-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Mrinal Thakur Ex Relationship Hrithik Shahid Jealousy
मृणाल ठाकुर ने खोली अपनी रिलेशनशिप की कहानी, ऋतिक रोशन-शाहिद कपूर संग काम से हुई थी उनके एक्स को जलन
- Written By: सोनाली झा
Mrunal Thakur Career: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपनी एक्स रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके एक्स को ऋतिक रोशन और शाहिद कपूर के साथ काम करने से जलन होती थी।

मृणाल ठाकुर (फोटो- सोशल मीडिया)
Mrinal Thakur Ex-Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को प्रमोट कर सुर्खियों में हैं। फिल्म 20 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है और मृणाल ने हाल ही में एक टीवी शो में हिस्सा लेकर न सिर्फ अपनी फिल्म, बल्कि पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। इसी दौरान उन्होंने अपनी एक्स रिलेशनशिप और उस समय की कुछ घटनाओं का जिक्र किया, जिससे पता चलता है कि उनके एक्स को मृणाल के काम और स्टार्स के साथ उनकी केमिस्ट्री से जलन होती थी।
मृणाल ने बताया कि उनके स्कैंडिनेवियाई एक्स-बॉयफ्रेंड को उनके ऋतिक रोशन और शाहिद कपूर जैसे अच्छे दिखने वाले एक्टर्स के साथ काम करने से हमेशा इनसिक्योरिटी महसूस होती थी। मृणाल ने शेयर किया कि जब उन्होंने ‘सुपर 30’ जैसी फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ काम करना शुरू किया, तो उनके एक्स को इस बात की बेहद जलन हुई।
ऋतिक रोशन और शाहिद कपूर संग किया काम
मृणाल ने कहा कि अपने करियर के शुरुआती दौर में मैं ऋतिक रोशन और बाद में शाहिद कपूर के साथ शूटिंग कर रही थी। मुझे लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप पसंद हैं क्योंकि आप अपने काम पर फोकस कर सकते हैं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके एक्स ने खुद को उनके साथ बराबरी करने के लिए वर्कआउट करना शुरू कर दिया और लगभग 15-17 किलो वजन कम कर मसल्स बनाईं। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने यह सब छोड़ दिया और वजन बढ़ा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
मृणाल ठाकुर को लेकर एक्स को थी इनसिक्योरिटी
मृणाल ने कहा कि एक दिन उन्होंने कहा कि वो बराबरी करते-करते थक गए हैं। लेकिन मैंने उनसे कभी कहा नहीं कि मुझे मसल्स वाले आदमी की जरूरत है। यह उनकी इनसिक्योरिटी थी। मृणाल ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी अपने एक्स को ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि उन्हें किसी खास तरह के शरीर वाले आदमी की आवश्यकता है।
मृणाल ठाकुर ने शादी की अफवाहों पर की बात
मृणाल ने मीडिया में चल रही अपनी शादी की अफवाहों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं? नहीं। मुझे लगता है कि 14 फरवरी या 1 अप्रैल जैसी अफवाहें अप्रैल फूल्स डे जैसी हैं। मैंने कभी कुछ नहीं कहा, और यह अफवाहें खुद-ब-खुद फैल गईं। मृणाल ठाकुर ने अपने खुलासों में न सिर्फ अपने एक्स की इनसिक्योरिटी को उजागर किया, बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे एक कलाकार को अपने करियर और काम में फोकस बनाए रखना चाहिए।
Mrinal thakur ex relationship hrithik shahid jealousy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM













