Turai Pasta Recipe: बिना क्रीम और चीज के बनाएं सुपर क्रीमी तुरई पास्ता, स्वाद और पोषण से भरपूर

Healthy And Creamy Turai Pasta: अगर आप भी फिटनेस के दीवाने हैं, लेकिन पास्ता खाना पसंद है, तो विटामिन, मिनरल व प्रोटीन से भरपूर तुरई पास्ता आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।
Healthy and creamy Turai Pasta recipe for guilt free cheat day meal
तुरई पास्ता रेसिपी (फोटो. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Healthy Turai Pasta Recipe: पास्ता खाना लगभग हर उम्र के लोगों को पसंद होता है, लेकिन जो लोग फिटनेस फ्रीक होते हैं, वो इसे खाना अवॉयड करते हैं, क्योंकि पास्ता में बहुत ज्यादा क्रीम, चीज और कैलोरी होती है।

आज हम आपको एक ऐसे पास्ता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद क्रीमी है, लेकिन इसमें क्रीम और चीज का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं किया गया है। पास्ता में तुरई का इस्तेमाल इसे स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ पौष्टिक भी बनाती है। पास्ता की यह रेसिपी उन बच्चों के लिए भी परफेक्ट है, जिन्हें पास्ता तो पसंद है, लेकिन तोरई खाने में ना-नुकुर करते हैं।

तुरई पास्ता बनाने के लिए सामग्री

  • 2 मीडियम साइज की तुरई
  • 2 चम्मच देसी घी
  • 1 बड़ा प्याज
  • 3-4 टमाटर
  • 100 ग्राम मखाने
  • 50 ग्राम काजू
  • 100 ग्राम पनीर
  • काली मिर्च 1 छोटा चम्मच
  • 1 चम्मच मिक्स हर्ब्स
  • 250 ग्राम पास्ता
  • नमक स्वाद के मुताबिक
पास्ता रेसिपी (फोटो. सोशल मीडिया)
पास्ता रेसिपी (फोटो. सोशल मीडिया)

तुरई पास्ता बनाने की विधि

  • तुरई वाले पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले तुरई को अच्छी तरह से धोकर छील लें और इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। साथ ही टमाटर को भी बड़े टुकड़ों में काटकर अलग रख लें।
  • अब एक पैन में एक चम्मच देसी घी गर्म करेंगे। इसमें प्याज, टमाटर, तुरई, मखाने और काजू डालेंगे। थोड़ा पानी मिलाकर ढक दें और सभी चीजों को सॉफ्ट होने तक कुक करें। पूरी तरह से कुक होने के बाद इसे गैस से उतार कर ठंडा कर लें।
  • दूसरी ओर, एक अन्य पतीले में पानी और नमक डाल कर बॉयल करेंगे। उबार आने पर इसमें पास्ता ऐड करेंगे। पास्ता जब नरम हो जाए, तो उसका पानी निकालकर अलग रख लेंगे। हेल्थ को ध्यान में रखते हुए नॉर्मल पास्ता की जगह मल्टीग्रेन पास्ता या आटे वाला पास्ता भी लिया जा सकता है।
  • उधर, जब सब्जियों वाला मिश्रण ठंडा हो जाए, तो उसे मिक्सर में ब्लेंड कर लेंगे। इसमें पनीर मिलाएं और अच्छी तरह पीसकर एक सॉफ्ट और क्रीमी पेस्ट तैयार कर लेंगे। अब इसी पेस्ट से हम पास्ता के लिए क्रीमी ग्रेवी तैयार करेंगे।
  • अब एक पैन में बचा हुआ घी गर्म करेंगे और उसमें तैयार पेस्ट को डाल देंगे। इसे कुछ मिनट तक पकाएं। अगर ग्रेवी ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं।
  • इसके बाद इस क्रीमी गाढ़ी मिक्स्चर में उबला हुआ पास्ता, नमक, काली मिर्च और मिक्स हर्ब्स डालकर अच्छी तरह मिला लेंगे। दो से तीन मिनट तक पकाने के बाद तुरई पास्ता रेडी है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com