वाशिम में उद्धव ठाकरे का भाजपा और दलबदलुओं पर हमला, बोले- जनता विश्वासघात माफ नहीं करेगी
Uddhav Thackeray In Washim : वाशिम में आयोजित शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ता सम्मेलन में उद्धव ठाकरे ने भाजपा और दलबदल करने वाले नेताओं पर तीखा हमला बोला।
Political Statement (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Washim Shiv Sena UBT: सत्ता की लालच में जनता का विश्वास तोड़ने वाले नेताओं को जनता कभी माफ नहीं करेगी, यह विचार शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने वाशिम के अकोला नाका स्थित जैन भवन में आयोजित भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रकट किए।
उन्होंने दलबदल करने वाले जनप्रतिनिधियों और भाजपा पर शब्दों का तीव्र हमला किया। सठाकरे ने वाशिमयवतमाल लोकसभा क्षेत्र की जनता से क्षमा मांगते हुए कहा, मैं यहां सबसे पहले जनता से माफी मांगने आया हूं। आपने जिस सांसद को विश्वास के साथ चुनकर संसद भेजा था, उसने जनता के भरोसे को तोड़ते हुए सत्ता का साथ दिया।
उद्धव ठाकरे ने वाशिम में मांगी जनता से माफी
यह केवल पार्टी ही नहीं, बल्कि मतदाताओं के साथ भी विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि यदि केवल विकास कार्यों के लिए सत्ता के सामने झुकना ही रास्ता होता, तो कई वरिष्ठ नेताओं ने भी ऐसा किया होता, लेकिन उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों और विचारधारा से समझौता नहीं किया। आज कुछ लोग केवल पद और सत्ता के लिए विचार धारा छोड़ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महावितरण की गो ग्रीन योजना को भंडारा में शानदार प्रतिसाद, 49 हजार उपभोक्ता हुए शामिल
यवतमाल में मानसून सक्रिय, औसतन 66% वर्षा दर्ज; सिंचाई परियोजनाओं में जलस्तर बढ़ा, किसानों में उम्मीदें बढ़ीं
Rajesh Kshirsagar: एकनाथ शिंदे के विधायक का चौंकाने वाला वीडियो, ठेकेदार से हो रही है डील! कैमरे में सब कैद
बावनथड़ी नदी का जलस्रोत सूखा, गोबरवाही सहित 6 गांवों में पानी का संकट गहराया
शिवसेना का हिंदुत्व लोगों को जोड़ने वाला है। अब भाजपा मुक्त राम की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, गद्दार चले गए, नमक हराम चले गए, लेकिन निष्ठावान शिवसैनिक आज भी हमारे साथ खड़े हैं। राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि उनका संकल्प केवल कर्जमाफी नहीं, बल्कि किसानों को पूरी तरह कर्ज मुक्त करना है।
भाजपा और दलबदलुओं पर साधा निशाना
वाशिम और यवतमाल जैसे जिलों में बड़ी संख्या में किसानों ने आत्महत्या की, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी रही। राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया था, जबकि उन्होंने वाशिम में अबकी बार भाजपा तड़ीपार का नारा दिया था।
गद्दारों को जनता सबक सिखाएगी: राऊत
राज्यसभा सांसद संजय राऊत ने कहा कि वे गद्दारों का दुख मनाने वाशिम आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर राजनीति करने वाले दलों के साथ गद्दार चले गए हैं और वे शिवसेना को समाप्त करना चाहते हैं।
ये भी पढ़े: नागपुर कोर्ट अपडेट: मुआवजे के आदेश की अनदेखी पर फंसे NHAI अफसर, HC ने पूछा- क्यों न चलाएं अवमानना का केस?
उन्होंने कहा कि ठाकरे नाम और निष्ठावान शिवसैनिकों की ताकत के सामने शिवसेना को खत्म करने के सभी प्रयास विफल रहे हैं। सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के शिव राज्याभिषेक दिवस जैसे पावन अवसर पर आयोजित यह सम्मेलन गद्दारों को सबक सिखाने का संकल्प लेने का अवसर है। कार्यक्रम में कव्हरे, बालाजी वानखेडे, गजानन देशमुख सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
