Maharashtra Local Body Election: महायुति पर सस्पेंस, मीरा-भाईंदर में भाजपा का दमदार ऐलान
Maharashtra Nikay Chunav: मनपा चुनाव की घोषणा के साथ मीरा-भाईंदर की राजनीति गरमा गई है। विधायक नरेंद्र मेहता के बयान से भाजपा के अकेले चुनाव लड़ने के संकेत मिले हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
मीरा भाईंदर मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Mira Bhyandar News In Hindi: मनपा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही मीरा-भाईंदर की सियासत गरमा गई है। भाजपा और शिवसेना (शिंदे) के बीच महायुति को लेकर बना सस्पेंस अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन इसी बीच भाजपा ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। बुधवार शाम भाजपा के नए जिला कार्यालय में विधायक नरेंद्र मेहता के बयान ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में हलचल मचा दी है।
390 इच्छुक उम्मीदवारों के प्राप्त हुए आवेदन
विधायक मेहता ने ऐलान किया कि 21 दिसंबर को मीरा रोड के एस। के। स्टोन ग्राउंड में शाम 6 बजे एक भव्य संकल्प संभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में हजारों नागरिकों की मौजूदगी के बीच जनता भाजपा के समर्थन का संदेश देगी, उसी दिन से भाजपा अपने मनपा चुनाव प्रचार का शंखनाद करेगी।
उन्होंने बताया कि मीरा-भाईंदर मनपा के सभी 24 प्रभागों से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी को 390 इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त हुए है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जिन नामों को अंतिम मंजूरी मिलेगी, वही प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेंगे, भाजपा की ताकत गिनाते हुए मेहता ने कहा कि शहर में पार्टी के 1 लाख 70 हजार प्राथमिक सदस्य और 15 हजार से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता है।
सम्बंधित ख़बरें
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
नवी मुंबई में सिडको का बड़ा एक्शन, नेरुल और करंजडे में बुलडोजर चलाकर 600 वर्गमीटर का अवैध निर्माण ध्वस्त
TET Paper Leak: परीक्षा से एक दिन पहले टीईटी पेपर लीक; भिवंडी पुलिस ने जाल बिछाकर 3 आरोपियों को दबोचा
Maha TET Paper Leak: कहां से हुआ TET का पेपर लीक? साल 2025 में भी दागदार हुई थी परीक्षा
उन्होंने दावा किया कि मीरा-भाईंदर में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और दिन-ब-दिन उसका जनाधार मजबूत हो रहा है। मेहता ने दो टूक शब्दों में कहा भाजपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और मनपा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। मीरा-भाईंदर का महापौर भाजपा का ही होगा।
ये भी पढ़ें :- मीरा-भाईंदर में 44,862 डुप्लीकेट मतदाता, चुनाव आयोग की रिपोर्ट से खुलासा, वोटरों से लिया वचनपत्र
सरनाईक के बयान पर जताई नाराजगी
- इस दौरान उन्होंने परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के उस बयान पर कड़ी नाराजगी जताई, जिसमें सीट बंटवारे को लेकर ‘भीख नहीं लेने’ की टिप्पणी की गई थी। मेहता ने कहा कि इस बयान से उन्हें गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने सवाल किया कि वे कब और किसे भीख देने या मांगने गए थे।
- साथ ही उन्होंने कहा कि मंत्री सरनाईक ने उन्हें छोटा कार्यकर्ता बताते हुए महायुति की बात ऊपर बड़े नेताओं से करने की कही है। तो वे ऊपर बात कर लें। मनपा चुनाव से पहले भाजपा के इन तेवरों ने साफ कर दिया है कि मीरा-भाईंदर में मुकाबला बेहद दिलचस्प और राजनीतिक रूप से बेहद अहम होने वाला है।
