- Hindi News »
- Delhi »
- 21 Dead In Malviya Nagar Fire Tragedy Pm Modi Express Grief 2 Lakh Aid From Pmnrf
मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत, PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMNRF से 2-2 लाख की मदद
- Written By: प्रिया जैस
Malviya Nagar Hotel Fire Compensation: दिल्ली में आज सुबह मालवीय नगर में एक होटल में आग लग गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर पीएम मोदी और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दुख जताया है।

मालवीय नगर अग्निकांड पर पीएम मोदी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
PM Narendra Modi Condolences: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अब तक लगभग 37 लोगों को बचाया जा चुका है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता और सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी संवेदना व्यक्त की। साथ ही मृतकों के परिवार और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया।
पीएम मोदी ने किया पोस्ट
दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। PMNRF की ओर से, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली के एक होटल में लगी भीषण आग; 20 से अधिक लोगों की मौत, विदेशी मेहमानों में मची चीख-पुकार
CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर हमला! 2 मिनट में 15 लाख हिट्स; सुरक्षा के बीच 14,000 छात्रों ने किया आवेदन
Delhi Heatwave Alert: राजधानी दिल्ली में हीट एक्शन प्लान लागू, सरकार ने 4.7 लाख लोगों तक पहुंचाई राहत सामग्री
‘मोदी सरकार के कार्याकाल में 90 बार पेपर लीक हुए’, नीमच पहुंचते ही गरजे जीतू पटवारी; जमकर साधा निशाना
The loss of lives due to a fire incident in Malviya Nagar, Delhi is tragic. My condolences to those who have lost their loved ones. Wishing a speedy recovery to the injured. Authorities are providing all possible assistance to those affected. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from… — PMO India (@PMOIndia) June 3, 2026
सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मालवीय नगर में भीषण आग की घटना में हुई जान-माल की भारी क्षति से मैं अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की और इस हृदयविदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति व साहस मिलने की प्रार्थना करती हूं।”
Deeply saddened by the tragic loss of lives in the devastating fire incident in Malviya Nagar. My heartfelt condolences to the bereaved families. I pray for the speedy recovery of those injured and for strength & courage to all those affected by this heartbreaking tragedy.… — Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 3, 2026
उन्होंने आगे लिखा, “घटना की सूचना मिलते ही, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, सीएटीएस एम्बुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की टीमों को तुरंत सक्रिय किया गया और बचाव व राहत कार्य शुरू किए गए। उनकी त्वरित कार्रवाई की मदद से प्रभावित परिसर से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। दिल्ली सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता और सहयोग प्रदान किया जा रहा है।”
यह भी पढ़ें – 18 महीने के मासूम पर 51 चोटों के निशान, मां और लिव-इन पार्टनर बने हैवान, तोड़ी पसलियां, पोस्टमार्टम में खुलासा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दुख की इस घड़ी में, दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा, “हम इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
मालवीय नगर होटल अग्निकांड
मालवीय नगर के ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में बुधवार सुबह आग लगी थी। सुबह करीब 8:50 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां और आपातकालीन वाहन मौके पर भेजे गए। बेसमेंट से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। मालवीय नगर अग्निकांड में अब तक लगभग 37 लोगों को बचाया जा चुका है। प्रधान निदेशक की देखरेख में तलाशी अभियान जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद रेस्टोरेंट में धुआं भर गया, जिसकी वजह से कई लोग बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस कर्मियों ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बेहोश हुए लोगों को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
Frequently Asked Questions
-
Que: मालवीय नगर अग्निकांड में कितने लोगों की मौत हुई है?
Ans: अब तक इस हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
-
Que: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों के लिए क्या घोषणा की?
Ans: पीएम मोदी ने PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
-
Que: यह आग कहां लगी थी?
Ans: आग दिल्ली के मालवीय नगर स्थित 'लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट' में लगी थी।
-
Que: घटना के बाद कितने लोगों को बचाया गया?
Ans: राहत और बचाव अभियान के दौरान अब तक लगभग 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
21 dead in malviya nagar fire tragedy pm modi express grief 2 lakh aid from pmnrf
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Turai Pasta Recipe: बिना क्रीम और चीज के बनाएं सुपर क्रीमी तुरई पास्ता, स्वाद और पोषण से भरपूर
Jun 03, 2026 | 01:10 PMइंदौर में युवतियों ने सहेली को बीच सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा, कांच की बोतल से हमला, वीडियो वायरल
Jun 03, 2026 | 01:09 PMमालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत, PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMNRF से 2-2 लाख की मदद
Jun 03, 2026 | 01:08 PMMP Road Infrastructure: महाराष्ट्र मॉडल से बदलेगी मध्य प्रदेश की सड़कों की तस्वीर, फडणवीस ने साझा किए अनुभव
Jun 03, 2026 | 01:02 PMगोंदिया पहुंचे DRM ने परखा मेमू-डेमू शेड, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा मानकों को लेकर दिए कड़े निर्देश
Jun 03, 2026 | 12:58 PMRBI द्वारा 1.14 लाख करोड़ का सोना बेचने की खबर फर्जी, सरकार ने बताई सच्चाई
Jun 03, 2026 | 12:54 PMमुरैना कलेक्टर ने की अपील- नकली खाद, कालाबाजारी और अवैध भंडारण की सूचना दें और 1000 रुपए ले जाएं
Jun 03, 2026 | 12:46 PMवीडियो गैलरी

पासिंग ऑउट परेड में घुटनों के बल खूबसूरत प्रेमिका को किया प्रपोज, जवान का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
Jun 02, 2026 | 11:37 PM
मोदी के ‘सिंघम’ अन्नामलाई ने की बगावत? वो 5 बड़े कारण जिसने दिल्ली से चेन्नई तक मचाया हड़कंप- VIDEO
Jun 02, 2026 | 11:21 PM
पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर पर होने जा रही है ऐसी अनोखी रिसर्च! IIM इंदौर की रिसर्च में खुलेगा राज- VIDEO
Jun 02, 2026 | 09:02 PM
दिल्ली में बड़ा हादसा: एक धमाका और मलबे के ढेर में तब्दील हो गई पूरी बिल्डिंग, देखें VIDEO
Jun 02, 2026 | 08:47 PM
ट्रंप का फूटा गुस्सा! फोन पर नेतन्याहू को लगाई फटकार, क्या टूटने वाली है अमेरिका-इजराइल की दोस्ती? देखें VIDEO
Jun 02, 2026 | 08:26 PM
मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM














