- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Ssc Board Exam Starts Today Security Measures Section 144
Gondia: 10वीं की परीक्षा का आगाज, 19484 छात्र, 98 केंद्र और चप्पे-चप्पे पर पहरा; नकलचियों की अब खैर नहीं!
Maharashtra SSC Board Exam: गोंदिया में 10वीं की बोर्ड परीक्षा आज से। 98 केंद्रों पर 19,484 छात्र देंगे एग्जाम। नकल रोकने के लिए धारा 144 लागू और पुलिस तैनात।
- Written By: प्रिया जैस

गोंदिया बोर्ड परीक्षा (फाइल फोटो)
Gondia 10th Board Exam: गोंदिया जिले में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा नकलमुक्त, भयमुक्त वातावरण में आयोजित करना आवश्यक है। इसे ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने नकल मुक्त अभियान को क्रियान्वित करने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित परीक्षा बोर्ड का सहयोग लेने का निर्णय लिया है।
बोर्ड ने निर्देश जारी किए हैं कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र जो संवेदनशील या व्यवधानकारी माना जाता है, उन पर कड़ी नजर रखी जाएगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होने जा रही है और इसके लिए 98 परीक्षा केंद्र तथा 920 कक्ष तैयार किए जा चुके है। शुक्रवार 20 फरवरी से शुरु होने वाली इस परीक्षा में कुल 98 केंद्रों से 19,484 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
98 केंद्रों पर 19,484 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के दौरान सभी प्रकार की नकल पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के लिए नकल मुक्त अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्र के बाहर वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
फार्म हाउस बना जुए का अड्डा! पुलिस ने घेराबंदी कर 13 को दबोचा; पनवेल से चंद्रपुर जुआ खेलने पहुंचा था यह शख्स
भंडारा नवजात बिक्री कांड: मुख्य आरोपी डॉक्टर नितेश बाजपेयी गिरफ्तार, मासूम को बेचने का काला सच आया सामने
संघ मुख्यालय का घेराव: 22 फरवरी को नागपुर में बहुजन संगठनों का महामोर्चा; अधिवेशन रद्द होने पर फूटा गुस्सा!
आधी रात का विवाद और थाने में मौत! क्या एम्बुलेंस चालक ने डर से दी जान? CID खोलेगी गोंदिया पुलिस के राज
सभी विभागों के सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से नकल रहित परीक्षाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्ते व बैठक दस्ते गठित किए गए हैं। जिले में नकलमुक्त परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग तैयार है। कक्षा 10वीं की परीक्षा में 98 केंद्रों पर 19,484 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग ने भी विद्यार्थियों से तनाव मुक्त माहौल में परीक्षा देने की अपील की है।
दक्षता समिति गठित
परीक्षाएं ठीक से हों और परीक्षा केंद्रों पर कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए जिले में दक्षता समिति गठित की गई है। इस समिति में पुलिस अधीक्षक, जिप सीईओ, शिक्षाधिकारी शामिल हैं। साथ ही, एक श्रेणी -1 और श्रेणी -2 की टीम बनाई गई है जिसमें एक महिला अधिकारी व कर्मचारी शामिल है। यह टीम परीक्षा केंद्रों का दौरा करेगी।
यह भी पढ़ें – Samruddhi Expressway: जून से शुरू होगा भंडारा-गड़चिरोली महामार्ग का काम; ‘स्टील सिटी’ को मिलेगी नई रफ्तार!
परीक्षा केंद्र पर जाने के बारे में मार्गदर्शक सूचना व तय प्रपत्र भी संबंधित लोगों को भेज दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के परिसर में फैक्स और एसटीडी बूथ के काम करने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही, इमारत के परिसर में मोबाइल सेट, लैपटॉप और पेजर के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगा दी गई है।
पुलिस की रहेगी तैनाती
प्रशासन शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा कराने और विद्यार्थियों को तनाव मुक्त माहौल देने के लिए तैयार हैं। परीक्षा के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा गलत व्यवहार की संभावना को देखते हुए, परीक्षा केंद्रों पर हथियारबंद पुलिस तैनात की गई है। साथ ही परीक्षा केंद्रों के परिसर में मुंबई पुलिस एक्ट की धारा 37 और 144 लागू की गई है। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के अंदर फैक्स, जेरॉक्स बूथ, पेजर, मोबाइल, लैपटॉप और इंटरनेट की सुविधा इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है।
Gondia ssc board exam starts today security measures section 144
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फार्म हाउस बना जुए का अड्डा! पुलिस ने घेराबंदी कर 13 को दबोचा; पनवेल से चंद्रपुर जुआ खेलने पहुंचा था यह शख्स
Feb 20, 2026 | 10:38 AMमृणाल ठाकुर ने खोली अपनी रिलेशनशिप की कहानी, ऋतिक रोशन-शाहिद कपूर संग काम से हुई थी उनके एक्स को जलन
Feb 20, 2026 | 10:32 AMभंडारा नवजात बिक्री कांड: मुख्य आरोपी डॉक्टर नितेश बाजपेयी गिरफ्तार, मासूम को बेचने का काला सच आया सामने
Feb 20, 2026 | 10:32 AMफुटसल खेलते-खेलते अचानक गिरे मेघालय के MP सिंगकों, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत, PM मोदी ने जताया शोक
Feb 20, 2026 | 10:30 AMMumbai: ‘जानलेवा वीडियो कॉल’, मोबाइल पर बात करने वाले शख्स को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Feb 20, 2026 | 10:25 AMGold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी, 1.5 लाख के पार हुआ गोल्ड, सिल्वर 3,000 रूपये महंगा
Feb 20, 2026 | 10:17 AMसंघ मुख्यालय का घेराव: 22 फरवरी को नागपुर में बहुजन संगठनों का महामोर्चा; अधिवेशन रद्द होने पर फूटा गुस्सा!
Feb 20, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM
क्या है PM मोदी का ‘मानव’ विजन? एआई समिट में प्रधानमंत्री ने बताया भारत का नया तकनीकी रोडमैप-VIDEO
Feb 19, 2026 | 09:46 PM











