- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Railway Station Rpf Arrests Man Carrying Gas Cylinder 2026
Gondia News: ‘ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत बड़ी कार्रवाई, बोरी में छिपाकर सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार
- Written By: केतकी मोडक
Operation Sanraksha: गोंदिया रेलवे स्टेशन पर "ऑपरेशन संरक्षा" के तहत आरपीएफ ने ट्रेन के जरिए अवैध रूप से गैस सिलेंडर ले जा रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।

RPF अधिकारी अवैध रूप से गैस सिलेंडर ले जा रहे व्यक्ति को गिरफ़्तार करते हूए (सोर्स - नवभारत)
Train Passenger Arrested By RPF For Illegal Gas Cylinder Transport: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के अंतर्गत “ऑपरेशन संरक्षा” के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरपीएफ की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रेन के माध्यम से घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध रूप से परिवहन करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के चेतन दिलीपराव जिचकार के कुशल मार्गदर्शन में की गई है। उनके निर्देश पर वर्तमान में मंडल के विभिन्न संवेदनशील स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष निगरानी व सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आरपीएफ की विशेष टीमें तथा राज्य एजेंसियां सक्रिय रूप से सहयोग कर रही हैं।
प्लेटफॉर्म क्रमांक ४ पर बोरी में छिपाकर रखा था सिलेंडर
इसी अभियान के तहत १ जून को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंदिया और मंडल टास्क टीम द्वारा गोंदिया रेलवे स्टेशन पर एक संयुक्त जांच अभियान चलाया गया था। इस चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म क्रमांक ४ पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जब उस व्यक्ति के पास रखी बोरी की बारीकी से जांच की गई, तो उसमें छिपाकर रखा गया एक घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुआ। आरपीएफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और सिलेंडर को जब्त कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar में Fake Hibanama रजिस्ट्री मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की भूमि हड़पने का खुलासा
संपत्ति के लालच में पिता का कत्ल; बचाने आई बहन पर भी किया हमला, छत्रपति संभाजीनगर की खौफनाक वारदात
Sambhajinagar: शहरवासियों को करना होगा अभी और पानी का इंतजार, 12 जून से अतिरिक्त जलापूर्ति का वादा फिर अधूरा
Surat Railway Station का शुरू हुआ पुनर्विकास कार्य, पश्चिम रेलवे की ये ट्रेनें होंगी प्रभावित
नागपुर में मजदूरी करता है आरोपी, गांव से ले जा रहा था सिलेंडर
आरपीएफ द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में आरोपी की पहचान सिरपुर-बनाधर, थाना रावणवाड़ी, गोंदिया जिला निवासी दिनेश रतनसिंह नैकावे के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह गोंदिया से नागपुर जाने के लिए सामान्य श्रेणी का टिकट लेकर स्टेशन आया था। वह मूल रूप से नागपुर में ही मजदूरी का कार्य करता है। उसने अपने घरेलू उपयोग के लिए इंडियन कंपनी का यह गैस सिलेंडर अपने पैतृक गांव से नागपुर तक ट्रेन के माध्यम से ले जाने का प्रयास किया था।
यह भी पढे़ं:- Maharashtra Weather Update: मुंबई में उमस, विदर्भ में लू तो इन 24 जिलों में होगी आंधी-बारिश; जानें आज का मौसम
रेलवे अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला
आरपीएफ अधिकारियों द्वारा जब आरोपी को ट्रेन में ज्वलनशील और खतरनाक सामग्री ले जाने से जुड़े कड़े नियमों व अपराध के संबंध में कानूनी जानकारी दी गई, तो उसने अपना जुर्म पूरी तरह स्वीकार कर लिया। इसके पश्चात, रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में रेलवे अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश नैकावे के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर के दौरान किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री साथ न ले जाएं।
Gondia railway station rpf arrests man carrying gas cylinder 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
World Day Against Child Labour 2026: बाल श्रम मुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम मगर…. चुनौतियां अब भी बरकरार
Jun 12, 2026 | 02:37 AMAaj Ka Rashifal 12 June 2026: मकर राशि वालों को मिलेगी कानूनी राहत, जानें मेष से मीन तक अपनी राशि का भाग्यफल
Jun 12, 2026 | 12:15 AMदिग्विजय सिंह पर बरसे इंदौर महापौर, बोले- “लगता है उन्हें पाकिस्तान का संविधान ज्यादा पसंद है”
Jun 11, 2026 | 11:22 PMMSME, निवेश और रोजगार पर फोकस: PM MODI ने नीति आयोग की बैठक में युवाओं के कौशल विकास पर जोर देने का दिया सुझाव
Jun 11, 2026 | 11:20 PMखाद की कालाबाजारी पकड़वाओ और सीधे ₹1,000 का इनाम पाओ; मध्य प्रदेश सरकार की नई ‘इंसेंटिव स्कीम’ लॉन्च
Jun 11, 2026 | 11:15 PMहीरो बनने चला था युवक, मोड़ पर बिगड़ा बैलेंस और सीधे खेत में जा गिरा! बिहार पुलिस ने शेयर किया वीडियो
Jun 11, 2026 | 11:08 PMAir India का विमान, अहमदाबाद एयरपोर्ट और एक झटके में 265 मौतें…एक साल पहले हुई दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी
Jun 11, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














