-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia News Door To Door Survey In Gondia No Child Should Be Deprived Of Education Statement Of District Magistrate Mandar Patki
Gondia News: गोंदिया में घर-घर सर्वे, शिक्षा से वंचित एक भी बच्चा न रहे, जिलाधिकारी मंदार पत्की का बयान
Gondia Right to Education: गोंदिया में RTE 2009 के तहत 15 से 30 जुलाई 2026 तक शालाबाह्य, अनियमित और प्रवासी बच्चों की पहचान के लिए विशेष खोज अभियान चलाया जा रहा है।

शालाबाह्य बच्चे- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gondia Migrant Children Survey: बालकों का निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम RTE 2009 के अनुसार 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का कानूनी अधिकार है। इसलिए शालाबाह्य, अनियमित व प्रवासी बच्चों के सर्वेक्षण के दौरान एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए, ऐसे निर्देश जिलाधीश मंदार पत्की ने जिलाधीश कार्यालय में विशेष खोज अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक में दिए।
बैठक में प्रभारी जिप सीईओ प्रमिला जाखलेकर, शिक्षाधिकारी प्राथमिक पवन खंदारे, जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य राजकुमार हिवारे, उपशिक्षाधिकारी माध्यमिक गजानन मंदाडे सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि बालकों के निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जिले के 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के शालाबाह्य, अनियमित व प्रवासी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने के लिए शिक्षा संचालक प्राथमिक, महाराष्ट्र राज्य, पुणे के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक पूरे गोंदिया जिले में व्यापक स्तर पर विशेष खोज अभियान चलाया जा रहा है।
15 से 30 जुलाई तक चलेगा विशेष सर्वे
इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक अभियान में राजस्व, ग्राम विकास, नगर विकास, सामाजिक न्याय व विशेष सहायता, महिला व बाल विकास, कामगार विभाग, आदिवासी विकास, अल्पसंख्यक विकास, सार्वजनिक स्वास्थ्य व गृह विभाग के अधिकारियों की सहभागिता रहेगी। शासन ने इन विभागों के समन्वय से सर्वेक्षण को मंजूरी दी है। साथ ही दिव्यांग बच्चों के सर्वेक्षण के लिए विशेष शिक्षकों को भी जिम्मेदारी दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
ग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
Bhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल
बच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
शालाबाह्य बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर जोर
उन्होंने कहा कि जो बच्चे लगातार अनुपस्थित रहते हैं, उनके स्कूल से दूर रहने के कारणों की जांच की जाए। कहीं बाल विवाह जैसी स्थिति तो नहीं है, इसकी भी पड़ताल की जाए। पर्यवेक्षण व्यवस्था को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक क्षेत्रीय दौरे किए जाएं। जिन स्थानों पर शालाबाह्य व प्रवासी बच्चों के मिलने की संभावना अधिक है, वहां विशेष ध्यान देकर सर्वेक्षण किया जाए। शिक्षाधिकारी पवन खंदारे ने अभियान के तहत अब तक की गई कार्रवाई और आगामी योजना की जानकारी प्रस्तुत की।
घरघर जाकर होगा सर्वेक्षण
इस अभियान के तहत जिले के सभी गांवों, बस्तियों, टोलों, खेतों और जंगल क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के घरघर जाकर प्रगणकों द्वारा सर्वेक्षण किया जाएगा। शालाबाह्य बच्चों की खोज के लिए केवल पारंपरिक पद्धति का उपयोग न करते हुए ढोलताशों के साथ जनजागरण रैली, दिंडी और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों की सहभागिता से बच्चों को उनकी आयु के अनुसार कक्षा में प्रवेश दिलाया जाएगा।
Gondia news door to door survey in gondia no child should be deprived of education statement of district magistrate mandar patki
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
Aug 09, 2026 | 07:03 PMपहले भारत की तरह दुश्मन कहा अब बता रहे देशभक्त, PoK में प्रदर्शनकारियों के आगे झुकी शहबाज सरकार!
Aug 09, 2026 | 06:57 PMJPSC रद्द और ED जांच को राजी हुई सोरेन सरकार, CGL पर फंसा पेंच! छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान
Aug 09, 2026 | 06:56 PMतारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
Aug 09, 2026 | 06:45 PMआगरा में जुटे देश-विदेश के एम्ब्रायोलॉजी विशेषज्ञ; एसपी सिंह बघेल ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
Aug 09, 2026 | 06:37 PMMeta कर्मचारी ने मां को दिखाया अपना ऑफिस, बोलीं- ‘उन्हें गर्व महसूस कराना सबसे बड़ी खुशी’
Aug 09, 2026 | 06:36 PMNoida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
Aug 09, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM













