- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Rural Monkey Menace Farmers Trouble
खेत-बाड़ियों से लेकर छतों तक बंदरों की उछलकूद, गोंदिया में ग्रामीण हो रहे परेशान
Gondia News: गोंदिया ग्रामीण इलाकों में बंदरों का आतंक बढ़ा। सब्जी की फसलें और खपरैल मकान हो रहे नुकसानग्रस्त। ग्रामीण परेशान, खेत-बाड़ियों में उगाई सब्जियां बंदरों के झुंड चट कर रहे हैं।
- Written By: आकाश मसने

छत पर बैठे बंदर (फोटो नवभारत)
Gondia Monkey Terror: गोंदिया ग्रामीण क्षेत्र में आए दिन बंदरों की उछल कूद से ग्रामीण परेशान हैं। बंदरों के झुंड रोजाना जंगल से उतरकर गांवों में घुसकर धमाचौकड़ी मचाने से नहीं चूकते। अब उनके आहार के लिए खाने की चीजों के तैयार होने का समय आ गया है। लोगों ने खेतो में ही नहीं तो बाड़यों में भी सब्जियां उगाई है। ऐसे में तो उनका आतंक और भी बढ़ गया है। जो खेतों और बाड़ी में उक्त चीजों को कच्चे में ही नोचकर चट करते देखे जा रहे हैं।
सब्जी उत्पादक किसानों को सर्वाधिक नुकसान पहुंचा रहे है। खेत और बाड़ियों में सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ ही खपरैलयुक्त मकानों में कूद-कूदकर जर्जर करते हैं और जरा सी आहट पर ग्रामिणों की खपरैल छतों पर चढ़कर उछलकूद मचाते हुए दौड़ लगा देते हैं। ग्रामीण अपनी आंखों के सामने अपने नुकसान को देखते रह जाते हैं।
खपरैल के मकानों को हो रहा नुकसान
इन दिनों बंदरों द्वारा खपरैल मकानों में इतना आतंक मचाया गया है कि कवेलू को चूर-चूर करने तथा घरों पर डाली गई पाल को फाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यदि जरा सी भी बारिश हो जाए तो शायद ही किसी गरीब की खपरैल छत से पानी घर के अंदर प्रवेश न करें।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: नागपुर में गर्मी का रेड अलर्ट, लू के थपेड़ों से झुलसेगा शहर, जानें आज के मौसम का हाल
Maharashtra Weather: कही रेड अलर्ट के साथ लू, तो कही मानसून पूर्व बारिश, जानें कैसा होगा आज आपके शहर का हाल?
सावंगी बाईपास हत्याकांड: 550 किमी का पीछा, चाय की टपरी से पकड़ाया आरोपी दंपती, मासूम की हत्या का खुलासा
16 सीटों के लिए महायुती की बिसात, विधानपरिषद चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी, जानें किस दल को मिली कितनी सीटें?
वहीं गोंदिया के ग्रामीण इलाकों के किसान भी अब इन दिनों तैयार हो रही फसल को इनके द्वारा नुकसान न पहुंचाएं जाने के जुगाड़ में तरह-तरह के विकल्प अपनाने के लिए विवश देखने मिलते हैं।
यह भी पढ़ें:- IMD Alert: मानसून की हो रही है वापसी, महाराष्ट्र के 17 जिलों में 18 तक भारी बारिश की चेतावनी
नुकसान से बचाने वन विभाग करें उपाय
बंदर हमेशा पानी व भोजन की वजह से गांवों की ओर आते है। लेकीन बरसात के मौसम में जंगल में भरपुर पानी व खाने की चिजे होने के बावजुद भी बंदरों का रुख गांवों की ओर होने की वजह से ग्रामीण परेशान है।
बंदरों की वजह से हो रहे नुकसान की शिकायत किससे करें, यह सवाल ग्रामीणों के मन में उठ रहे है। लोगों ने वन विभाग से बंदरों का उचित बंदोबस्त करने की मांग की है।
Gondia rural monkey menace farmers trouble
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: पेट्रोल रहित विमानों की उड़ान, वैज्ञानिक दें इस ओर ध्यान
May 21, 2026 | 06:41 AMNagpur Weather: नागपुर में गर्मी का रेड अलर्ट, लू के थपेड़ों से झुलसेगा शहर, जानें आज के मौसम का हाल
May 21, 2026 | 06:05 AMBirthday Horoscope 21 May 2026: आज जन्मे बच्चों का करियर कैसा रहेगा? जानिए उनका स्वभाव और क्या कहता है भाग्यफल
May 21, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कही रेड अलर्ट के साथ लू, तो कही मानसून पूर्व बारिश, जानें कैसा होगा आज आपके शहर का हाल?
May 21, 2026 | 05:55 AMFASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
May 21, 2026 | 05:08 AMचीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM












