गोंदिया नगर परिषद (फाइल फोटो)
Maharashtra civic polls: न्यायालयीन अपील दाखिल होने वाले नप व पंचायत के आम चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने सुधारित चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है, उस अनुसार गोंदिया जिले की गोंदिया नप के प्रभाग क्र. 3 (B), प्रभाग क्र. 11 (B) और प्रभाग क्र. 16 (A) और तिरोड़ा नप के प्रभाग क्र. 10 (A) में शनिवार, 20 दिसंबर, 2025 को मतदान होगा। जिले के शेष चार प्रभागों के कुल 18,089 मतदाता शनिवार, 20 दिसंबर को अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
मतदान का समय सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक है। सभी मतों की गिनती रविवार, 21 दिसंबर, 2025 को होगी। मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे इस चुनाव में अपने वोट के अधिकार का उपयोग करें ताकि लोकतंत्र मजबूत हो और जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़े।
चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए चुनाव कार्यक्रम के तहत, उम्मीदवारों को चिन्ह वितरित किए गए हैं और अब उम्मीदवारों के पास 20 दिसंबर तक प्रचार करने का समय है। इस वजह से जिन प्रभागों में चुनाव हो रहे हैं, वहां एक बार फिर जोरों से प्रचार किया जा रहा है और उम्मीदवारों ने ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं से मिलने के लिए घर-घर जाना शुरू कर दिया है। इसके लिए, उन्होंने फिर से अपने कार्यकर्ताओं को इकट्ठा किया है और जोरों से प्रचार शुरू कर दिया है।
| नगर परिषद | प्रभाग संख्या | पुरुष मतदाता | महिला मतदाता | कुल मतदाता |
|---|---|---|---|---|
| गोंदिया | 3(B), 11(B), 16(A) | 7,652 | 8,131 | 15,783 |
| तिरोड़ा | 10(A) | 1,097 | 1,209 | 2,306 |
शहर समेत पूरे जिले की नजरें पहले गोंदिया नप के चुनाव पर थीं। अब जब इन तीन प्रभागों के लिए चुनाव हो रहे हैं, और क्योंकि कुछ नए लोग पूर्व पार्षद से लड़ रहे हैं। तो अब सबकी नजरें इन तीन प्रभागों के चुनाव पर हैं।
यह भी पढ़ें – CM फडणवीस के जिले में रोटी-रोजगार की जंग! गड़चिरोली के मजदूर पलायन को मजबूर, तेलंगाना की ओर बढ़े कदम
इसके पूर्व 2 दिसंबर को नप चुनाव के लिए मतदान हुआ, इसके बाद अब हर कोई नतीजों का इंतजार कर रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक जो चुनावी माहौल था, वह अब थोड़ा शांत हो गया है। जैसे-जैसे मतदाताओं ने मतदान मशीन में अपना वोट डाला है, उम्मीदवारों और उनके कार्यकर्ताओं में नतीजों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।