Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बारिश के बाद यवतमाल में खरीफ ने पकड़ी रफ्तार, फर्टिलाइजर की कीमत बढ़ने से किसान परेशान

Fertilizer Price Hike Yavatmal: यवतमाल में बारिश के बाद खरीफ सीजन की कृषि गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है, लेकिन बढ़ती कीमतों से किसानों का बजट प्रभावित हुआ है।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jun 27, 2026 | 11:31 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

Fertilizer Price Increased For Farmers In Yavatmal: यवतमाल में खरीफ सीजन के दौरान बारिश होने के बाद कृषि गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले में सोयाबीन और कपास जैसी प्रमुख फसलों के लिए केमिकल फर्टिलाइजर का बड़े पैमाने पर आवंटन किया गया है। कृषि विभाग के अनुसार कुल 2 लाख 53 हजार मीट्रिक टन फर्टीलाइजर का आवंटन किया गया है। इनमें से अब तक 1 लाख 27 हजार 574 मीट्रिक टन की बिक्री हो चुकी है, जबकि करीब 74 हजार 442 मीट्रिक टन उर्वरक अभी भी उपलब्ध है।

मानसून में देरी से बढ़ी किसानों की परेशानी

पिछले दिनों मानसून में देरी के कारण किसानों को बुवाई और कृषि सामग्री खरीदने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान कुछ कृषि केंद्रों पर कृत्रिम कमी पैदा कर किसानों से जबरन अतिरिक्त सामग्री खरीदवाने और लिंकिंग करने की शिकायतें भी सामने आई थीं। इसके बाद कृषि विभाग ने कई केंद्रों पर कार्रवाई करते हुए निरीक्षण किया और कुछ के लाइसेंस भी निलंबित किए।

मांग के मुकाबले आपूर्ति और बिक्री का हाल

जिले में जून अंत तक 1 लाख 10 हजार 650 मीट्रिक टन उर्वरक की मांग दर्ज की गई थी, जबकि वास्तविक आपूर्ति 94 हजार 586 मीट्रिक टन रही। पिछले सीजन का बचा हुआ 1 लाख 7 हजार 430 मीट्रिक टन स्टॉक मिलाकर खरीफ सीजन के लिए कुल 2 लाख 2 हजार मीट्रिक टन फर्टिलाइजर उपलब्ध हुआ। इसमें से अब तक बड़ी मात्रा में बिक्री हो चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें

केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया के दावों को मोबाइल चैट ने किया खारिज, भाई साहिल को पुलिस ने हिरासत में लिया

राम मंदिर से चुराए गए 2000 करोड़ से खरीदे गए TMC और शिवसेना UBT के सांसद, संजय राउत का बड़ा दावा

समृद्धि महामार्ग से बदलेगी छत्रपति संभाजीनगर की तस्वीर, 4 नए विकास केंद्रों से चमकेगी 42 गांवों की किस्मत

मुंबई लोकल होगी और तेज, वर्षों से लंबित पांचवीं-छठी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी

यह भी पढ़ें यवतमाल: बरसात में संक्रामक रोगों से बचाव की अपील, स्वास्थ्य अधिकारी ने नागरिकों को दी सावधानी बरतने की सलाह

बफर स्टॉक लक्ष्य लगभग पूरा

MAIDC ने अपने बफर स्टॉक लक्ष्य का 99 प्रतिशत, वीसीएमएफ ने 95 प्रतिशत और MCDC ने 55 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है। खरीफ सीजन के बीच केमिकल फर्टिलाइजर के दाम बढ़ने से किसानों का बजट प्रभावित हुआ है। 20:20:0:13 उर्वरक की कीमत में करीब 350 रुपये की बढ़ोतरी के बाद इसका दाम 1800 रुपये हो गया है। 12:32:16 और 10:26:26 उर्वरकों की कीमतों में 200 से 300 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। अमोनिया उर्वरक के दाम भी 200 से 300 रुपये बढ़े हैं। इससे किसानों में नाराजगी देखी जा रही है।

जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी मनोजकुमार ढगे ने किसानों और नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी संदिग्ध या नकली कृषि सामग्री की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत कृषि विभाग को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Yavatmal kharif season fertilizer price hike maharashtra farmers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 11:31 AM

Topics:  

  • Chemical Fertilizers
  • Maharashtra News
  • Vidarbha Farmers
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.