Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुरानी रंजिश में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, गोंदिया पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Gondia Accused Arrested: गोंदिया जिले के गंगाझरी थाना क्षेत्र के डब्बेटोला गांव में पुरानी रंजिश के चलते 60 वर्षीय मुन्नीलाल वारलु कटरे की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

  • Author By Manoj Akotkar | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 15, 2026 | 08:29 PM

Elderly Man Murdered (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gondia Murder Case: गंगाझरी थाने के तहत ग्राम डब्बेटोला में पुरानी रंजिश के चलते तीन आरोपियों ने 45 वर्षीय फिर्यादी महिला के घर में प्रवेश कर फिर्यादी, मृतक की मां व मृतक मुन्नीलाल के साथ मारपीट की। इस घटना में मृतक मुन्नीलाल वारलु कटरे 60 की मौत हो गई तथा फिर्यादी व मृतक की वृद्ध मां घायल हो गई। इस मामले में गंगाझरी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, डब्बेटोला निवासी मृतक मुन्नीलाल गांव में ही चाय व बिस्किट की दुकान चलाता था।

उसके पड़ोस में रहने वाली मनीषा रवि मेश्राम के बीच संतान न होने के कारण पहले भी कई बार विवाद हो चुका है और दोनों परिवारों ने बातचीत करना बंद कर दिया है। रविवार को सुबह करीब 8.30 बजे मुन्नीलाल कटरे और मनीषा मेश्राम के बीच फिर से बहस हुई। इसके बाद मुन्नीलाल अपनी बहन श्यामकला कटरे के घर गया।

वृद्ध पर लकड़ी के तख्ते से हमला

कुछ ही देर में आरोपी रवि लक्ष्मण मेश्राम 31, संजय लालाजी मेश्राम 38 और अक्षय हेतराम मेश्राम 25 कटरे के घर पहुंच गए। तीनों ने मुन्नीलाल से गालीगलौज कर घर से बाहर निकलने को कहा। लेकिन, जब वह बाहर नहीं आया तो आरोपी घर में घुस गए और उसे जबरन बाहर खींच लिया।

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर में Haj House के मूल उद्देश्य पर मंडरा रहा संकट, कर्मचारी कमी और प्रशासनिक अव्यवस्था से बढ़ी चिंताएं

ठाणे में ढोल-लेजिम की थाप और फूलों की बारिश के बीच जिला परिषद स्कूल दिवे-अंजूर में प्रवेशोत्सव की धूम

बदलते दौर में भी अडिग: ठाणे का ऐतिहासिक हिंदी स्कूल, जहाँ प्रवेशोत्सव पर बंटीं मुफ्त किताबें

ठाणे के म्युनिसिपल स्कूल के विद्यार्थी से डिप्टी CM तक! एकनाथ शिंदे ने अपनी कहानी से बच्चों को किया मोटिवेट

इस दौरान 45 वर्षीय फिर्यादी बहन और उनकी बूढ़ी मां के साथ भी धक्कामुक्की और मारपीट की गई। इसके बाद मुन्नीलाल को घर के सामने सीमेंट रोड पर ले जाकर थप्पड़ों और लातों से पीटा गया। वहीं आरोपियों ने आंगन में खड़ी बैलगाड़ी के लकड़ी के तख्ते से उसके सीने, पेट, कमर और पैरों पर लगातार वार किए।

ये भी पढ़े: दूसरों के बच्चे चुराने के बजाय अपने बच्चों को बड़ा करे भाजपा, शर्मिला ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

पुरानी दुश्मनी बनी मौत की वजह

पिटाई के बाद आरोपी मौके से भाग गए। गंभीर रूप से घायल मुन्नीलाल को घर लाया गया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर्यादी की शिकायत पर गंगाझरी पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच सहायक पुलिस निरीक्षक वर्मा कर रहे हैं। 18 जून तक पुलिस कस्टडी गंगाझरी थाने के तहत पुरानी रंजिश के चलते हुई वृद्ध की हत्या मामले में आरोपी रवि लक्ष्मण मेश्राम 31, संजय लालाजी मेश्राम 38 और अक्षय हेतराम मेश्राम 25 को सोमवार, 15 जून को न्यायालय में पेश किया गया। इस बीच न्यायालय ने सभी आरोपियों को 18 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

Gondia dabbetola murder case three accused arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 07:30 PM

Topics:  

  • Crime
  • Gondia News
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Police
  • Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.