आज राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गोंदिया में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद
Pulse Polio Immunization: गोंदिया में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को 28 जून को पोलियो की दो बूंद पिलाने की अपील की गई है।
Pulse Polio (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Gondia Pulse Polio Campaign: राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्वास्थ्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक जिप सभागृह में आयोजित की गई थी। जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 28 जून को होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष व स्वास्थ्य सभापति सुरेश हर्षे ने भी अभियान की प्रभावी योजना का मार्गदर्शन किया। अध्यक्ष भेंडारकर ने कहा कि भले ही भारत ने पोलियो मुक्त देश का दर्जा हासिल कर लिया है, लेकिन दुनिया के कुछ देशों में पोलियो का खतरा अभी भी बना हुआ है।
गोंदिया में पल्स पोलियो अभियान की पूरी तैयारी
इसलिए, इस खतरे को दोबारा होने से रोकने के लिए प्रत्येक मातापिता को 28 जून को 0 से 5 वर्ष की आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंदें अवश्य पिलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को इस राष्ट्रीय जिम्मेदारी को समझना और पोलियो मुक्त भारत बनाए रखने में भाग लेना आवश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा से शेगांव और शिर्डी के लिए नई ST बस सेवा शुरू, पालकमंत्री पंकज भोयर ने किया शुभारंभ
शिपगांव हत्याकांड: खेत मजदूर की निर्मम हत्या, शरीर पर गहरे चोट के निशान
वाशिम में उद्धव ठाकरे का भाजपा और दलबदलुओं पर हमला, बोले- जनता विश्वासघात माफ नहीं करेगी
महावितरण की गो ग्रीन योजना को भंडारा में शानदार प्रतिसाद, 49 हजार उपभोक्ता हुए शामिल
ये भी पढ़े: Maha TET Paper Leak: कहां से हुआ TET का पेपर लीक? साल 2025 में भी दागदार हुई थी परीक्षा
उपाध्यक्ष हर्षे ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि जिले के हर गांव, पाड़ा और सुदूर व अति दुर्गम क्षेत्रों में बच्चों तक पोलियो की दवा पहुंचाने के लिए विशेष पोलियो बूथ, मोबाइल टीम और ट्रांजिट टीम की प्रभावी व्यवस्था की गई है।
हर बच्चे तक पहुंचेगी पोलियो की दवा
बच्चों के स्वस्थ भविष्य को सुरक्षित करें सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से जिम्मेदारी से कार्य करने की अपील की ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे, साथ ही जन प्रतिनिधियों, ग्रापं, आंगनवाड़ी सेविकाओं, आशा सेविकाओं, सामाजिक संगठनों व नागरिकों से इस अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की।
बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अभिभावकों से अपील की है कि, 28 जून को न केवल अपने घर में, बल्कि आसपड़ोस और रिश्तेदारों में भी 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। अपने बच्चों के स्वस्थ भविष्य को सुरक्षित करने के लिए यह बहुत जरूरी और जिम्मेदारी भरा मामला है।
