गोंदिया के किसानों को बड़ी राहत, धान बकाया भुगतान के लिए 286 करोड़ रुपये जारी
Paddy Dues Payment: गोंदिया जिले में रबी सीजन की धान खरीदी के बकाया भुगतान के लिए सरकार ने 286।92 करोड़ रुपये जारी किए हैं। राशि किसानों के बैंक खातों में जमा होना शुरू हो गई है।
Paddy Procurement (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Gondia Paddy Procurement: रबी सीजन में धान के बकाया के लिए सरकार ने जिला मार्केटिंग फेडरेशन को 2,86,92,28,000 रु. का निधि दिया है। जिससे किसानों को खरीफ सीजन में राहत मिली है। बकाया राशि शुक्रवार से किसानों के बैंक खाते में जमा करना शुरू हो गई है। रबी सीजन में जिला मार्केटिंग फेडरेशन के 193 केंद्रों पर धान खरीदी की जा रही है। सरकारी धान खरीदी केंद्र पर समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए 78,122 किसानों ने पंजीयन कराया है।
इनमें से 73,185 किसानों ने अब तक 33.96 लाख क्विंटल धान बेचा है। बेचे गए धान की कुल कीमत 733 करोड़ रु. है। लेकिन बकाया भुगतान के लिए सरकार से निधि न मिलने के कारण किसान परेशानी में थे। सरकार ने आठ दिन पहले 168 करोड़ रु. और गुरुवार को 286 करोड़ 92 लाख रु. ऐसे कुल 455 करोड़ रु. बकाया के लिए उपलब्ध कराए हैं। लेकिन इसके बाद भी 278 करोड़ 87 लाख की निधि की जरूरत है।
रबी धान खरीदी का बकाया मिलने लगा
वर्तमान में, खरीफ सीजन चल रहा है, किसानों को विभिन्न कृषि गतिविधियों के लिए धन की आवश्यकता है। इसलिए यदि समय पर भुगतान मिल जाए तो किसानों को साहूकारों और रिश्तेदारों के दरवाजे पर खड़े होने का समय नहीं आएगा। किसानों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द बाकी की बकाया राशि उपलब्ध कराए।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा से शेगांव और शिर्डी के लिए नई ST बस सेवा शुरू, पालकमंत्री पंकज भोयर ने किया शुभारंभ
शिपगांव हत्याकांड: खेत मजदूर की निर्मम हत्या, शरीर पर गहरे चोट के निशान
आज राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गोंदिया में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद
वाशिम में उद्धव ठाकरे का भाजपा और दलबदलुओं पर हमला, बोले- जनता विश्वासघात माफ नहीं करेगी
1.5 लाख क्विंटल का लक्ष्य शेष
सरकार ने रबी सीजन में धान खरीदी के लिए जिला मार्केटिंग फेडरेशन को 32 लाख क्विंटल का लक्ष्य दिया है। अब तक 30 लाख 96 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। 30 जून से धान खरीदी बंद हो जाएगी। इसलिए बचे हुए 5 हजार किसानों को इसी अवधि में धान बेचना होगा।
