Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिपगांव हत्याकांड: खेत मजदूर की निर्मम हत्या, शरीर पर गहरे चोट के निशान

Farm Labourer Murder: अमरावती के लोणी थाना क्षेत्र के शिपगांव में 45 वर्षीय खेत मजदूर संजय मालधुरे की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 27, 2026 | 08:11 PM

Farm Labourer Murder (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Murder: लोणी थाना क्षेत्र के शिपगांव परिसर में 45 वर्षीय खेत मजदूर की अज्ञात हमलावरों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद से पूरे परिसर में दहशत और सनसनी का माहौल व्याप्त है। मृतक की पहचान संजय प्रभाकर मालधुरे 45, शिपगांव के रूप में हुई है। शरीर पर चोट के गहरे निशान जैसे ही शिपगांव परिसर में हत्या की यह खबर फैली, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सहायक पुलिस निरीक्षक सतीश खेडकर तुरंत अपने पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में मृतक संजय के शरीर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे यह साफ है कि उनकी हत्या बेहद क्रूरता से की गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और जांच को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा।

शिपगांव हत्याकांड: खेत मजदूर की निर्मम हत्या

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम को मौके पर पाचारण किया। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। आरोपियों की तलाश जारी पुलिस के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाना है। यह हत्या किसने की और किस वजह से की गई इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सम्बंधित ख़बरें

वाशिम में उद्धव ठाकरे का भाजपा और दलबदलुओं पर हमला, बोले- जनता विश्वासघात माफ नहीं करेगी

महावितरण की गो ग्रीन योजना को भंडारा में शानदार प्रतिसाद, 49 हजार उपभोक्ता हुए शामिल

यवतमाल में मानसून सक्रिय, औसतन 66% वर्षा दर्ज; सिंचाई परियोजनाओं में जलस्तर बढ़ा, किसानों में उम्मीदें बढ़ीं

Rajesh Kshirsagar: एकनाथ शिंदे के विधायक का चौंकाने वाला वीडियो, ठेकेदार से हो रही है डील! कैमरे में सब कैद

ये भी पढ़े: क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला

पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में

लोणी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है। लोणी थाना के एपीआई सतीश खेडकर ने कहा कि पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी शिपगांव परिसर में झाड़ियों में खेत मजदूर का शव दिखाई दिया है। शव पर चोट के निशान है। जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है।

Amravati farm labourer murder shipgaon forensic investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 07:34 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Crime
  • Maharashtra News
  • Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.