फार्म हाउस बना जुए का अड्डा! पुलिस ने घेराबंदी कर 13 को दबोचा; पनवेल से चंद्रपुर जुआ खेलने पहुंचा था यह शख्स

Chandrapur Farmhouse Raid: चंद्रपुर के साखरवाही रोड स्थित फार्म हाउस पर पुलिस का छापा। 13 जुआरी गिरफ्तार, ₹1.73 लाख नकद बरामद। ई-साक्ष ऐप से हुई डिजिटल रिकॉर्डिंग।
mumbai-anc-arrest-ganja-smuggling-electrician-supplier-case
मुंबई ANC गांजा ज़ब्ती केस (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Gambling Arrest Chandrapur: चंद्रपुर शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थानीय गुन्हे शाखा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साखरवाही रोड स्थित एक फार्म हाउस पर छापा मारकर 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 1,73,200 रुपये नकद और जुआ सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 फरवरी को पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार शहर में जुआ, प्रोविजन व अन्य अवैध धंधों पर कार्रवाई के लिए टीम रवाना हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि साखरवाही क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस पर कुछ लोग पेड़ के नीचे बैठकर 52 पत्तों पर पैसे की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

छापेमारी में नकद बरामद

सूचना के आधार पर पुलिस ने पंचों की उपस्थिति में मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान आरोपी हारजीत नामक जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने सभी को मौके पर हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से नगद रकम बरामद हुई।

आरोपियों के नाम गुरुबाजसिंग रंजितसिंग गोतरा, प्रदीप दिनकर गंगमवार, बबलू सलाम शेख, पाशा ताजमेहर शेख, सुमीत भारत निखड़े, जीवन जगदीश सोनी (पनवेल, मुंबई), सुनील मधुकर हांडे, रंजित जनार्दन कांबले, राजू लिंगाजी गोवर्धन, संजय विठ्ठलराव गावंडे, जीवन यादव हांडे, पुरनचंद कन्हैयालाल बुटन तथा आतिश जनार्दन पाटिल शामिल हैं।

पूरी कार्रवाई का वीडियो रिकॉर्डिंग

पुलिस ने पूरी कार्रवाई का वीडियो रिकॉर्डिंग एवं फोटो ई-साक्ष ऐप के माध्यम से तैयार किया है तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रमाणन भी प्राप्त किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुगार अधिनियम की धारा 12(अ) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई से अवैध जुआ संचालकों में हड़कंप मच गया है। चंद्रपुर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार के अवैध धंधे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com