्कूल की बसे, आपातकालीन एम्बुलेंस, आवास निर्माण के लिए ट्रक, जेसीबी, बोरवेल मशीन, बिजली विभाग के वाहन आदि के आने में परेशानी हो रही है व इनका आवागमन अब सिर्फ भीमनगर रेलवे क्रॉसिंग से हो रहा है।

गोंदिया में रेलवे की मनमानी पर जनता का विरोध

ऐसे में अब चंद्रपुर रेल लाइन पर अंडर पास का निर्माण शुरू कर जनता पर अत्याचार, अन्याय करने का कार्य रेलवे कर रही है। DRM और जिलाधीश को 2 बार पत्रमौके पर पहुंचे रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर मल्लिकार्जुन राव से भालेराव ने कहा, हमनें डीआरएम नागपुर मंडल, जिलाधीश गोंदिया को दो बार पत्र देकर इस अंडर पास के निर्माणाधीन कार्य को रुकवाने की मांग की है। साथ ही पत्र में ये भी उल्लेख किया है कि इस क्षेत्र में भरपूर जगह रेलवे के पास उपलब्ध है। जहां रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण हो सकता है, फिर अंडर पास क्यों उन्होंने तत्काल अंडर पास/सबवे कार्य को रुकवाने की मांग कर ओवर ब्रिज की मांग की।

सम्बंधित ख़बरें

TET पेपर लीक से 5 लाख अभ्यर्थियों को झटका, CM फडणवीस ने SIT जांच के दिए आदेश

मध्य रेल की 12 लोकल होगी रद्द! हजारों आम यात्री राम भरोसे, नॉन एसी की जगह चलेगी एसी लोकल

वर्धा से शेगांव और शिर्डी के लिए नई ST बस सेवा शुरू, पालकमंत्री पंकज भोयर ने किया शुभारंभ

शिपगांव हत्याकांड: खेत मजदूर की निर्मम हत्या, शरीर पर गहरे चोट के निशान

ये भी पढ़े: बैटरी की रोशनी में ‘किस्मत’ चमका रहे थे जुआरी; हिंगना पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, 7.59 लाख का माल किया जब्त!

अंडरपास की जगह ओवरब्रिज बनाने की मांग तेज

साथ ही चंद्रपुर लाइन पर गोंदिया स्टेशन से हिरडामाली तक डबलिंग कार्य को स्थगित कर सिंगल लाइन रखने का अनुरोध किया। रेलवे इंजीनियर ने दिया समाधान निकालने का भरोसाजनता की बौखलाहट को देखते सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने तत्काल अंडर पास निर्माण कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि, जल्द ही वे वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण का मामला संज्ञान में लाएंगे व क्षेत्र के नागरिकों द्वारा भेजे गए पत्र को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही एक उच्च बैठक लेकर इसका समाधानकारक रास्ता निकालेंगे।

Gondia bhimnagar singletoli underpass work stopped overbridge demand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 07:05 PM

Topics:  

  • bridge construction
  • Gondia News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.